MPPSC Mains 2nd Paper Question Answer 2014 Part -02

MPPSC Mains Question Answer 2014 Part -02

MPPSC Mains Question Answer 2014 Part -02

WHO क्या है  

विश्व स्वास्थ्य संगठन जिसका मुख्यालय जेनेवा में है WHO का संविधान 1946 में स्वीकार एवं 1948 में लागू किया गया है जिसका लक्ष्य सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य के उच्चतम स्तर की प्राप्ति में सहायता प्रदान करना है।

 

कुपोषण पर टिपण्णी लिखिए  ?

उत्तर कुपोषण से आशय पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट एवं सूक्ष्म मात्रा में खनिज तत्वों की प्राप्ति न होना जिससे बच्चे कुपोषित हो जाते हैं।

 

संतुलित आहार पर टिपण्णी लिखिए ? 

संतुलित आहार से सामान्य आशय मानव विकास के लिए आवश्यक तत्वों से मुक्त भोजन से है।

 

मृत्यु दर पर टिपण्णी लिखिए  

मृत्युदर से तात्पर्य प्रतिवर्ष 1000 जनसंख्या पर मरने वाली संख्या का अनुपात है। सेम्पल रजिस्ट्रीकरण प्रणाली 2013 के अनुसार भारत में मृत्युदर 7.0 एवं म.प्र. में 8.0 है।

 

 यू.जी.सी. पर टिपण्णी लिखिए ? 

विश्वविद्यालय शिक्षा में सुधार करने एवं शिक्षण स्तर को उच्च बनाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना 1954 में की गई। 1956 में संसद के अधिनियम द्वारा इसे सांविधिक संस्था स्वीकार कर लिया गया।

 

वृद्धाश्रम 

उत्तर- भारत वर्ष में 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को वृद्ध माना जाता है। जहाँ पर ऐसे व्यक्ति जो घर में न रहकर आश्रमों में रहते हैं उसे वृद्धाश्रम कहते हैं।

 

राज्य सेवाएँ 

उत्तर- राज्य की गतिविधियों के सफल संचालन हेतु दूरदृष्टा, योग्य, ईमानदार, निष्ठावान व्यक्तियों तथा उचित भर्ती प्रणाली द्वारा विभिन्न सेवकों और पदों के लिए उचित योग्यता निर्धारण कर उनके द्वारा राज्य की सेवाएं देना राज्य सेवाएँ हैं।

 

लोक व्यय क्या होता है  

उत्तर- लोक व्यय से सामाय आशय सार्वजनिक कार्यों हेतु सरकार द्वारा किए गए व्यय से हैं।

 

यू.एन.ओ.  पर टिपण्णी लिखिए ? 

 उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संगठन जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर . 1945 में की गई थी जिसका मुख्यालय न्यूयार्क में है जिसका उद्देश्य युद्ध स्थिति में शांति स्थापना एवं विश्व में शांति बनाए रखना है।


आई.एम.एफ.  पर टिपण्णी लिखिए ?  

उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जिसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देना एवं समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करना है।

 

सार्क  पर टिपण्णी लिखिए ?  

उत्तर- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन जिसकी स्थापना 1985 में हुई। इसका मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है। इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण का संवर्धन और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। 


डब्ल्यू.टी.ओ.  पर टिपण्णी लिखिए ?  

उत्तर- विश्व व्यापार संगठन- जिसकी स्थापना 1995 में एवं मुख्यालय जेनेवा में है। इसका उद्देश्य वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन व व्यापार को बढ़ाना, जीवन स्तर में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षा एवं सुरक्षा आदि प्रदान करना है।

 

निरोधात्मक स्वास्थ्य  पर टिपण्णी लिखिए ? 

उत्तर- सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत इस बात पर बल दिया जाता है कि बीमारियों का प्रसार न हो तथा उनके निरोधात्मक उपाय किए जाएँ। इसके अन्तर्गत निरोधात्मक स्वास्थ्य सेवाएं आती हैं।

 

एड्स  पर टिपण्णी लिखिए ?  

उत्तर- एक्वायर्ड इक्यूनो डिफिसिएंसी सिंड्रोम का संक्षिप्त नाम एड्स है। भारत में एड्स पहली बार 1986 में सामने आया। इसकी शुरुआत चेन्नई एवं मुम्बई से सेक्स वर्करों के बीच हुई थी जो HIV ह्यूमन इम्यूनो डिफिसिएंसी वाइरस से होता है। 


 मध्यप्रदेश में जन्म दर  पर टिपण्णी लिखिए ?  

उत्तर- 

  • मध्य प्रदेश में देश में सर्वाधिक शिशु मृत्युदर (48/1000) है।
  • वर्ष 2018 में राज्य में बालकों में शिशु मृत्युदर 1,000 जीवित बालकों पर 51 तथा बालिकाओं में  शिशु मृत्युदर 1,000 जीवित बालिकाओं पर 46 रही।
  • मध्य प्रदेश में 1,000 जीवित जन्मों में से 26 शिशुओं की मृत्यु अर्थात् आधे से अधिक शिशुओं की मृत्यु जन्म के पहले सात दिनों के भीतर हुई है।
  • मध्य प्रदेश के बाद सर्वाधिक शिशु मृत्युदर के मामले में उत्तर प्रदेश का द्वितीय स्थान है जहाँ शिशु मृत्युदर (43/1000) है तथा बड़े राज्यों में  सबसे कम शिशु मृत्युदर (7/1000) केरल में है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.