प्रशासन पर भ्रष्टाचार के बुरे प्रभाव | Effect of Corruption on Administration

प्रशासन पर भ्रष्टाचार के बुरे प्रभाव 
(Effect of Corruption on Administration )

 

प्रशासन पर भ्रष्टाचार के बुरे प्रभाव | Effect of Corruption on Administration

प्रशासन पर भ्रष्टाचार के बुरे प्रभाव  (Effect of Corruption on Administration) 

  • लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास नहीं रहता है। लोग शासन वर्ग से उच्च नैतिक आदर्शों की अपेक्षा करते हैं। शासक वर्ग के नैतिक पतन से उनकी विश्वसनीयता संदिग्ध हो जाती है और प्रशासन लोगों के सहयोग से वंचित हो जाता है।

 

  • प्रशासन अधिक खर्चीला हो जाता है। लोग सरकारी सेवा के लिए वैधानिक कर देने के स्थान पर अधिकारियों को अवैधानिक रूप से धन देना प्रारम्भ कर देते हैं। इससे सरकार को बहुत क्षति होती है।

 

  • अधिकारियों में देश और समाज के लिए त्याग की भावना कम हो जाती है। 


  • कभी-कभी प्रशासनिक निर्णय गुणों के आधार पर नहीं लिए जाते हैं, और आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर लिया जाता है। आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए सेना के लिए स्तरहीन हथियार खरीद लिये जाते हैं, जो युद्ध के समय प्रभावी नहीं होते।

 

  • ईमानदार अधिकारियों का नैतिक बल प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है, क्योंकि अधिकारियों के पदस्थापन और पदोन्नति में प्रतिभा के बदले अन्य विचारों को अधिक प्रश्रय दिया जाता है। अतः इससे प्रशासन अकुशलता की भावना पनपती है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.