पारिस्थितिकी और पारिस्थितिकी तंत्र | पारिस्थितिकी संबंधी शब्दावली | Ecosystem Ecology Terms

 पारिस्थितिकी और  पारिस्थितिकी तंत्र ,  पारिस्थितिकी संबंधी शब्दावली

पारिस्थितिकी और  पारिस्थितिकी तंत्र | पारिस्थितिकी संबंधी शब्दावली | Ecosystem Ecology Terms


पारिस्थितिकी (Ecology)

 

  • पारिस्थितिको विज्ञान में जैविक तथा अजैविक पदार्थों के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है। 
  • पारिस्थितिकी शब्दावली का प्रयोग सबसे पहले 1869 में ई. हेकल (Ernst Haeckel) ने किया था। इसकी बहुत सी शब्दावली का विकास पिछले कुछ दशकों में हुआ है। उदाहरण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) शब्दावली को सबसे पहले आर्थर टांस्ले (Arthur Tanslay) ने 1935 में किया था। इसी प्रकार जनसंख्या पारिस्थितिकी (Population Ecology) की शब्दावली का विकास वर्तमान दशकों में हुआ है। इसीलिए इकोलोजी को नए साइंस को संज्ञा भी दी जाती है।

 

पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem)

 

  • जैविक जगत् (Living World) जैसे पेड़-पौधे, जीव-जंतुओं तथा सूक्ष्म जीव (Micro-organism) तथा अजैविक जगत (Non-living World) अर्थात भौतिक तथा रासायनिक पर्यावरण के स्वतः नियामिक संबंध को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं। 
  • पारिस्थितिकी तंत्र शब्दावली जैसा कि ऊपर दिया गया है, सबसे पहले उपयोग 1935 में टॉस्ले महोदय ने किया था। ओडम महोदय (Odum) ने पारिस्थितिकी (Ecology) को प्रकृति (Nature) की संरचना तथा प्रकार्य (Function) का विज्ञान माना है।

 

पारिस्थितिकी की सामाजिक प्रासंगिकता (Social Relevance of Ecosystem) 

पारिस्थितिको को सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण उपयोगिता है। पारिस्थितिकी द्वारा पुनर्निर्माण की विशेषताएँ मानव तथा पारिस्थितिकी व पर्यावरण की निरंतरता हेतु अति आवश्यक हैं। पारिस्थितिकी से समाज को प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभों का विवरण निम्नानुसार है-

 

1. पारिस्थितिकी तंत्र से खाद्यान्न, चारा, ड्राइ-फ्रूट, शहद, फाइबर, ईंधन लकड़ी कागज की लुगदी (pulp ). इमारती लकड़ी (Timber) तथा खाद प्राप्त होती है। 

2. पारिस्थितिकी तंत्र कृषि आधारित (agro-based) एंव जंगल आधारित (forest-based) उद्योगों को कच्चा माल प्रदान करता है। 

3. चिकित्सकीय जड़ी-बूटियां प्रदान करता है। 

4. बाढ़ों को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है। 

5. तापमान की तीव्रता व सूखे को कम करता है। 

6. मृदा अपरदन को रोकता है। 

7. मृदा में ह्यूमस को मिलाता है तथा उसकी उर्वरता को बढ़ाता है। 

8. स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र जल, मृदा एवं हवा को शुद्ध करता है।

9. पारिस्थितिकी तंत्र कीड़े-मकोडों (pests) तथा रोगों को नियंत्रित करता है। 

10. पारिस्थितिकी तंत्र पारिस्थितिकी की पुनर्निर्माण (resilience) विशेषता को बनाए रखता है। 

11. वे अनुवाशिकी स्रोतों को बनाए रखने में सहायता प्रदान करते हैं। 

12. वे मनोरंजन संबंधी क्रियाकलापों तथा पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। 

13. जंगलों की शैक्षणिक व अनुसंधान संबंधी महत्ता भी है। 

14. जंगलों की सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता भी है। 

15. यह प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता तथा सौन्दर्यात्मकता (aesthetic) को संरक्षित करता है।

 

पारिस्थितिकी संबंधी शब्दावली (Basic Ecological Terms ) 

प्राकृतिक वास (Habitat): 

  • किसी जीव के भौतिक वास को हेबिटाट (Habitat) कहते हैं। कोई भी जीव अपने विशेष भौतिक पर्यावरण में पनपता तथा वास करता है।

 

पारिस्थितिक परिवर्तन (Ecological Transition)

  • पारिस्थितिक परिवर्तन की संकल्पना 1976 में बेनट महोदय (Bennett) ने प्रस्तुत की थी। इस संकल्पना के अंतर्गत किसानों को केवल कृषि भूमि पर आधारित नहीं रहना है वरन् उनको नकदी अर्थव्यवस्था (Cash economy) की ओर अग्रसर करना है। नगरीकरण तथा औद्योगिक कारण से कृषिकों को उन्नति के अनेक नये अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन होता है, परंतु यदि औद्योगिककरण और नगरीकरण के कारण सघन कृषि की जाये तो उससे उपजाऊ भूमि का ह्रास हो सकता है जिससे टिकाऊ कृषि संभव नहीं हो सकती। ऐसी परिस्थिति में पारिस्थितिकी की विविधता नष्ट हो सकती है।

 

पारिस्थितिक विस्फोटन (Ecological Explosion)

  • पारिस्थितिक घटना से किसी जीव की जनसंख्या में भारी वृद्धि हो सकती है। पारिस्थितिक विस्फोटन शब्दावली का उपयोग सबसे पहले एल्टन (Elton) महोदय ने 1958 में किया था। पारिस्थितिक विस्फोटन का सर्वोत्तम उदाहरण महामारी के वाइरस (Viruses) तथा जीवाणु (Bacteria) हैं। इनकी जनसंख्या विस्फोटन से प्लेग (Plague) तथा इनफ्लुएंजा (Influenza) जैसी महामारियाँ फैल सकती हैं।

