अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई : इतिहास उद्देश्य महत्व |International Chess Day Details in Hindi

 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई : इतिहास उद्देश्य महत्व

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई : इतिहास उद्देश्य महत्व |International Chess Day Details in Hindi



अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 20 जुलाई

  • विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) मनाया जाता हैइसका आयोजन प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (International Chess Federation-FIDE) के स्थापना दिवस की याद में किया जाता है।
  • हाल ही में 20 जुलाई, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की 98वीं वर्षगाँठ मनाई गई। दुनिया भर में खेले जाने वाले शतरंज को हमारे युग के सबसे पुराने खेलों में शामिल किया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के खेल का शासी निकाय है और यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है। 
  • एक गैर-सरकारी संस्थान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना 20 जुलाई, 1924 को पेरिस (फ्रांँस) में की गई थी। गौरतलब है कि वर्ष 1966 से प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। ध्यातव्य है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) को एक वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता प्रदान की थी।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.