जन्म-मृत्यु समंक क्या होता है ? |What is the birth-death number?

जन्म-मृत्यु समंक क्या होता है ?  

जन्म-मृत्यु समंक क्या होता है ?  |What is the birth-death number?


जन्म-मृत्यु समंक क्या होता है ?  

उत्तर- 

जन्म - मृत्यु आँकड़े सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए योजना बनाने में सहायक होते हैंताकि ये सेवाएँ सामान्य जन तक आसानी से पहुँच सकें और स्वास्थ्य से संबंधित सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को बेहतर बनाया जा सके। बच्चों में मृत्यु दर को कम करना। बच्चे के जन्म के दौरान होने वाली मातृ-मृत्यु आदि घटनाओं को कम कर सकते हैं और जन्म-मृत्यु दरें आँकड़ों से यह ज्ञात किया जा सकता है कि लक्ष्यों को प्राप्त किया गया है या नहीं।

 

जन्म-मृत्यु आँकड़ों को एकत्रित करके दो समुदाय देशों और एक ही समुदाय में देश के लोगों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर की परस्पर तुलना करने में सहायक होते हैं। इस प्रकार विभिन्न योजनाओं और जनगणनाओंदशकों के दौरान घटित विभिन्न जन्म-मृत्यु की जानकारी कार्यक्रम प्रबंधकोंयोजनाकारों और प्रशासन को विकासात्मक कार्यक्रमों से विशेष रूप से एक निश्चित समय में उनकी सफलताओं का परिणाम जानने में सहायक होती है।

 

जन्म - मृत्यु आँकड़ों संबंधी डाटा के स्रोत : जन्म-मृत्यु संबंधी डाटा के स्रोत हैं-  

1. जनगणना (Census) 

2. जनसंख्या रजिस्टर ( Population Registration) 

3. प्रतिदर्श पंजीकरण योजना 

4. राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 

5. स्वास्थ्य सेवाएँ रिकार्ड 

6. दिशेष सर्वेक्षण 7. रोग संबंधी रजिस्टर |

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.