पृथ्वी के चार मंडल |Earth's Four Spheres

 पृथ्वी के चार मंडल (Earth's Four Spheres)

 

पृथ्वी के चार मंडल (Earth's Four Spheres)

 पृथ्वी के चार मंडल (Earth's Four Spheres)

  • पृथ्वी के धरातल पर चार मंडल (थलमंडलवायुमंडलजलमंडल तथा जीवमंडल) पाये जाते हैं। यह चारों मंडल एक-दूसरे के संपर्क में आते है. चित्र  में देखा जा सकता है कि तीनों अजैविक (Non-living) मंडल एक-दूसरे के संपर्क से जैविकमंडल (Biosphere) को जन्म देते हैं। उपरोक्त चारों मंडल एक-दूसरे पर आश्रित हैं तथा एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।

 

1. वायुमंडल (Atmosphere)

 

वायुमंडल के बारे में पहले ही चर्चा की जा चुकी है।

 

2. जलमंडल (Hydrosphere)

 

  • धरातल पर पाये जाने वाला कुल खारा व मोठा जलजलमंडल अथवा हाइड्रोस्फियर (Hydrosphere) कहलाता है। सागरों में पाए जाने वाला जल खारा जल एवं झीलों नदियों आदि में पाए जाने वाला जल मीठा जल कहलाता है। थलजल तथा वायुमंडल में किसी-न-किसी मात्रा में जल पाया जाता हैपरंतु जल की सबसे अधिक मात्रा सागरों तथा महासागरों में पाई जाती। जल का स्वरूप तरलठोस (हिम) तथा वाप्प (Vapour) के रूप में पाया जाता है।
  • भूमंडल के 71% भाग पर जल फैला हुआ है तथा शेष लगभग 29% पर थल है। जलमंडल का 97.3 प्रतिशत भाग सागरों तथा महासागरों में है।
  • उत्तरी गोलार्द्ध की अपेक्षा दक्षिणी गोलार्द्ध में जल की मात्रा अधिक है इसलिए   दक्षिणी गोलार्द्ध को प्राय: जल-गोलार्द्ध (Water Hemisphere) भी कहते हैं।


  • शेष 2.7 प्रतिशत जल धरातल पर हैजिसका अधिकतर भाग हिम (Ice) के रूप में है। थल पर पाए जाने वाला शेष जल नदियोंझीलोंभूगृत जीव तथा मृदा में पाया जाता है।

 

3. थलमंडल (Lithosphere)

 

  • भूपटल जो शैल्य (Rocks) का बना हुआ है। थलमंडल कहलाता है। थलमंडल की मोटाई महाद्वीपों तथा महासागरों के नीचे भिन्न-भिन्न है। सामान्यतः महाद्वीपों के नीचे भूपटल (Crust) की मोटाईलगभग 35 किलोमीटर तथा महासागरों के नीचे लगभग पाँच किलोमीटर है। भूपटल (Eart Crust) अथवा थलमंडल ऐस्थेनोस्फियर (Asthenosphere) पर तैर रहा है।

 

4. जीवमंडल (Biosphere)

 

  • जिस स्थान पर वायुमंडल (Atmosphere). जलमंडल (Hydrosphere) तथा स्थलमंडल (Lithosphere) मिलते हैं उसे जीवमंडल (Biosphere) कहते हैं। दूसरे शब्दों मेंजीवमंडल वह क्षेत्र (स्थान) है जहाँ जैविक तथा अजैविक मंडलों की पारस्परिक प्रक्रिया होती है। बायोस्फियर को इकोस्फियर (Ecosphere) भी कहते हैं।
Also Read....


MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.