गोवा मुक्ति दिवस 2023 : इतिहास । 19 दिसंबर, गोवा 63वाँ मुक्ति दिवस। Goa Liberation Day 2023

 गोवा मुक्ति दिवस  2023 इतिहास  : 19 दिसंबर, गोवा 63वाँ मुक्ति दिवस 

गोवा मुक्ति दिवस  2021 : इतिहास । 19 दिसंबर, गोवा 61वाँ मुक्ति दिवस। Goa Liberation Day 2021



गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर  Goa Liberation Day

 

  • 19 दिसंबर, 2023 को गोवा ने अपना 63वाँ मुक्ति दिवस मनाया यह भारत के स्वतंत्र होने के 14 वर्ष बाद तक पुर्तगालियों के अधीन रहा।

गोवा मुक्ति दिवस का इतिहास 

  • पुर्तगालियों ने वर्ष 1510 में भारत के कई हिस्सों पर अपना उपनिवेश स्थापित किया परंतु 19वीं शताब्दी के अंत तक भारत में पुर्तगाली उपनिवेश गोवा, दमन, दीव, दादरा, नगर हवेली और अंजेडिवा द्वीप तक ही सीमित रहा।
  • गोवा मुक्ति आंदोलन ने पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने की मांग की यह आंदोलन छोटे पैमाने पर एक विद्रोह के साथ शुरू हुआ लेकिन वर्ष 1940 से 1960 के बीच यह अपने चरम पर पहुँच गया।
  • वर्ष 1961 में भारत द्वारा गोवा के अधिग्रहण के बाद ही यह आंदोलन समाप्त हुआ।
  • राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और सेना द्वारा गोवा में ऑपरेशन विजय' चलाकर 19 दिसंबर,1961 को यह राज्य पुर्तगालियों से मुक्त करा लिया गया
  • पुर्तगालियों से मुक्त करने के बाद इसे दमन और दीव के साथ मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  • 30 मई, 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य तथा दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया।

 

गोवा के बारे में सामान्य जानकारी 

  • गोवा के उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है राज्य की अन्य प्रमुख नदियों में मांडवी, जुआरी, चपोरा, साल आदि हैं।
  • गोवा को बायोटेक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है
  • मछली पालन यहाँ का प्रमुख उद्योग है तथा यहाँ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन है। 
  • यहाँ की मुख्य भाषाएँ कोंकणी (राजभाषा) तथा मराठी है
  • यह राज्य कोंकण रेलवे के माध्यम से मुंबई तथा मंगलुरु से जुड़ा हुआ है तथा यह मुंबई उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।


  • गोवा कोंकण क्षेत्र के भीतर भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, और भौगोलिक रूप से दक्कन उच्च भूमि से पश्चिमी घाट द्वारा अलग होता है।
  • राजधानी: पणजी।
  • आधिकारिक भाषा: कोंकणी।
  • कोंकणी आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से एक है।
  • इसे इस सूची में मणिपुरी और नेपाली के साथ वर्ष 1992 के 71वें संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया था।
  • सीमाएँ: यह उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व और दक्षिण में कर्नाटक से घिरा हुआ है तथा अरब सागर इसके पश्चिमी तट का निर्माण करता है।

  • गोवा का उच्चतम बिंदु सोंसोगोर (Sonsogor) है।
  • गोवा के उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है, राज्य की अन्य प्रमुख नदियों में मांडवी, जुआरी, चपोरा, रखोल, गलगिबाग, कुम्बरजुआ नहर, तलपोना और साल आदि शामिल हैं।
  • गोवा की अधिकांश मृदा का आवरण लेटराइट से बना है।


गोवा के वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान:

  • डॉ सलीम अली पक्षी अभयारण्य
  • महादेई वन्यजीव अभयारण्य
  • नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
  • कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य
  • भगवान महावीर अभयारण्य
  • मोलेम नेशनल पार्क


MP-PSC Study Materials 
MP PSC Pre
MP GK in Hindi
MP One Liner GK
One Liner GK 
MP PSC Main Paper 01
MP PSC Mains Paper 02
MP GK Question Answer
MP PSC Old Question Paper

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.