परिवार कल्याण कार्यक्रम | Family Welfare Program Details in Hindi

परिवार कल्याण कार्यक्रम 

 (Family Welfare Program  Details in Hindi) 

परिवार कल्याण कार्यक्रम | Family Welfare Program  Details in Hindi



परिवार कल्याण कार्यक्रम की पृष्ठभूमि

  • परिवार कल्याण कार्यक्रम पूर्ण रुप से स्वैच्छिक स्वरूप का कार्यक्रम है। जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारत वह पहला देश था जिसनें इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में वर्ष 1952 में ही अपना लिया था। 
  • परिवार कल्याण कार्यक्रम  के अंतर्गत परिवार कल्याण ऑपरेशन पुरूष/महिला और जन्म में अंतर सुनिश्चित करने के लिए अंतराल विधियों की सेवायें निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। 

 

परिवार कल्याण कार्यक्रम की गतिविधियां 

  • परिवार कल्याण नसबंदी ऑपरेशन पुरूष एवं महिला यह सेवा जिला अस्पताल/सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में निर्धारित दिवसो में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
  • आई.यू.सी.डी./पी.पी.आई.यू.सी.डी. इसके लिये प्रशिक्षित सेवा प्रदाता प्रत्येक जिले के जिला अस्पताल/सिविल अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व चिन्हित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/उप स्वास्थ्य केन्द्र पर यह सेवा प्रशिक्षित प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई जाती है, साथ ही परिवार कल्याण परामर्शदाताओ द्वारा परामर्श की सेवायें उपलब्ध करायी जा रही है।

  • गर्भ निरोधक गोलियां (महिलाओं के लिये)
  • निरोध (पुरूषों के लिये) 


जन्म में अंतर सुनिश्चितता योजना

  • आशा - घर पहुच गर्भ निरोधक साधन योजना द्वारा गर्भ निरोधक साधनों की उपलब्धता ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओ के पास की गयी है। इस योजना द्वारा जन्म में अंतर सुनिश्चित किया जा रहा है जिस वजह से माता मृत्यू दर एवं शिशु मृत्यू दर कम होने में मदद हो रही है। इसके लिये ’’आशा - जन्म में अंतर सुनिश्चितता योजना‘‘ चालू है ,जिसमे शादी के बाद पहले बच्चे में दो वर्ष का अंतर, पहले एवं दूसरे बच्चे में तीन वर्ष का अंतर और दूसरे बच्चे बाद स्थाई साधन अपनाने हेतु आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रेरित करने पर उसे प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा। 

 

स्वस्थ नागरिक अभियान (Swastha Nagrik Abhiyan-SNA): 

  • इसका उद्देश्य भारत में किसी भी स्थान पर रहने वाले लोगों (किसी भी उम्र की महिला अथवा पुरुष) के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से जुड़ी जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना और नागरिकों का सशक्तीकरण करना है।

 

गर्भ-निरोधकों की निःशुल्क आपूर्ति (Free Supply of Contraceptives): 

  • इसका उद्देश्य राज्यों को कंडोम, गर्भ-निरोधक गोलियों, गर्भावस्था परीक्षण किट सहित अन्य गर्भ-निरोधकों की निःशुल्क आपूर्ति करना है ताकि माताओं एवं शिशुओं का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के साथ ही आबादी में भी स्थिरता लाई जा सके।

 

स्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं स्वास्थ्य अनुसंधान (Health Surveys and Health Research-HSHR):

  • MIS योजना का नाम HSHR करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका उद्देश्य भारत और इसके राज्यों की आबादी, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आँकड़े प्राप्त करना है।

 

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

  • समय-समय पर राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey NFHS) के ज़रिये भी ये आँकड़े प्राप्त किये जाएँगे।
  • उल्लेखनीय है कि NHFS विश्व भर में अपनी तरह के सबसे बड़े सर्वेक्षणों में से एक है।
  • NHFS ज़िला स्तर पर नीतियों एवं कार्यक्रमों के लिये महत्त्वपूर्ण आँकड़े मुहैया कराता है।


गर्भ-निरोधकों का सामाजिक विपणन (Social Marketing of Contraceptives): 

  • इसका उद्देश्य किफायती मूल्य पर निम्न आय वाले समूहों के लिये परिवार नियोजन से संबंधित उत्पादों एवं सेवाओं की ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग, विपणन एवं बिक्री करना है। 
  • यह योजना किसी विशेष समूह या श्रेणी तक ही सीमित नहीं है, इसमें पूरे देश की आबादी को कवर करने का प्रावधान है।
  • गर्भ-निरोधकों के सामाजिक विपणन और गर्भ-निरोधकों की निःशुल्क आपूर्ति जैसे घटकों को विशेष रूप से निम्न आय वाले समूह में शामिल लोगों पर लक्षित किया जाता है।


जनसंख्या अनुसंधान केंद्र (Population Research Centres-PRCs): 

  • इसका उद्देश्य PRC, विशेष रूप से उन केंद्रों से जुड़ी योजना का किसी तीसरे पक्ष द्वारा आकलन कराना है जिन्हें आगे जारी रखने पर विचार किया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey-NFHS) के बारे में

  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) सम्पूर्ण भारत में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के सन्दर्भ में भारतीय परिवारों के एकत्र किए गए विभिन्न नमूनों का एक सर्वेक्षण है।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रजनन, शिशु और बाल मृत्यु दर, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, स्वास्थ्य और परिवार नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्रदान करता है।


एनएफएचएस के प्रत्येक क्रमिक दौर के दो विशिष्ट लक्ष्य हैं:

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और अन्य एजेंसियों द्वारा नीतिगत कार्यक्रम और अन्य उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का डेटा प्रदान करना
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मुद्दे के महत्वपूर्ण उभरते पर जानकारी प्रदान करना।


एनएफएचएस निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों के सहयोग से तैयार किया जाता है:

  • अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस), मुंबई,
  • ORC Macro, मैरीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • ईस्ट-वेस्ट सेंटर, होनोलुलु, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW), द्वारा इस सर्वेक्षण के लिए IIPS को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया है, जो NFHS के लिए समन्वय और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
  • पहला राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-1) 1992-93 में आयोजित किया गया था।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.