लोक प्रशासन की प्रमुख विशेषताऐं | Features of Public Administration

लोक प्रशासन की प्रमुख विशेषताऐं | Features of Public Administration


 लोक प्रशासन की प्रमुख विशेषताऐं

लोक प्रशासन का अर्थ एवं इसकी विभिन्न परिभाषाओं को जानने के उपरान्त आप इसकी प्रमुख विशेषताओं को निम्नलिखित रूपों में रेखांकित कर सकते हैं- 

 

1. लोक प्रशासनप्रशासन का वह भाग है जिसका सम्बन्ध लोक नीतियों को कार्यरूप में परिणत करने से है। 

2. यह सार्वजनिक हित के लिए व्यक्ति तथा उसके साधनों का संगठित प्रयास है। 

3. इसके अंतर्गत व्यवस्थापिकाकार्यपालिका एवं न्यायपालिका तीनों शाखाएं और उनके परस्पर सम्बन्ध आते हैंकिन्तु औपचारिक रूप से यह सरकारी अधिकारी तंत्र पर ही विशेष रूप से केन्द्रित होता है। 

4. आधुनिक काल में लोक नीति के निर्धारण में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

5. इसका उद्देश्य निश्चित नियमों के अनुसार सरकारी कार्यों का निर्देशन तथा संचालन है। 

6. यह किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाने वाला कार्य है। 

7. प्रशासन करने वाले व्यक्ति के पास अधिकार का होना आवश्यक है। इसी के आधार पर वह दूसरों से किसी कार्य में सहयोग प्राप्त करता है। 

8. इसमें एक से अधिक व्यक्तियों के सहयोग से कार्य किया जाता है। एक व्यक्ति द्वारा किये गये कार्य को लोक प्रशासन की संज्ञा प्रदान नहीं की जा सकती है। 

9. यह निजी प्रशासन से कई दृष्टियों में भिन्न है। 

10. समाज को सुविधायें प्रदान करने की प्रक्रिया में यह निजी समूहों और व्यक्तियों से निकट सम्बन्ध रखता। 

विषयसूची -

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.