अप्रैल 2022 के चर्चित व्यक्ति | Person in News April 2022 in Hindi

अप्रैल  2022 के चर्चित व्यक्ति (Person in News April 2022 in Hindi)

अप्रैल  2022 के चर्चित व्यक्ति | Person in News April 2022 in Hindi

डॉ. मनोज सोनी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष

  • हाल ही में डॉ. मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि डॉ. मनोज सोनी वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग’ के सदस्य हैं। UPSC के प्रमुख  नियुक्त होने से पूर्व मनोज सोनी ने छह वर्ष (2009-2015) तक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (BAOU) के कुलपति और तीन वर्ष (2005-2008) तक महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालयबड़ौदा (MSU) में कुलपति के रूप में सेवाएँ दीं। डॉ. मनोज सोनी राजनीति विज्ञान के अध्येता हैं और इन्हें अंतर्राष्ट्रीय संबंधों (IR) में विशेषज्ञता प्राप्त है। डॉ. सोनी ने वर्ष 1991 से वर्ष 2016 की अवधि के दौरान सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU), वल्लभ विद्यानगर में अंतर्राष्ट्रीय संबंध (IR) के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) के अध्यक्ष एवं सदस्य छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक पद धारण करते हैं। सर रॉस बार्कर अक्तूबर 1926 में यूपीएससी के पहले अध्यक्ष बने थे और अब तक यूपीएससी में 30 अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 (Article 312) के अनुसारसंसद को संघ और राज्यों के लिये एक या एक से अधिक अखिल भारतीय सेवाएंँ (एक अखिल भारतीय न्यायिक सेवा सहित) बनाने का अधिकार प्राप्त है। इन सभी अखिल भारतीय सेवाओं में भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा की जाती है।

  

आनंदी गोपाल जोशी

  • 02 अप्रैल, 2022 को भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की 157वीं जयंती मनाई गई। आनंदी गोपाल जोशी भारत की पहली महिला डॉक्टर थींजिन्होंने अमेरिका से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। आनंदी गोपाल जोशी का जन्म 31 मार्च, 1865 को एक ब्राह्मण परिवार में महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के कल्याण में हुआ था। 9 वर्ष की आयु में आनंदी जोशी की शादी विदुर गोपालराव जोशी से कर दी गई जो उनसे उम्र में 20 साल बड़े थे। गोपाल राव प्रगतिशील सोच के इंसान थेउन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ने के लिये प्रेरित किया और उन्हें आनंदी’ नाम दिया। 14 वर्ष की छोटी आयु में आनंदी ने एक पुत्र को जन्म दियालेकिन चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में वह मर गया। इस हादसे का उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसके तुरंत बाद 16 वर्ष की उम्र में वह मेडिकल की पढ़ाई के लिये अमेरिका चली गईं। आनंदी ने पेनसिल्वेनिया के वूमेंस मेडिकल कॉलेज से डिग्री ली। 26 फरवरी, 1887 को 22 साल की होने से एक महीने पहले ही आनंदी का देहांत हो गया।


विनय मोहन क्वात्रा

  • हाल ही में भारत सरकार ने विनय मोहन क्वात्रा (Vinay Mohan Kwatra) को भारत के अगले विदेश सचिव (Foreign Secretary) के रूप में नामित किया हैवे वर्तमान में वर्ष 2020 से नेपाल में भारतीय राजदूत के पद पर नियुक्त हैं। विनय मोहन क्वात्रा भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं और उन्हें कई तरह के असाइनमेंट में कार्य करने का 32 वर्ष का अनुभव है। वर्ष 2015 से वर्ष 2017 तक उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्य किया और फिर भारत के राजदूत के रूप में फ्रांँस में नियुक्त किये गए। उन्होने मानवाधिकार आयोग और संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसियों से संबंधित कार्यों को भी संभालाउन्होंने जिनेवा स्थित ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों विषय में डिप्लोमा भी प्राप्त किया।

 

