कंप्यूटर पर हिंदी प्रयोग के विकास में सहायक अन्य सॉफ्टवेयर|Software For development of Hindi usage on computer

 कंप्यूटर पर हिंदी प्रयोग के विकास में सहायक अन्य सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर पर हिंदी प्रयोग के विकास में सहायक अन्य सॉफ्टवेयर|Software For development of Hindi usage on computer


 

 कंप्यूटर पर हिंदी प्रयोग के विकास में सहायक अन्य सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर पर हिंदी में काम करने के लिए अनेक शब्द संसाधन पैकेज उपलब्ध हैं। ये सभी भिन्न-भिन्न क्षमताएं, विशेषताएं और उपयोगिता रखते हैं। इन्हें निम्न प्रकार से देखा जा सकता है-

 

सुलिपि सॉफ्टवेयर

  • सुलिपि सॉफ्टवेयर के द्वारा लोकप्रिय पैकेजों जैसे डी बेस, लोटस, वर्डस्टार, क्लिपर, साफ्टबेस, फाक्सबेस, पैराडाक्स, बेसिका जैसे वेतन पर्ची, वित्तीय खाता लेखन, वस्तु सूची आदि के माध्यम से हिंदी-अंग्रेजी में संसाधन क्षमता प्रदान की गई है। इसका लैन प्रारूप भी उपलब्ध है। 
  • यह हिंदी में  टाइपिंग या स्वर आधारित कुंजी पटल का विकल्प देता है।

  • सुविंडो साफ्टवेयर विंडो के लिए है। यह सुलिपि आधारित हिंदी डॉस फाइलों को अनुकूल फार्मेट में बदलता है। इसमें लिप्यंतरण, शब्दों और पदबंधों के शब्दकोश स्थानापन्न तथा हिंदी वर्तनी की जांच की सुविधा उपलब्ध है। 
  • यह डी0 टी0 पी और बहुमाध्यम (मल्टीमीडिया) के लिए किसी भी विंडो प्रोग्राम में कार्य कर सकता है। इसके द्वारा परिपत्र, आदेश द्विभाषा में भेजे जा सकते हैं और छंटाई भी की जा सकती है।

 

श्रीलिपि बहुभाषी सॉफ्टवेयर 

  • श्रीलिपि एक बहुभाषी सॉफ्टवेयर है जो विंडोज पर आधारित है। यह केवल सी0डी0 पर उपलब्ध है। इसमें लिपि संसाधक, शब्द संसाधक और निजी डायरी है। इसमें दिन, तारीख और समय को भारतीय भाषाओं में डाला जा सकता है और व्यक्तिगत सूचनाएं आदि रखे जा सकते हैं। इसमें ऑटोसेव सुविधा भी उपलब्ध है।

 बैंक मित्र 

  • बैंक मित्र द्विभाषिक बैंकिंग सॉफ्टवेयर है जो विंडो पर आधारित है। ये अंग्रेजी के साथ-साथ प्रमुख भारतीय भाषाओं में भी काम करता है। इसके द्वारा ग्राहक सेवा संबंधी कार्य (चैक बुक, पास बुक, ब्याज लगाना, ऋण सीमा पर नजर रखना आदि कार्य) किए जा सकते हैं।


जिस्ट शैल 

  • जिस्ट शैल एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो एम0 एस0 डॉस अनुप्रयोग पर आधारित है। यह पाठ्य सामग्री की प्रविष्टि, भंडारण, प्रदर्शन और भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के साथ मुद्रण को संभव बनाता है। इसके सहयोग से अपना पसंदीदा सॉफ्टवेयर अपनी भाषा में प्रयोग किया जा सकता

 

  • जिस्ट कार्ड एक ऐसा कार्ड है जो कंप्यूटर के साथ संलग्न किया जाता है। इसके सहयोग से भारतीय और अन्य लिपियों में अंग्रेजी सहित पाठ्य आधारित पैकेजों जैसे लोटस 1-2-3, वर्डस्टार, क्यूबोसिक आदि पर काम किया जा सकता है।

