साइबर मीडिया की अवधारणा |साइबर मीडिया लेखन के उद्देश्य | साइबर मीडिया और अन्य मीडिया में अंतर| Concept of cyber media in Hindi

 साइबर मीडिया की अवधारणा (Concept of cyber media in Hindi)

 

साइबर मीडिया की अवधारणा |साइबर मीडिया लेखन के उद्देश्य | साइबर मीडिया और अन्य मीडिया में अंतर| Concept of cyber media in Hindi

साइबर मीडिया की अवधारणा (Concept of cyber media in Hindi)

साइबर मीडिया क्या है?

  • आइए यहां इस बात पर विचार करें कि साइबर मीडिया क्या है? उससे क्या तात्पर्य है? इस संबंध में यह कहा जा सकता है कि यह इंटरनेट मीडिया है। इसे वेब मीडिया अथवा ऑनलाइन मीडिया भी कहा जाता है। यह माना जाता है कि यह इक्कीसवीं सदी का मीडिया है। इसमें वे सभी वेबसाइट्स शामिल हैं जिनसे संचार होता है और सूचनाएं मिलती हैं। इसमें संचार का आदान-प्रदान का माध्यम है इंटरनेट साइबर मीडिया में एक वेब पेज के साथ अनेक पेज जुड़े होते हैं जिनसे तथ्यों की पुष्टि की जा सकती है। आप मूल सामग्री भी प्राप्त कर सकते हैं और प्रासंगिक सामग्री भी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पाठक को अनेक हाइपरलिंक्स से गुजरना पड़ता है।

 

  • यह मीडिया आंतरक्रियात्मक है। इसमें चर्चा, विचार-विमर्श आदि के लिए अवकाश है। इसमें संचार दुतरफा होता है। इसकी एक महत्त्वपूर्णखूबी है त्वरा और तात्कालिकता। यह खूबी रेडियो और टेलीविजन में भी होती है। तीनों की तकनीक का आश्रय लेते हैं लेकिन अपने पाठकों के साथ परस्पर संबंध का लाभ केवल साइबर मीडिया में ही मिलता है। 
  • साइबर मीडिया मल्टी मीडिया युक्त होता है। इसमें ग्राफिक्स, चित्र, आडियो-वीडियो का प्रयोग होता है। यह रोचकता बढ़ाता है और दर्शक/पाठक को दूर नहीं जाने देता।

 

साइबर मीडिया और अन्य मीडिया में अंतर

 

आइए अब यह जाने कि साइबर मीडिया और अन्य मीडिया में क्या अंतर है? साइबर मीडिया और प्रिंट मीडिया में निम्नलिखित अंतर है-

 

1. साइबर मीडिया में स्थान और समय दोनों की कोई बाध्यता नहीं है जबकि दृश्य-श्रव्य माध्यम समय के बंधन से बंधा है और मुद्रित माध्यम स्थान की उपलब्धता से।

 

2. साइबर मीडिया में प्रतिपुष्टि (फीडबैक) शीघ्र मिल जाता है जब अन्य माध्यमों में देर लगती है।

 

3. मुद्रित माध्यम में सामग्री को प्रस्तुत करने या उसे दुरुस्त (अपडेट) करने का एक समय सुनिश्चित है और उस समय-सीमा का पालन मुद्रित माध्यम को करना पड़ता है। साइबर मीडिया में सामग्री निरंतर दुरुस्त की जा सकती है।

 

4. साइबर मीडिया का लाभ दूरस्थ स्थानों पर भी भली प्रकार लिया जा सकता है। बस बिजली की सुविधा और नेट की निरंतरता होनी चाहिए। अन्य माध्यम का विस्तार तो अधिक क्षेत्रों में है लेकिन उनकी पहुंच सीमित है।

 

5. मुद्रित और दृश्य-श्रव्य माध्यम का पाठकवर्ग निर्धारित होता है। इसका लाभ यह होता है कि लक्षित जनसमूह के अनुरूप शब्द चयन करना सरल होता है। इसके विपरीत साइबर मीडिया का पाठकवर्ग असीमित होता है। यही कारणहै कि इसमें ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनकी जानकारी सभी पाठकों को हो।