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिच

  • सर्बिया के क्रेमलिन यानी रूस समर्थक राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिच’ ने हालिया आम चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। अलेक्जेंडर वुसिचसर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (SNS) से संबद्ध हैं। उनकी पार्टी वर्ष 2012 में सर्बिया में सत्ता पर आई थी और इसके बाद से वे देश की सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैंजिसमें सूचना मंत्रीरक्षा मंत्री एवं प्रधानमंत्री आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिच’ पर निरंकुश प्रवृत्तियों व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जाता रहा है। ध्यातव्य है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से ही फ्राँसजर्मनीब्रिटेन तथा अमेरिका सहित कई पश्चिमी शक्तियों ने रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लागू किये हैं और सर्बिया पर किसी एक पक्ष का चयन करने का दबाव बढ़ता जा रहा हैहालाँकि सर्बिया ने अब तक अपनी संतुलन की नीति को बनाए रखा है तथा वह संबंधों को लेकर पश्चिमी शक्तियों व रूस के बीच संतुलन स्थापित करने पर ज़ोर दे रहा है। ज्ञात हो कि सर्बिया अपनी ऊर्जा के लिये लगभग पूरी तरह से रूसी गैस पर निर्भर है। सर्बिया गणराज्य दक्षिण पूर्व यूरोप में पैनोनियन मैदान एवं बाल्कन के चौराहे पर स्थित एक लैंडलॉक देश है।

 

गुलजार अहमद

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद’ को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के संविधान के तहत आपात स्थिति में राष्ट्रपति को निवर्तमान नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के परामर्श से एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया था। जस्टिस गुलजार अहमद का जन्म 02 फरवरी, 1957 को कराची में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ और उनके पिता भी स्वयं एक प्रसिद्ध वकील थे। गुलजार अहमद 21 दिसंबर, 2019 से 01 फरवरी, 2022 तक पाकिस्तान के 27वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।


कुमार गंधर्व

  • 08 अप्रैल, 2022 को शास्त्री0य संगीत के जाने-माने गायक पंडित कुमार गंधर्व की 98वीं जयंती मनाई गई। वे अपनी विशेष गायन शैली के लिये मशहूर थे। उन्हों ने किसी घराने की परंपरा से जुड़ने से इनकार कर दिया था। उनका असली नाम शिवपुत्र सिद्धारमैया कोमकालीमठ था। उन्हेंा कुमार गंधर्व’ के नाम से जाना जाता है। उनका जन्मि कर्नाटक में बेलगाम ज़िले के पास सुलेभवी में कन्न ड भाषी लिंगायत परिवार में 8 अप्रैल, 1924 को हुआ था। पाँच वर्ष की उम्र में ही संगीत के प्रति उनकी रुचि स्पष्ट हो गई। उन्हों ने दस वर्ष की आयु में पहली बार मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वर्ष 1952 में तपेदिक (TB) से रिकवरी के बाद उन्होंने वर्ष 1953 में अपना पहला संगीत कार्यक्रम किया। हालाँकि तपेदिक का उनके शरीर पर काफी प्रभाव पड़ा था जिसकी वजह से उन्हें अपनी गायन की पारंपरिक पद्धति को बदलना पड़ा और रागों के साथ नए प्रयोग करने पड़े। इन प्रयोगों के कारण उन्हें प्रसिद्धि एवं आलोचना दोनों का सामना करना पड़ा। पारंपरिक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के साथ प्रयोग करते हुए उन्होंने कई नए रागों की रचना कीजिन्हें सामूहिक रूप से उन्होंने 'धुन उगाम रागनाम दिया। उन्हें वर्ष 1977 में पद्मभूषण और वर्ष 1990 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 12 जनवरी, 1992 को देवास (मध्य प्रदेश) में पंडित कुमार गंधर्व की मृत्यु हो गई। 

 

केतनजी ब्राउन जैक्सन

  • अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर केतनजी ब्राउन जैक्सन’ की नियुक्ति की पुष्टि की हैइसके साथ ही वे अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। ज्ञात हो कि केतनजी ब्राउन जैक्सन’ ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय’ से लॉ की शिक्षा प्राप्त की है और साथ ही उन्होंने एक सार्वजनिक डिफेंडेंट के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक निजी कानूनी फर्म में काम किया तथा उन्हें अमेरिकी सज़ा आयोग’ के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। थर्गूड मार्शल और क्लेरेंस थॉमस के बाद सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली वह तीसरी अश्वेत हैं एवं इस पद पर नियुक्त होने वाली छठी महिला हैं।



