लोक प्रशासन क्या है | लोक प्रशासन की परिभाषा | What is Public Administration

 लोक प्रशासन क्या है ,लोक प्रशासन  की परिभाषा 
 What is Public Administration

लोक प्रशासन क्या है | लोक प्रशासन  की परिभाषा | What is Public Administration


 

 लोक प्रशासन क्या है 


  • दूसरे शब्दों में लोक प्रशासन के अन्तर्गत वे सभी क्रियाएं सम्मिलित की जाती हैं जिनका क्रियान्वयन सरकार या सरकार द्वारा प्राधिकृत किसी संस्था के द्वारा किया जाता है। सरकार द्वारा सम्पन्न क्रियाएं व्यापकसार्वजनिक और लोक हित की होती हैं इसलिए उन्हें लोक प्रशासन की परिधि में सम्मिलित किया जाता है।


  • यदि हम फिफनर एवं प्रेस्थस की प्रशासन की परिभाषा को आधार बनाएं तो कह सकते हैं कि जब किसी प्रयोजन या उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मानवीय तथा भौतिक संसाधनों को संगठित तथा निर्देशित करने का कार्य सरकार या सरकार द्वारा प्राधिकृत किसी निकाय के द्वारा किया जाता है तो वह लोक प्रशासन कहलाता है।


  • लोक प्रशासन में वे सभी क्रियाएं सम्मिलित की जाती हैंजिनका सम्बन्धलोक-नीति का निर्माण करने एवं उसको कार्यान्वित करने से है। लोक प्रशासन के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए यह आवश्यक है कि विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाओं की समीक्षा की जाए।

 

एल० डी० व्हाइट के कथनानुसार लोक प्रशासन की परिभाषा 

 "वे संक्रियाएँ आ जाती हैं जिनका प्रयोजन लोक नीति को पूर्ण करना अथवा क्रियान्वित करना होता है।" (Public Administration consists of all those operations having for their purpose the fulfilment or enforcement of public policy). -White, L.D., Introduction to the Study of Public Administration, p. 1

 

हार्वे वॉकर के अनुसार, लोक प्रशासन की परिभाषा 


"सरकार द्वारा कानून को क्रियान्वित करने वाली क्रिया ही प्रशासन है।" (The work which the government does to give effect to a law is called administration). -Walker, Harvey, Public Administration in United States, p. 5.

 

फिफनर के अनुसार के अनुसार लोक प्रशासन की परिभाषा 


"प्रशासन का अभिप्राय जनता के प्रयासों में समन्वय उत्पन्न करके सरकार के कार्य को सम्पन्न करना 1" (It would seem that administration consists of getting the work of government done by coordinating the efforts of the people so that they can work together to accomplish their set tasks.)-Pfiffner, J.M. Public Administration, p. 6.

 

विलोबी के शब्दों में, लोक प्रशासन 


 "राजनीतिशास्त्र में प्रशासन शब्द दो अर्थों में प्रयुक्त किया जाता है। अपने व्यापक अर्थ में लोक प्रशासन उस कार्य का प्रतीक है जो सरकारी कार्यों के वास्तविक सम्पादन से सम्बद्ध होता हैचाहे वे कार्य सरकार की किसी भी शाखा से सम्बन्धित क्यों न हों। अपने संकुचित अर्थ में केवल प्रशासकीय शाखा की कार्यवाहियों की ओर संकेत करता है। लोक प्रशासन के विद्यार्थी होने के नाते हमारा सम्बन्ध इसके संकुचित अर्थ से है।" 


(The term administration may be employed in Political Science in two senses. In its broadest sense it denotes the work involved in the actual conduct of governmental affairs, regardless of the particular branch of government concerned. In its narrowest sense it denotes the operations of the administrative branch only. As students of Public Administration we are concerned with the narrowest meaning of the term.) Willoughby, W.E., Principles of Public Administration, p. 1.

 

प्रो० वुडरो विल्सन के शब्दों मेंलोक प्रशासन

"लोक प्रशासन का जन्म तब होता हैजब लोक विधि को ब्योरेवार तथा व्यवस्थित रूप से लागू करने की चेष्टा की जाती है। सामान्य विधि की प्रत्येक विशेष कार्यान्विति प्रशासन की एक कला होती है?"


 (Detailed and systematic execution of public law, every particular application of general law is an art of administration." Wilson, W.. The Study of Public Administration, p. 41.

 

वाल्डो के अनुसार, लोकप्रशासन 


"राज्य के कार्यों में प्रयुक्त की जाने वाली प्रबन्ध कला तथा उसके विज्ञान कोलोक प्रशासन कहते हैं।" (The art and science of management as applied to the affairs of the State.)-Waldo, D., The Study of Public Administration, p. 2.

 

लूथर ग्यूलिक के अनुसार लोक प्रशासन 

 "लोक प्रशासन प्रशासकीय विज्ञान का वह भाग है जिसका सम्बन्ध सरकार से रहता है और इस प्रकार प्रमुखतः इसका सम्बन्ध कार्यपालिका शाखा से है जहाँ सरकार का कार्य किया जाता हैयद्यपि व्यवस्थापिका तथा न्यायपालिका से सम्बन्धित समस्याएँ भी स्पष्ट रूप से प्रशासकीय समस्याएँ ही हैं।" 


(Public Administration is that part of the science of administration which has to do with Government and this concerns itself primarily with the executive branch where the work of the Government is done.)-Gullick, L. and Urwick, L. (eds.)

 

मार्शल ई० डिमांक के अनुसार, लोक प्रशासन 


प्रशासन का सम्बन्ध सरकार के 'क्या और कैसेसे है। 'क्याका अभिप्राय विषय में निहित ज्ञान से है अर्थात् किसी भी क्षेत्र से सम्बन्धित वह विशिष्ट ज्ञान जो प्रशासन को अपना कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है। 'कैसेका अभिप्राय प्रबन्ध करने की उस कला एवं सिद्धान्तों से है जिसके अनुसार सामूहिक योजनाओं को सफलताओं की ओर ले जाया जाता है। दोनों अंग अनिवार्य हैं और वे दोनों ही मिलकर उस समन्वय की रचना करते हैंजिन्हें प्रशसन की संज्ञा दी गई है।"

 

 लोक प्रशासन की व्यापक एवं संकुचित विचारधारा 

यदि हम उपरोक्त परिभाषाओं का विश्लेषण करें तो लोक प्रशासन के सम्बन्ध में दो प्रकार के विचार सामने आते हैं व्यापक एवं संकुचित।

  • व्यापक विचारधारा के अनुसारलोक प्रशासन के अन्तर्गत सरकार की सम्पूर्ण क्रियाएंचाहे वे विधानमण्डलकार्यपालिका अथवा न्यायपालिका किसी से भी सम्बन्धित होंसम्मिलित हैं। इस व्यापक विचारधारा के सर्मथक एल० डी० व्हाइटवुडरो विलसनफिफनर एवं मार्शल ई० डिमॉक हैं। 


  • दूसरी ओर संकुचित विचारधारा के अनुसारलोक प्रशासन में केवल सरकार की कार्यपालिका शाखा से सम्बन्धित क्रियाएं सम्मिलित हैं। इस विचार के प्रतिपादक गुलिकसाइमनविलोबीफेयोल तथा आर्डवे रीड हैं।


विषय सूची-
 

लोक प्रशासन की अवधारणाः अर्थ

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.