बैस्टिल दिवस 14 जुलाई : इतिहास उद्देश्य महत्त्व | Bastille day 2024 Details in Hindi

  बैस्टिल दिवस 2024 : इतिहास उद्देश्य महत्त्व  (Bastille day 2024 Details in Hindi)


बैस्टिल दिवस 14 जुलाई : इतिहास उद्देश्य महत्त्व | Bastille day 2024 Details in Hindi





 बैस्टिल दिवस 2024 : इतिहास उद्देश्य महत्त्व

  • प्रतिवर्ष 14 जुलाई को फ्रांँस के राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाता हैजिसे अंग्रेज़ी में प्रायः बैस्टिल दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है। इस दिवस को औपचारिक रूप से फ्रांँस में ला फेट नेशनल’ कहा जाता है। 
  • गौरतलब है कि यह दिवस 14 जुलाई, 1789 को फ्रांँस में बैस्टिल (एक प्रकार का सैन्य किला और जेल) के पतन का प्रतीक हैजब एक क्रोधित भीड़ ने बैस्टिल पर धावा बोल दिया थाजो कि फ्रांँसीसी क्रांति की शुरुआत का संकेत था।
  • बैस्टिल को प्रारंभ में लगभग 1300 के दशक के दौरान पेरिस शहर के पूर्वी प्रवेश द्वार की रखवाली करने वाले किले के रूप में बनाया गया था। बाद में इसे 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान जेल एवं महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की नज़रबंदी के लिये एक कैदखाने के रूप में उपयोग किया जाने लगा। इसी के साथ बैस्टिल’ को राजशाही के प्रतीक के रूप में देखा जाने लगा। 
  • 14 जुलाई, 1789 को क्रांतिकारियों की क्रोधित भीड़ ने इस पर धावा बोल दिया और धरनास्थल पर हिरासत में लिये गए सात कैदियों को रिहा कर दिया गया। इस घटना को मुख्य तौर पर फ्रांँसीसी क्रांति के आरंभ का संकेत माना जाता हैजिसे विश्व इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.