चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है। चमगादड़ के उलटे लटकने का कारण |why bats hang upside down in Hindi

 

चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है?
Why Bats hang upside down?

 

 

चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है। चमगादड़ के उलटे लटकने का कारण |why bats hang upside down in Hindi

चमगादड़ के उलटे लटकने का कारण-


अक्सर हम देखते हैं कि चमगादड़ रात्रि के समय पेड़ों में, या बिजली के तारों में उल्टे लटके रहते हैं हमारे मन में ख्याल भी आता है कि चमगादड़ उल्टी ही क्यों लटकते हैं तो आइए जानते हैं चमगादड़ के उलटे लटकने का कारण- 

 

  • पक्षियों के विपरीत, चमगादड़ को जमीन से उड़ान भरने में परेशानी होती है , चमगादड़ के पंख अन्य पक्षियों की तरह मजबूत नहीं होते हैं और इनके पैर अविकसित और इतने छोटे होते हैं कि वे चमगादड़ को जमीन से उड़ने के लिए गति पकड़ने में मदद नहीं कर पाते हैं। जमीन पर इनके पैर शरीर का वजन तक नहीं संभाल पाते हैं।

  • यदि चमगादड़ अपनी उड़ान को हवा से ही चालू करें तो उन्हें गति पकड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है इस हेतु चमगादड़ अपने सामने के पंजों का उपयोग ऊंचे स्थान पर चढ़ने के लिए करते हैं जिससे कि वे आसानी से उड़ान हेतु गति प्राप्त कर सकें।

  • इसके अतिरिक्त चमगादड़ के उलटे लटकने का एक और कारण यह है कि इनके पंजे या पीठ के पंजे अधिकांश मांसपेशियों के विपरीत कार्य करते हैं, इनके घुटने पीछे की ओर होते हैं, जब वे आराम करते हैं, तो पंजों को उस जगह (अक्सर पेड़ की टहनी) बंद कर देते हैं, एक बार चमगादड़ ने अपने पंजों को बंद कर लिया तो शरीर का वजन और गुरुत्वाकर्षण उन्हें लटकाए रखता है इसी कारण चमगादड़ उल्टा सोने के बावजूद सोते वक्त गिरता नहीं है। 

 

 

चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है। चमगादड़ के उलटे लटकने का कारण |why bats hang upside down in Hindi
 दुनिया की सबसे बड़ी चमगादडों की कॉलोनी Bracken cave

चमगादड़ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 


  • चमगादड़ दिन की अपेक्षा रात में अच्छी तरह देख पाता है।

  • चमगादड़ शिकार करने हेतु 2 तरीकों का इस्तेमाल करता है पहला प्रतिध्वनी के माध्यम से और दूसरा देख कर।

  • चमगादड़ अक्सर अंधेरे में रहना पसंद करते हैं 

  • चमगादड़ एकमात्र ऐसा स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है

  •  चमगादड़ की 11000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

  • टेक्सास में स्थित Bracken cave दुनिया की सबसे बड़ी चमगादडों की कॉलोनी है।

  •  वैज्ञानिक शोधों के अनुसार चमगादड़ों की उत्पत्ति डायनासोरों के समय से रही है अर्थात यह जीव लगभग 6 से 10 करोड़ साल पहले भी रहा होगा.

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.