हॉकी इंडिया के बारे में जानकारी | हॉकी इंडिया सामान्य ज्ञान |Hockey India General Knowledge

 हॉकी इंडिया के बारे में जानकारी 
हॉकी इंडिया सामान्य ज्ञान 
हॉकी इंडिया के बारे में जानकारी | हॉकी इंडिया सामान्य ज्ञान |Hockey India General Knowledge



हॉकी इंडिया के बारे में जानकारी 

  • हॉकी इंडिया’ भारत में पुरुष और महिला हॉकी गतिविधियों को संचालित करने की शीर्ष संस्था है। इसे युवा मामलों और खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्यता प्राप्त है। 


हॉकी इंडिया की स्थापना 

  • 20 मई, 2009 को स्थापित हॉकी इंडिया’ वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) से भी संबद्ध है।


हॉकी इंडिया को मिले पुरस्कार 

  • भारत में हॉकी के विकास में योगदान देने हेतु हॉकी इंडिया’ को प्रतिष्ठित एटियेन ग्लिचच पुरस्कार के लिये चुना गया है। पुरस्कार की घोषणा हॉकी के वैश्विक शासी निकाय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ’ (FIH) द्वारा 47वीं काॅॅन्ग्रेस के दौरान की गई है। 
  • यह पुरस्कार व्यक्तियोंटीमों और संगठनों को हॉकी के खेल तथा इसे बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये मान्यता प्रदान करता है। इसके अलावा बेहतर अवसंरचना निर्माण के लिये उज़्बेकिस्तान हॉकी महासंघ’ ने पाब्लो नेग्रे पुरस्कार’ और स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिये पोलिश हॉकी संघ’ ने थियो इकेमा पुरस्कार’ जीता है।


हॉकी इंडिया विश्व मास्टर्स हॉकी (WMH) का सदस्य

  • 9 मार्च, 2020 को हॉकी इंडिया विश्व मास्टर्स हॉकी (WMH) के सदस्य के तौर पर शामिल हो गया।
  • इसमें 38 देशों के राष्ट्रीय संघों को सदस्यता प्राप्त है।
  • इससे जुड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन और अन्य गतिविधियों की देख-रेख हेतु हॉकी इंडिया ने भारत के पूर्व कप्तान आर.पी. सिंह को हॉकी इंडिया मार्स्ट्स समिति का संयोजक और हरबिंदर सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • बी.पी. गोविंदा, जगबीर सिंह, ए.बी. सुब्बैया, सुरिंदर कौर और एम. रेणुका लक्ष्मी को इस समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • विश्व मास्टर्स हॉकी (WMH) एकमात्र मास्टर्स इकाई है, जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसके पास वैश्विक रूप से मास्टर्स टूर्नामेंट कराने का एकल अधिकार है।



टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में पुरुष हॉकी टीम

  • 5 अगस्त‚ 2021 को टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से पराजित कर कांस्य पदक जीता है।
  • इससे पूर्व अंतिम बार हॉकी में भारतीय टीम ने मास्को ओलंपिक‚ 1980 में स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुख्य कोच ग्राहम रीड हैं।
  • इसी दिन स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • बेल्जियम ने ओलंपिक में पहली बार हॉकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • ध्यातव्य है कि ओलंपिक में हॉकी में भारत ने सर्वाधिक 8 बार वर्ष 1928, (एम्सटर्डम ओलंपिक) 1932, (लांस एंजिल्स) 1936, (बर्लिन ओलंपिक) 1948, (लंदन ओलंपिक) 1952, (हेलसिंकी ओलंपिक) 1956, (मेलबोर्न ओलंपिक) 1964 (टोक्यो ओलंपिक) 1980 (मॉस्को ओलंपिक) स्वर्ण पदक जीता है।

2023 एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप

  • 2 जुलाई‚ 2021 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के कार्यकारी बोर्ड ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप और एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्वकप‚ 2023 के मेजबानी करने वाले देशों की घोषणा की।
  • वर्ष 2023 में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप का आयोजन मलेशिया में होगा।
  • वर्ष 2023 में एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्वकप का आयोजन चिली में आयोजित होगा।
  • इन टूर्नामेंटों के मैच क्रमश: कुआलांलपुर और सैंटियागो में खेले जाएंगे।
  • एफआईएच जूनियर हॉकी विश्पकप अंडर-21 खिलाड़ियों के लिए एक प्रमुख आयोजन है।

 

25 मार्च‚ 2021 को संपन्न 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप‚ 2021 

  • 17-25 मार्च‚ 2021 के मध्य 11 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप‚ 2021 राजीव गांधी महाविद्यालयउचानाजींदहरियाणा में संपन्न हुई।
  • इस चैंपियनशिप का खिताब झारखंड ने जीता।
  • फाइनल मुकाबले में झारखंड ने पेनाल्टी शूटआउट में हरियाणा को 3-1 से पराजित किया।
  • इसमें उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

 

 

10वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग)‚ 2021 

 

  • 16-22 जनवरी‚ 2021 के मध्य 10 वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप‚ 2021 गुलमर्गजम्मू-कश्मीर में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) द्वारा किया गया।
  • इसका आयोजन गुलमर्ग आइस रिंक में हुआ।
  • इसमें भारत की आइस हॉकी की शीर्ष 8 टीमों ने भाग लिया।
  • फाइनल मुकाबले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने लद्दाख को पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
  • यह प्रतियोगिता 8,694 फीट की ऊंचाई पर हिमांक बिंदु से नीचे के तापमान पर आयोजित की गई थी।
  • लद्दाख को भारत में आइस हॉकी राजधानी माना जाता है।


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.