MPPSC Mains Second Previous Paper Question With Answer 2014 |PART A

 MPPSC Mains Second Previous Paper Question With Answer 2014

MPPSC Mains 2014 Paper 2  Question Answer


 MPPSC Mains Second Previous Paper Question With Answer -2014

(A) संविधान सभा में संवैधानिक सलाहकार कौन थे? 

उत्तर- बी. एन. राव 

(B) भारतीय संविधान के अन्तर्गत "राज्यों के संघ" उत्तर वाक्यांश से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर- भारत अर्थात इण्डिया, राज्यों का संघ होगा 


(C) किस संविधान संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया गया था? 

उत्तर- 42वाँ संविधान संशोधन 1976 में संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी पंथनिरपेक्षता और अखण्डता शब्दों की जोड़ा गया था।

 

(D) संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या कितनी थी? 

उत्तर- 12

 

(E) भारतीय संविधान निर्माताओं ने "विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया" के सिद्धांत को किस देश के संविधान से लिया था? 

उत्तर- जापान के संविधान से

 

(F) संविधान की किस अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा व मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है? 

उत्तर- छठी अनुसूची 


(G) किस मौलिक अधिकार को आपातकाल में भी समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है? 

उत्तर- अनुच्छेद 20, 21

 

(H) संविधान के अनुच्छेद 43 में क्या व्यवस्था की गई है? 

उत्तर- कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी

 

(I) मंत्रिपरिषद तथा मंत्रिमंडल में क्या अंतर है?

उत्तर- मंत्रिपरिषद का आकार बड़ा जबकि मंत्रिमंडल का छोटा, मंत्रिपरिषद में समस्त मंत्री सम्मिलित होते हैं जबकि मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्री होते हैं। मंत्रिपरिषद का वर्णन अनुच्छेद 74 में है जबकि मंत्रिमंडल का वर्णन अनुच्छेद 352 (3) में. 

 

(J) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 में क्या प्रावधान किया गया है? 

उत्तर- अखिल भारतीय सेवाएँ 


(K) "सर्वोच्च न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय है।" स्पष्ट करें। 

उत्तर- उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही एवं उसके फैसले सार्वकालिक अभिलेख व राज्य के रूप में रखे जाएँगे। उन्हें विधिक संदर्भों की तरह स्वीकार किया जाएगा।

 

(L) राज्यों के विधान मंडल की विधान परिषद (द्वितीय सदन) में राज्यपाल को कुल कितने सदस्यों को नामजद करने का अधिकार है?

 

उत्तर- राज्यों के विधानमंडल की विधान परिषद (द्वितीय सदन) में राज्यपाल 1/6 सदस्यों को नामजद करने का अधिकार है जिन्हें, साहित्य विज्ञान, कला, सहकारी आन्दोलन और समाज सेवा का विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखते हैं।

 

(M) संविधान के 92वें संविधान द्वारा क्या प्रावधान किया गया है? 

उत्तर- इसके द्वारा संविधान को आठवीं अनुसूची में संशोधन कर चार नई भाषाओं बोडो, डोगली, मैथिली और संथाली को शामिल किया गया है।

 

(N) शून्यकाल से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल के तुरन्त बाद का एक घण्टे का समय शून्यकाल कहा जाता है। इसमें बिना पूर्व सूचना के सार्वजनिक महत्व का कोई भी उठाया जा सकता है।

 

(O) 'राज्यपाल शासन से क्या अभिप्राय है

उत्तर- राज्यपाल शासन का जम्मू व कश्मीर में विशेष प्रावधान था अब नहीं है  जबकि इसके अतिरिक्त राज्यों में राष्ट्रपति शासन की व्यवस्था है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.