 

  • जिस्ट टर्मिनल के द्वारा किसी भी भारतीय लिपि और अंग्रेजी के सभी पाठ्य आधारित एप्लीकेशन पैकेजों जैसे कोबोल, वर्ड परफैक्ट, फाक्सबेस आदि में काम किया जा सकता है। 
  • यह डेक वी टी 52/100/220/320 के समान है।ए0 पी0 एस0 कॉरपोरेट में पाठ्य प्रविष्टि, स्पैड शीट और फोक्स के द्वारा आंकड़ों और संसाधक के विकल्प उपलब्ध हैं। फैक्ट एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर को निर्णय में सहयोग करने वाली मशीन के रूप में बदल देता है। यह एक बहुभाषी व्यापार लेखा सॉफ्टवेयर है और इसमें एकाउटिंग, इन्वेंट्री आदि की सुविधा है। इस सुविधा के लिस जिस्ट कार्ड या जिस्ट शैल सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। 


लीप ऑफिस 2000 सॉफ्टवेयर

  • लीप ऑफिस 2000 एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसे भारतीय भाषाओं के लिए तैयार किया गया है। इसमें अंग्रेजी के अलावा अनेक भारतीय लिपियों (हिंदी, संस्कृत, असमी, बंगाली, गुजराती, मराठी, उड़िया, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू) में काम किया जा सकता है। 


इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं

 

1. पाठ को भारतीय लिपियों में बदलना और मुद्रित करना । 

2. अनुवाद हेतु राजभाषा शब्दकोश उपलब्ध कराना। 

3. विंडो आधारित एम0 एस0 ऑफिस, पेजमेकर, एक्सल आदि में भारतीय भाषाओं में काम करने की सुविधा। 

4. वर्तनी जांच करने की सुविधा 

5. सभी भाषाओं के लिए समान कंजीपटल, डायनैमिक फॉण्ट उपलब्ध। 

6. ध्वन्यात्मक कुंजीपटल जो उच्चारण के अनुसार टंकण करने में सहायक होता है।

 

हिंदवाणी सॉफ्टवेयर

हिंदवाणी सॉफ्टवेयर पीसी डॉस आधारित है। यह हिंदी टैक्स्ट फाइलों को स्पीच में बदल देता है। यह नेत्रहीन लोगों के लिए तो उपयोगी है ही, रेलवे, हवाई जहाज तथा पर्यटन संबंधी सूचनाओं के लिए भी उपयोगी है।

लेखक'  सॉफ्टवेयर

  • डॉ. मुरलीधर पाहूजा ने 'लेखक' नाम एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जिसकी सहायता से बिना अंग्रेजी की मदद के भी हिंदी में सारा काम किया जा सकता है। इस में संवाद, संदेश और सारे आदेश हिंदी में हैं। ईमेल सर्वर ‘अनुसारका' है जो कंन्नड़, तेलुगू, मराठी, बंग्ला और पंजाबी में भेजे संदेश को हिंदी में अनूदित कर देता है।


'देशिका’  सॉफ्टवेयर

  • इसी प्रकार 'देशिका’ नामक सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध है जो वेद, वेदांग, पुराण, धर्मशास्त्र न्याय, मीमांसा, व्याकरण ओर अमरकोष को उपलब्ध कराता है जिसे दस भारतीय लिपियों में पढ़ा जा सकता है। इसे सी-डेक ने बनाया है।

 


  • आज हिंदी टूलकिट भी उपलब्ध है। हिंदी आई एम ई एक्स पी और विंडोज 7, यूनीकोड कृतिदेव कन्वर्टर, गूगल हिंदी आई एम ई भी उपलब्ध है। आज अनेक हिंदी के पोर्टल इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

 

हिंदी और कंप्यूटर के क्षेत्र में सी-डैक (सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग), पुणे नामक संस्था अंत्यत महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.