बिरसा मुंडा जयंती प्रश्न उत्तर | Birsha Munda Jayant Quiz Question Answer in Hindi

बिरसा मुंडा जयंती प्रश्न उत्तर 

 Birsha Munda Jayant Quiz Question Answer

बिरसा मुंडा जयंती प्रश्न उत्तर | Birsha Munda Jayant Quiz Question Answer in Hindi


प्रश्न- बिरसा मुंडा का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर- 15 नवंबर 1875

प्रश्न- बिरसा मुंडा के माता पिता का क्या नाम था ?

उत्तर- माता पिता - आदिवासी दम्पति सुगना और करमी

प्रश्न- बिरसा मुंडा का जन्म कहाँ हुआ था ?

उत्तर- रांची जिले के उलिहतु गाँव में 

प्रश्न-  बिरसा मुंडा का परिवार किस प्रकार का जीवन व्यतीत करता था ?

उत्तर- बिरसा मुंडा का परिवार घुमक्कड़ जीवन व्यतीत करता था

प्रश्न- बिरसा मुंडा ने कौन सा वादक यंत्र बनाया था ?

उत्तर- कद्दू से एक एक तार वाला वादक यंत्र तुइला बनाया था ।

प्रश्न- अंग्रेज सरकार के खिलाफ बिरसा मुंडा ने कौन सा नारा दिया था ?

उत्तर-  रानी का शासन खत्म करो और हमारा साम्राज्य स्थापित करो  |

प्रश्न- बिरसा मुंडा कौन थे ?

उत्तर- बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे।

प्रश्न- बिरसा मुंडा की माता का क्या नाम था ?

उत्तर- करमी हातू

प्रश्न- बिरसा मुंडा के पिता का क्या नाम था ?

उत्तर- सुगना मुंडा

प्रश्न- धरती आबा’ यानि धरती पिता’ के पिता के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर- बिरसा मुंडा

प्रश्न- अबुआ दिशुम अबुआ राज’ यानि हमारा देशहमारा राज’ का नारा किसने दिया था ?

उत्तर- बिरसा मुंडा 

प्रश्न- बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ कौन सी लड़ाई लड़ी थी ?

उत्तर- 1895 में बिरसा (Birsa Munda) ने अंग्रेजों की लागू की गयी ज़मींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ-साथ जंगल-ज़मीन की लड़ाई लड़ी थी ।

प्रश्न- बिरसा मुंडा को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने कितना ईनाम रखा था ?

उत्तर- 500 रूपये

प्रश्न- बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने कब और कहाँ गिरफ्तार किया था ?

उत्तर- 3 फरवरी 1900 को चक्रधरपुर

प्रश्न- बिरसा मुंडा की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर- जून 1900

प्रश्न- जंगल के दावेदार उपन्यास का संबंध किस से है ?

उत्तरबिरसा मुंडा

प्रश्न- जंगल के दावेदार उपन्यास किसकी रचना है ?

उत्तर- हिंदी साहित्य की महान लेखिका व उपन्यासकार महाश्वेता देवी

प्रश्न- बिरसा मुण्डा की समाधि कहाँ पर है ?

उत्तर- बिरसा मुण्डा की समाधि राँची में कोकर के निकट डिस्टिलरी पुल के पास स्थित है।

प्रश्न- बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार कहाँ पर है ?

उत्तर- रांची

प्रश्न- बिरसा मुंडा हवाई-अड्डा कहाँ पर है ?

उत्तर- रांची

प्रश्न- बिरसा मुंडा का पहला रेखाचित्र कब बनाया गया था ?

उत्तर- वर्ष 1940

प्रश्न- बिरसा मुंडा के चित्र के चित्रकार कौन हैं ।

उत्तर- पिसेल



प्रश्न- उलगुलान का क्या अर्थ है ?

उत्तर- जल-जंगल-जमीन पर दावेदारी

प्रश्न- अबुआ दिशुम अबुआ राज का क्या अर्थ है ?

उत्तर- हमारा देशहमारा राज

प्रश्न- मुंडा विद्रोह की शुरुआत क्यों हुई थी ?

उत्तर- मुंडा जनजाति की पारंपरिक व्यवस्था खूंटकटी की ज़मींदारी व्यवस्था में परिवर्तन के कारण

प्रश्न- झारखंड राज्य की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गयी थी ?

उत्तर- बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000

प्रश्न- झारखंड की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर- 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को काटकर झारखंड की स्थापना भारत संघ के 28वें राज्य के रूप में हुई थी।

प्रश्न- मुंडा विद्रोह को किस अन्य नाम से जाना जाता है ?

उत्तर-  मुंडा उलगुलान’ विद्रोह

प्रश्न- 1908 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम किस विद्रोह का परिणाम था ?

उत्तर- मुंडा विद्रोह



Also Read....




No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.