भारतीय संविधान सभा की समितियां ,उप समितियां। प्रारूप समिति का गठन अध्यक्ष एवं सदस्य | Samvidhan Sabaha Ki Samitiyaan

भारतीय संविधान सभा की समितियां

तीय संविधान सभा की समितियां ,उप समितियां। प्रारूप समिति का गठन अध्यक्ष एवं सदस्य  | Samvidhan Sabaha Ki Samitiyaan



संविधान सभा की समितियां

 

संविधान सभा ने संविधान के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों को करने के लिए कई समितियों का गठन किया। इनमें से 8 बड़ी समितियां थीं तथा अन्य छोटी । इन समितियों तथा इनके अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:


संविधान सभा की प्रमुख समितियां कौन-कौन सी थी ?

 

1. संघ शक्ति समिति- जवाहरलाल नेहरू  

2. संघीय संविधान समिति - जवाहरलाल नहेरू 

3. प्रांतीय संविधान समिति - सरदार पटेल 

4. प्रारूप समिति - डॉ. बी. आर. अंबेडकर 


5. मौलिक अधिकारों, अल्पसंख्यकों एवं जनजाति तथा बहिष्कृत क्षेत्रों के लिए सलाहकार समिति ( परामर्शदाता समिति) - सरदार पटेल। इस समिति के अंतर्गत निम्नलिखित पांच उप-समितियां थीं:

 

संविधान सभा की  उप समितियां कौन-कौन सी थी ?


(क) मौलिक अधिकार उप समिति - जे. बी. कृपलानी 

(ख) अल्पसंख्यक उप समिति - एच. सी. मुखर्जी 

(ग) उत्तर-पूर्व सीमांत जनजातीय क्षेत्र असम को छोड़कर तथा आंशिक रूप से छोड़े गए क्षेत्र के लिए उप-समिति- गोपीनाथ बरदोई। 

(घ) छोड़े गए एवं आंशिक रूप से छोड़े गए क्षेत्रों (असम में सिंचित क्षेत्रों के अलावा) के लिए उप समिति - ए. वी. ठक्कर। 

(ड) उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर जनजाति क्षेत्र उप-समिति

 

6. प्रक्रिया नियम समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

7. राज्यों के लिये समिति (राज्यों से समझौता करने वाली) जवाहरलाल नेहरू  

8. संचालन समिति - डॉ. राजेंद्र प्रसाद

 

संविधान सभा की छोटी समितियां

 

1. वित्त एवं कर्मचारी (स्टाफ) समिति डा. राजेन्द्र प्रसाद  

2. प्रत्यायक (क्रेडेन्सियल) समिति -अलादि कृष्णास्वामी अय्यर 

3. सदन समिति- बी. पट्टाभिसीतारमैय्या 

4. कार्य संचालन समिति डा. के. एम. मुंशी 

5. राष्ट्र ध्वज सम्बन्धी तदर्थ समिति - डा. राजेन्द्र प्रसाद 

6. संविधान सभा के कार्यों के लिए समिति जी.वी.मावलंकर 

7. सर्वोच्च न्यायालय के लिए तदर्थ समिति- एस. वरदाचारी (जो कि सभा के सदस्य नहीं थे )

8. मुख्य आयुक्तों के प्रांतों के लिए समिति - बी. पट्टाभिसीतारमैय्या 

9. संघीय संविधान के वित्तीय प्रावधानों सम्बन्धी समिति नलिनी रंजन सरकार (जो कि सभा के सदस्य नहीं थे ) 

10. भाषाई प्रांत आयोग - एस. के. डार (जो कि सभा के 11. प्रारूप संविधान की जांच के लिए विशेष समिति सदस्य नहीं थे)

 11. प्रारूप समिति संविधान  क जांच के लिए विशेष समिति - जवाहरलाल नेहरू 

12. प्रेस दीर्घा समिति - उषा नाथ सेन 

13. नागरिकता पर तदर्थ समिति - एस. वरदाचारी

 

प्रारूप समिति का गठन अध्यक्ष एवं सदस्य  


संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी इसका गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ था। यह वह समिति थी जिसे नए संविधान का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

प्रारूप समिति  में सात सदस्य थे, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

 

1. डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर (अध्यक्ष) 

2. एन. गोपालस्वामी आयंगार 

3. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर 

4. डॉक्टर के. एम. मुंशी 

5. सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला 

6. एन. माधव राव ( इन्होंने बी. एल. मित्र की जगह ली, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से त्याग-पत्र दे दिया था) 

7. टी.टी. कृष्णामाचारी (इन्होंने सन् 1948 में डी. पी. खेतान की मृत्यु के बाद उनकी जगह ली )

 

  • विभिन्न समितियों के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद प्रारूप समिति ने भारत के संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया। इसे फरवरी 1948 में प्रकाशित किया गया। भारत के लोगों को इस प्रारूप पर चर्चा करने और संशोधनों का प्रस्ताव देने के लिए 8 माह का समय दिया गया। लोगों की शिकायतों, आलोचनाओं और सुझावों के परिप्रेक्ष्य में प्रारूप समिति ने दूसरा प्रारूप तैयार किया, जिसे अक्टूबर 1948 में प्रकाशित किया गया।

 

  • प्रारूप समिति ने अपना प्रारूप तैयार करने में छह माह से भी कम का समय लिया। इस दौरान उसकी कुल 141 बैठकें हुई।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.