अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 21 मार्च: थीम इतिहास महत्व उद्देश्य IDF 2022
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है ?
21 मार्च, को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का आयोजन किया जाता है ।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाने की घोषणा कब की गयी थी ?
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में
21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (IDF) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का उद्देश्य क्या है ?
इस दिवस का उद्देश्य वनों के महत्त्व और योगदान के बारे में विभिन्न समुदायों में
जन-जागरूकता पैदा करना है।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर क्या किया जाता है ?
इस दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष सरकारी तंत्र और निजी
संगठन मिलकर लोगों को वनों के महत्त्व और पर्यावरण तथा अर्थव्यवस्था में उनकी
भूमिका के बारे में जागरूक करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है ?
इस दिवस का आयोजन संयुक्त राष्ट्र वन फोरम (UNFF) और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि
संगठन (UNFAO) द्वारा किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022 की थीम IDF Theme 2022
"Forests and sustainable production and consumption."
वन और सतत उत्पादन और खपत
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2021 की थीम
वर्ष 2021 के लिये इस दिवस की थीम है- ‘वन रेस्टोरेशन: ए पाथ टू रिकवरी एंड
वेल-बीइंग’। इस वर्ष की थीम इस बात पर ज़ोर देती
है कि वनों की बहाली और सतत् प्रबंधन किस प्रकार जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता
के संकट से मुकाबला करने में मददगार साबित हो सकते हैं। स्वतंत्रता के बाद से भारत
की आबादी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है, हालाँकि
इसके बावजूद भारत के कुल भूमि क्षेत्र के पाँचवें हिस्से पर वन मौजूद हैं।
Post a Comment