मध्य प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ।MP Ke Samajsevi Evam Sikshavid

मध्य प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद्  (MP Ke Samajsevi Evam Sikshavid )

मध्य प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद्  ।MP Ke Samajsevi Evam Sikshavid



मध्य प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद्

 

डॉ. मंगल प्रसाद अग्रवाल

 

  • इनका जन्म 9 जून, 1935 को हुआ था। डॉ. अग्रवाल ने सर्वजातीय एकता एवं छुआछूत उन्मूलननशामुक्तिगोबर गैस संयंत्रअम्बर चरखाश्रमदान से तालाबों का निर्माणमानस प्रचार तथा मतदाता शिक्षा में काम करके असीम गौरव हासिल किया है। इनकी इन उपलब्धियों के कारण मध्य प्रदेशगुजरातमहाराष्ट्र तथा गोवा द्वारा सर्वश्रेष्ठ समन्वयक पुरस्कार मिला है।

 

डॉ. एस. एस. सुब्बा राव

 

  • 'भाईजीके नाम से प्रसिद्ध और अपने स्कूली जीवन से सार्वजनिक कार्यों से लगाव रखने वाले महात्मा गांधी की विचारधाराओं से प्रभावित सुब्बा राव कांग्रेस सेवा दल से सम्बद्ध रहे हैं तथा इन्होंने चम्बल घाटी में डाकुओं के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन्होंने मुरैना जिले में वर्ष 1970 में एक गांधी आश्रम की भी स्थापना की थी। इन्होंने ही 'गांधी दर्शन ट्रेनका आइडिया सुझाया था और इन्हीं के निर्देशन में वर्ष 1968-69 में इस ट्रेन ने सफलतापूर्वक पूरे देश की यात्रा की।

 

डॉ. अनवर आलम

 

  • इनका जन्म 5 जुलाई, 1945 को हुआ था। भारतीय कृषि अभियान्त्रिकी सोसाइटी द्वारा डॉ. अनवर आलम को प्रसंस्करण अभियान्त्रिक में विश्वसनीय शोध उत्पादन एवं प्रसंस्करण में यन्त्रों का विकास आदि गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

 

कान्ता बेन त्यागी 

  • इनका जन्म 27 मई, 1924 को हुआ था। इन्होंने वर्ष 1953 में खरगौन जिले के सुदूर आदिवासी अंचल में स्थित ग्राम निवासी में कन्या आश्रम की नींव डाली। मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हें वर्ष 1986 में इन्दिरा गांधी समाज सेवा का राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

पी. एस. बिसेन 

  • इनका जन्म 11 जनवरी, 1948 को हुआ था। वह एक प्रख्यात माइक्रो बॉयलोजी वैज्ञानिक हैं। उन्हें यू. एस. नेटवर्क साइन्स फेलोशिप (1994-96) तथा यू.जी.सी. के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

 

रईसा खा

 

  • इनका जन्म 1949 में हुआ था। भोपाल गैस काण्ड में बेरोजगार हुई गैस पीड़ित महिलाओं को रोजगार तथा अधिकार दिलाने हेतु रईसा खान प्रयत्नशील हैं। गैस पीड़ित स्वयंसेवी महासंघ द्वारा - इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.