 

6. साइबर मीडिया पर प्रस्तुत सामग्री पूर्णतः उपयोगकर्ता की आवश्यकता पर आधारित होती है। यहां उस प्रकार गेटकीपर नहीं हैं जैसे अन्य माध्यमों में मिलते हैं। अन्य माध्यमों में सामग्री उपयोगकर्ता को स्वीकार करनी पड़ती है जबकि इसमें उपयोगकर्ता सामग्री को स्वीकार भी कर सकता है और अस्वीकार भी कर सकता है।

 

Q. साइबर मीडिया क्या है? साइबर मीडिया और अन्य मीडिया में अंतर बतलाइए।

 

14.4

 

साइबर मीडिया लेखन के उद्देश्य (Objectives of Cyber ​​Media Writing)

 

  • साइबर मीडिया के लिए लेखन का उद्देश्य है अपने उपयोगकर्ताओं को ठीक और पूरी पूरी सूचनाएं उपलब्ध करवाना। इस दृष्टि से इस प्रकार के लेखन में यह प्रयास होता है कि मुख्य शीर्षक के साथ-साथ उपशीर्षकों और उपशीर्षकों का हाइपरलिंक भी दिया जाए। इनके तहत सारी महत्त्वपूर्णसामग्री संक्षिप्त रूप में पाठकों/दर्शकों के लिए उपलब्ध करा दी जाए। इस सामग्री में यह भी ध्यान रखा जाए कि जो सामग्री प्रस्तुत की जा रही है उसमें ऐसे तथ्यों को प्रस्तुत किया जाए जो उद्देश्यपूर्णहों और महत्त्वपूर्णभी हों। ये तथ्य और सामग्री न केवल विश्वसनीय हो, बल्कि सही और नवीन भी हो तथा एक अनुच्छेद में एक तथ्य का प्रयोग किया जाए तो ठीक रहता है। प्रस्तुत सामग्री का शीर्षक भी प्रभावशाली और आकर्षक होना चाहिए।


साइबर मीडिया लेखन के लाभ और हानियों पर प्रकाश डालिए?


साइबर मीडिया लेखन के लाभ और हानियां

 

अब आपको साइबर मीडिया लेखन के लाभ और हानियों से परिचित कराना भी आवश्यक है। साइबर मीडिया लेखन के निम्नलिखित लाभ हैं-

 

i. साइबर मीडिया में लेखन के लिए स्थान की कोई कमी नहीं है। यहां स्थान सीमातीत है, हर दृष्टि से पर्याप्त है।

 

ii. सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप जो कुछ भी सामग्री लिखते हैं, प्रस्तुत करते हैं। उसका लाभ तत्काल उसका प्रयोगकर्ता ले सकता है और उसकी प्रतिपुष्टि भी शीघ्र मिल सकती है। इसका कारणसाइबर मीडिया का तीव्र संचार-संवाहक होना है।

 

iii. साइबर मीडिया का प्रवेश संसार के प्रत्येक भाग में है और इसका लाभ यह है कि साइबर मीडिया में जो भी सामग्री लिखी जाती है या अपलोड की जाती है वह तत्काल कोई भी कहीं भी देख सकता है, पढ़ सकता है। इसका एक कारणइस माध्यम का सर्वाधिक तीव्र होना भी है।

 

iv. इसमें लिखी गई सामग्री भले ही कितनी पुरानी हो जाए, उसे आप कभी भी देख-पढ़ सकते हैं। यह पुरानी होने पर भी सुरक्षित रहती है।

 

साइबर मीडिया लेखन की हानियां निम्नलिखित हैं-

 

i. संसार के सभी लोगों और सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं हैं। 

ii. कंप्यूटर का संचालन ठीक से न कर पाना भी इसमें रुकावट बनता है। iii. भाषा ज्ञान की भी दिक्कत है। हालांकि आज इसका काफी समाधान हो में यूनिकोड ने इस समस्या को काफी सुधार दिया है। चुका है। 

iv. कभी-कभी वेबसाइट्स हैक हो जाती है जिससे संचार रूक जाता है और संदेश या समाचार या सूचना पाठक तक नहीं पहुंच पाती।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.