 

  • बहुत से जीवाणु एवं वाइरस (Virus) तथा जीव-जन्तु किसानों की फसलों को नष्ट कर देते हैं। टिड्डी दल (Locusts ) इसी प्रकार के जैविकों का एक उदाहरण है। बहुत से पारिस्थितिक विस्फोटन का मुख्य कारण मौसम, आर्द्रता, तापमान तथा खराब जलवायु होते हैं। इसके विपरीत बहुत से पारिस्थितिक विस्फोटन के सही कारण का पता ही नहीं चल पाता।

 

निच (Niche): 

  • फ्रेंच भाषा के निचर से निच शब्द उधृत है। निच किसी समुदाय विशेष के अंर्तगत किसी जीव के प्रकार्य, व्यवसाय तथा जीवन के रूप को निर्दिष्ट करता है। यह एक प्रक्रिया है जिसमें कोई जीव अपने जीवित रहने के लिए आवश्यक भौतिक, रासायनिक तथा जैविक कारकों को निरंतर कायम रखता है। इनमें से कुछ निच हैं आवासीय निच (habitat niche), खाद्य संबंधी निच (trophic food Niche) तथा पुनरुत्पादन निच (reproductive niche) | उदाहरणत: गौरैया पक्षी चारागाह मैदानों में अवस्थित आवासों में पायी जाती है। उनका खाद्य निच (trophic niche) जंगली बीज (weed seeds) व वर्ष भर फसलित बीज फसलें हैं तथा जो नेस्टिंग सीजन (nesting season) उनके भोजन में कोड़े-मकोड़ों को जोड़ता है। कुछ प्रजातियों का प्रतीकात्मक संबंध है, यह वह व्यवस्था है जिससे प्रत्येक जीव परस्पर तथा निरंतर लाभ उठाते हैं।

 

  • उदाहरणत: काई (lichen) (लाइकन की तरह उच्चरित) शैवाल तथा फफूंदी से बना होता है जो एक साथ रहते हैं। शेवाल उत्पादक है तथा खाद्य का स्रोत है तथा फफंदी संरचना व भौतिक सहारा प्रदान करती है। दोनों के परस्पर लाभदायक संबंध से एक निच (niche) बनता है जिसमें वे अकेले जीवित नहीं रह सकते। 

एक पारिस्थितिकी निच (ecological niche) में निम्नलिखित शामिल होते हैं:

 

(i) वास स्थान (Habitat)-जहाँ प्रजातियाँ रहती हैं। 

(ii) खाद्य निच (Food niche) एक प्रजाति जो खाती है तथा इसे अपक्षयित करती है तथा किस प्रजातियों से यह प्रतिपर्धा करती है। 

(iii) पुनरुत्पादन निच (Reproductive niche) - कब और क्या यह पुनरुत्पादित करता है। 

(iv) भौतिक व रासायनिक निच (Physical and chemical niche) - तापमान, नमी तथा भूआकृति। 

(v) भू-पारिस्थितिकीय निच (Geo-ecological niche) - भू-आकार क्षेत्र, ढाल तथा मृदा आदि।

 

इकोटोन (Ecotone): 

  • दो पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच की सीमा को इकोटोन कहते हैं। वास्तव में इकोटोन एक सीमांत (Frontier) को कहते हैं, जिसकी चौड़ाई तथा विस्तार भिन्न-भिन्न होता है। इकोटोन में विभिन्न पशु-पक्षियों तथा पेड़ पौधों के बीच तनाव (Tension) की परिस्थिति बनी रहती है। वे वनस्पति व जीव जो इकांटोन में पाए जाते हैं, उन्हें लुप्तप्राय या धार प्रजातियाँ (edge species) कहा जाता है। स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में एज प्रभाव (edge effect) पक्षियों में महत्वपूर्ण होता है। उदाहरण के लिए वन व मरुस्थल के बीच इकोटोन के मिश्रित वास (mixed habitat) में पक्षियों का घनत्व अधिक होता है।

 

इकोटोप (Ecotope): 

  • किसी जैविक समुदाय के भौतिक पर्यावरण को इकोटोप कहते हैं। इकोटोप को बाइयोकोयनेसिस (Biocoenosis) भी कहते हैं। इसमें जैविक तथा अजैविक सभी तत्व सम्मलित होते हैं जो एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। 


जीवजगत (Biota): 

  • किसी क्षेत्र अथवा प्रदेश में पाये जाने वाले कुल पशु-पक्षी पेड़-पौधे तथा जीवाणुओं के कुल योग को जीवजगत (Biota) कहते हैं।

 

बाइयोटोप (Biotope)

  • किसी समुदाय के प्राकृतिक वास को बाइयोटोप कहते हैं। वास्तव में यह इकोटोप ही का दूसरा नाम है। 


समुदाय ( Community)

  • किसी पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में पाये जाने वाले पशु-पक्षियों तथा पेड़-पौधों की उपजातियों को समुदाय अथवा जैविक समाज कहते हैं। एक समुदाय की उत्पत्ति पेड़-पौधों तथा जीव-जंतुओं की पारस्परिक प्रक्रिया से होती है। उदाहरणार्थ वन- पारिस्थितिकी तंत्र (Forest ecosystem) में एक समुदाय वन के निचले भाग में तथा दूसरा समुदाय वृक्षों के ऊपरी भाग में स्थान ग्रहण कर सकता है।
Also Read....


MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.