योग के विशेष अभ्यास - ताड़ासन | Taada Aasan

योग के विशेष अभ्यास

 

योग के विशेष अभ्यास

1 ताड़ासन -

 

ताड़ासन

ताड़ासन विधि

 

  • खड़े होकर दोनों पैर एक साथ, हाथ की अंगुलियों को आपस में फंसाकर पलटकर सर के ऊपर रखिए; 
  • सामने दीवार में एक बिंदु निश्चित कीजिए, जिसमें अपनी चेतना को केन्द्रित रखते हुए, श्वास लेते हुए, हाथों को ऊपर उठाइये; और सीधा कीजिए; एड़ी उठाते हुए पंजों के बल खड़े होने का प्रयास कीजिए: 
  • श्वास छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे आइए। इस क्रिया को 5 बार कीजिए । खिंचाव का अनुभव कीजिए, विश्राम कीजिए: 
  • अभ्यास के प्रभाव को जानने का प्रयास कीजिए ।

 

ii) तिर्यक्ताड़ासन - विधि

 

तिर्यक्ताड़ासन

  • ताड़ासन की स्थिति में श्वास छोड़ते हुए बायीं तरफ झुकिये; 
  • खिंचाव अनुभव कीजिए 
  • श्वास लेते हुए बीच में आइये; 
  • अब श्वास छोड़ते हुए दाहिनी तरफ झुकिये; ध्यान रहे हाथ-भुजाएं तने हुए चाहिए; सीधे रहने चाहिए ।  
  • कटिप्रदेश में, कंधास्थि में, हल्की पीड़ा महसूस कीजिए, दोनों ओर समान रूप से झुकिये; बांहों, जांघों, उदर और छाती की मांसपेशियों में सक्रियता अनुभव कीजिए ।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.