गुरु तेग बहादुर

  •  21 अप्रैल, 2022 को  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिख धर्म के गुरु तेग बहादुर जी (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को नई दिल्ली के लाल किले में किया जाएगा तथा इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। गुरु तेग बहादुर नौवें सिख गुरु थेजिन्हें अक्सर सिखों द्वारा मानवता के रक्षक’ (श्रीष्ट-दी-चादर) के रूप में याद किया जाता है। गुरु तेग बहादुर एक महान शिक्षक के अलावा एक उत्कृष्ट योद्धाविचारक और कवि भी थेजिन्होंने आध्यात्मिकईश्वरमन और शरीर की प्रकृति के विषय में विस्तृत वर्णन किया। उनके लेखन को पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब’ (Guru Granth Sahib) में 116 काव्यात्मक भजनों के रूप में रखा गया है। ये एक उत्साही यात्री भी थे और उन्होंने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सिक्ख उपदेश केंद्र स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने ऐसे ही एक मिशन के दौरान पंजाब में चाक-नानकी शहर की स्थापना कीजो बाद में पंजाब के आनंदपुर साहिब का हिस्सा बन गया। गुरु तेग बहादुर को वर्ष 1675 में दिल्ली में मुगल सम्राट औरंगज़ेब के आदेश के बाद  मार दिया गया।


लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के अगले थल सेना प्रमुख घोषित किये गए। केंद्र सरकार ने नए सेनाध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय थल सेना के 29वें सेनाध्योक्ष होंगे। वर्तमान सेनाध्यलक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अपने 28 माह के कार्यकाल के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ता हो जाएंगे। कई विशेष सैन्य आपरेशनों में हिस्सा ले चुके लेफ्टिनेंट जनरल पांडे इस समय देश के उप सेना प्रमुख हैं। राष्ट्री य रक्षा अकादमी में प्रशिक्षित लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने दिसम्बुर,1982 में का‌र्प्स ऑफ इंजीनियर में बतौर सेना अधिकारी कमीशन हासिल किया था। उन्हों ने जम्मूख और कश्मी8र में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन पराक्रम के दौरान प्लां वाला सेक्टंर में इंजीनियर रेजीमेंट का नेतृत्वं किया। उप सेना प्रमुख बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पूर्वी कमान के कमांडिंग आफिसर और अंडमान-निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। इन्हें अपनी सेवाओं के लिये परम विशिष्ट सेवा मेडलअति विशिष्ट सेवा मेडलविशिष्ट सेवा मेडल आदि से सम्मानित किया जा चुका है।


अजय कुमार सूद

  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर के भौतिक विज्ञानी अजय कुमार सूद को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सरकार का नया प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) नियुक्त किया हैजो उनके  पदभार ग्रहण करने की तारीख से या अगले आदेश तक तीन साल की अवधि के लिये प्रभावी होगा। वह प्रख्यात जीव विज्ञानी के. विजय राघवन का स्थान लेंगे। 2 अप्रैल को के. विजय राघवन के सेवानिवृत्त होने के बाद से PSA का पद खाली पड़ा था। वर्ष 2018 में के. विजय राघवन को प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने वैक्सीन और ड्रग डेवलपमेंट टास्क फोर्स के साथ-साथ महामारी के प्रबंधन का नेतृत्व करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2021 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन उनके कार्यकाल का विस्तार कर दिया गया था। सत्तर वर्षीय अजय कुमार सूद वर्तमान में IISc बैंगलोर में एक प्रोफेसर हैं। वह प्रधानमंत्री के विज्ञानप्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं। सरकार ने नवंबर, 1999 में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय की स्थापना की थी। PSA के कार्यालय का उद्देश्य प्रधानमंत्री और कैबिनेट को विज्ञान से संबंधित मामलों पर व्यावहारिक तथा उद्देश्यपूर्ण सलाह देना है। 


सुमन बेरी

  • हाल ही में राजीव कुमार द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार ने अर्थशास्त्री सुमन बेरी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुमन बेरी को पहले नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य और बाद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह 1 मई, 2022 से पद ग्रहण करेंगे । सुमन बेरी वर्ष 2001 से वर्ष 2011 तक 10 वर्षों की अवधि के लिये नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (National Council of Applied Economic Research- NCAER) के महानिदेशक पद पर रहे। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्चदिल्ली में एक वरिष्ठ विज़िटिंग फेलो भी रह चुके हैं तथा वाशिंगटन डीसी में वुडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स एशिया प्रोग्राम में ग्लोबल फेलो हैं। इसके अलावा वह ब्रूगल के एक अनिवासी फेलो हैं जो ब्रुसेल्स आधारित आर्थिक नीति अनुसंधान संस्थान है। उन्होंने भारत के सांख्यिकीय आयोगप्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिज़र्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

 


 


 




