अभिक्षमता (Aptitude) किसे कहते हैं । अभिक्षमता की विशेषताएँ। Aptitude Kise Kahte Hain

 अभिक्षमता (Aptitude) किसे कहते हैं , अभिक्षमता की विशेषताएँ

अभिक्षमता (Aptitude) किसे कहते हैं । अभिक्षमता की विशेषताएँ। Aptitude Kise Kahte Hain


अभिक्षमता (Aptitude) किसे कहते हैं 

  • अभिक्षमता किसी व्यक्ति की विशेषताओं का ऐसा संयोजन है, जो बताता है कि अगर उसे उचित वातावरण तथा प्रशिक्षण दिया जाए तो वह किसी क्षेत्र विशेष में सफल होने के लिए आवश्यक योग्यताओं तथा दक्षताओं को सीखने की कितनी क्षमता रखता है। यह किसी क्षेत्र विशेष से संबंधित कौशल को सीखने की या अर्जित क्षमता या ज्ञानार्जन की जन्मजात क्षमता है। आमतौर पर अभिक्षमता जन्मजात होती हैं लेकिन वे अर्जित भी हो सकती हैं। 
  • अभिक्षमता बुद्धिमत्ता ज्ञान, समझ, रुचि व कौशल से भिन्न है । 

क्या अभिक्षमता (Aptitude) जन्मजात होती है ?

  • अभिक्षमता अनुभव से सीखे जाने वाली घटना है, ये जन्मजात नहीं होती है। यह प्रत्येक देश, काल, परिवार, समाज, संस्कृति में फलती-फूलती रहती है। अर्थात जन्मजात एवं विशिष्ट प्रशिक्षण द्वारा प्राप्त की जा सकती है जैसे- लोक सेवक को विशिष्ट प्रशिक्षण द्वारा प्रशासनिक अभिक्षमता विकसित करना, शिक्षक को ट्रेनिंग के द्वारा शिक्षण की तकनीक सिखाई जाती है, मैकेनिक को प्रैक्टिकल द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण सिखाया व पढ़ाया जाता है।
  • इस प्रकार विभिन्न अभिक्षमता का विकास होता है। उदाहरण के लिए एक गाँव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल के क्रम में एक बच्चा राजा एवं अन्य को अनुनायी बनाया। एक सभा आयोजित कर राजा समस्याओं को सुनता और उनका समाधान करता था इस सभा को चाणक्य ने देखा। एक बच्चा राजा बनकर न्याय कर रहा था। चाणक्य ने इस बच्चे में राजा बनने के लक्षण दिखाई दिये। उस बच्चे की प्रतिभा और अभिक्षमता को पहचान कर चाणक्य ने उसकी समुचित शिक्षा-दीक्षा एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था की और अंततः उसकी मदद से नंद वंश को उखाड़ फेंका। यह बच्चा भारतीय इतिहास में चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से जाना जाता है। किसी भी क्षेत्र विशेष में सफलता पाने के लिए तदनुरूप अभिक्षमता का होना आवश्यक है।


अभिक्षमता व्यक्तित्व का अंतर्निहित गुण

  • अभिक्षमता व्यक्ति के व्यक्तित्व का वह अंतर्निहित गुण है जो उसे किसी विशेष कार्य के निर्वहन योग्य बनाता है। विभिन्न व्यक्तियों की कार्यप्रणाली, व्यवहार सीखने की क्षमता, स्थितियों के अनुसार समायोजन आदि को लेकर भिन्नता दिखाई देती है।
  • यद्यपि सभी व्यक्तियों में सामान्य बौद्धिक योग्यताएँ होती हैं, फिर भी उनमे कुछ ऐसी विशिष्ट क्षमताएँ होती हैं उसे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दूसरों के आगे ले जाती है। इसे ही अभिक्षमता कहते हैं। 
  • अभिक्षमता ऐसे गुणों का संयोग है जो व्यक्ति को प्रशिक्षण द्वारा कुछ विशिष्ट, कौशलों को अर्जित करने की समर्थता को सूचित करती है किसी व्यक्ति की अभिक्षमता को जानकर भविष्य में उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।

 

अभिक्षमता की विशेषताएँ

 

  • किसी व्यक्ति की अभिक्षमता किसी कार्य को करने में उसकी उपयुक्तता (Fitness) को व्यक्त करता है। 
  • यह क्षमता अर्जित या जन्मजात हो सकती है जैसे गीत गाना जन्मजात अभिक्षमता हो सकती है जबकि कोई इसे प्रशिक्षण के माध्यम से भी प्राप्त कर सकता है ।  
  • अभिक्षमता व्यक्ति के भीतर एक तरह के आन्तरिक सामर्थ्य को इंगित करती है।
  • किसी व्यक्ति की वर्तमान अभिक्षमता उसके वर्तमान गुणों का ऐसा समुच्चय है जो उसकी भावी क्षमताओं की ओर संकेत करता है। यह पर्याप्त वातावरण एवं समुचित प्रशिक्षण मिलने पर किसी विशिष्ट क्षेत्र में भविष्य में किये जाने वाली कार्यप्रणाली को इंगित करती है। 
  • अभिक्षमता किसी विशेष क्षेत्र में व्यक्ति के कौशल सीखने की क्षमता को दर्शाता है, अत: इसके आधार पर यह पुर्वानुमान लगाया जा सकता है कि व्यक्ति उपयुक्त वातावरण एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भविष्य में उस क्षेत्र विशेष को अपने कार्यों का कैसा निष्पादन करेगा।

MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.