एलन मस्कम - सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर

  • ट्विटर ने घोषणा की है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्कम ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है। ट्विटर बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा कि बोर्ड ने मूल्यनिश्चितता और वित्तपोषण पर ध्यान देते हुए एलन मस्क के प्रस्ताव का आकलन करने के लिये व्यापक प्रक्रिया का पालन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लेनदेन से पर्याप्त नकद प्रीमियम मिलेगा और यह ट्विटर के शेयरधारकों के लिये सबसे अच्छा रास्ता है। शेयरधारकों को उनके स्वामित्व वाले ट्विटर स्टॉक के प्रत्येक शेयर के लिये 54.20 डॉलर नकद प्राप्त होंगेजो एलन मस्क के मूल प्रस्ताव के अनुरूप है। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर में अपनी क्षमता के प्रदर्शन की ज़बरदस्त क्षमता है। उन्होंने प्रतिबंधों में ढील देने से लेकर नकली खातों को समाप्त करने तक कई बदलावों का आह्वान किया। एलन मस्क ने सुझाव दिया है कि इससे उन्हें व्यवसाय में अपने अनुरूप परिवर्तन करने की स्वतंत्रता मिलेगी। ट्विटर के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल ने कहा है कि ट्विटर का उद्देश्य और प्रासंगिकता पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। ट्विटर बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित इस समझौते के अंतर्गत ट्विटर के शेयर सूची से हटा दिये जाएंगे और इसका निजीकरण कर दिया जाएगा। 


एमैनुअल मैक्रों फ्राँस के राष्ट्रपति

  • फ्राँस में एमैनुअल मैक्रों को दूसरे कार्यकाल के लिये राष्ट्र पति चुना गया है। उन्होंीने 58.2 प्रतिशत मत प्राप्त करके राष्ट्र पति चुनाव में विजय प्राप्त की है। उनकी प्रतिद्वंद्वी दक्षिणपंथी मारिन लोपेन को 41.8 प्रतिशत वोट मिले। 44 वर्षीय मैक्रों बीस वर्ष में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिये चुने जाने वाले पहले राष्ट्र पति हैं। जनवरी 1998 में शीत युद्ध की समाप्ति के बाद फ्राँस उन पहले देशों में से एक था जिसके साथ भारत ने रणनीतिक साझेदारी’ पर हस्ताक्षर किये थे। वर्ष 1998 में परमाणु हथियारों के परीक्षण के भारत के फैसले का समर्थन करने वाले देशों में से फ्राँस एक था। वर्तमान में फ्राँस आतंकवाद और कश्मीर से संबंधित मुद्दों पर भारत का सबसे विश्वसनीय भागीदार बनकर उभरा है। हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) में फ्रेंच राफेल बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान को शामिल किया गया है। भारत ने वर्ष 2005 में एक प्रौद्योगिकी-हस्तांतरण व्यवस्था के माध्यम से भारत के मझगाँव डॉकयार्ड में छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण के लिये फ्राँसीसी कंपनी के साथ अनुबंध किया। दोनों देशों ने पारस्परिक लॉजिस्टिक्स सपोर्ट एग्रीमेंट’ (Logistics Support Agreement- LSA) के प्रावधान के संबंध में भी समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

 

बाग्गावल्ली सोमाशेकर राजू

  • सेना के सैन्य अभियानों के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बाग्गावल्ली सोमशेखर राजू को थलसेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बाग्गावल्ली सोमाशेकर राजू एक मई को उप-सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह एक दुर्लभ उदाहरण है जहाँ एक थ्री स्टार अधिकारी सेना कमांडर के रूप में कार्यकाल पूरा करने से पहले वाइस चीफ का पदभार ग्रहण करेगा। सैनिक स्कूल बीज़ापुर और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र सोमाशेकर राजू को 15 दिसंबर को जाट रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था। जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान उन्होंने अपनी बटालियन की कमान संभाली। उन्हें नियंत्रण रेखा के साथ उरी ब्रिगेडएक काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स और कश्मीर घाटी में चिनार कॉर्प्स की कमान संभालने का गौरव भी प्राप्त है। लेफ्टिनेंट जनरल राजू एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। वे सोमालिया में यूएनओएसओएम-2 ऑपरेशन के रूप में उड़ान भर चुके हैं। इसके अलावा वह जाट रेजीमेंट के कर्नल भी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने भारत में सभी महत्त्वपूर्ण करियर कोर्सेस में भाग लिया है और वे रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज़यूनाइटेड किंगडम में एनडीसी भी कर चुके हैं। सेवा में शानदार योगदान के लिये उन्हें उत्तम युद्ध सेवा पदकअति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.