भारत में नगरपालिका कार्मिक | Bharat Me Nagar Palik Karmi

भारत में  नगरपालिका कार्मिक 

भारत में  नगरपालिका कार्मिक | Bharat Me Nagar Palik Karmi


नगरपालिका कर्मी

 

भारत में तीन प्रकार के नगरपालिका कार्मिक हैं। नगर सरकारों में कार्यरत कार्मिक इन तीनों में से किसी एक अथवा तीनों से संबंधित हो सकते हैं:

 

1. पृथक् कार्मिक प्रणाली

  •  इस प्रणाली में प्रत्येक स्थानीय निकाय अपने कार्मिकों की नियुक्ति प्रशासन एवं नियंत्रण स्वयं करता है। ये कार्मिक अन्य स्थानीय निकायों में स्थानांतरित नहीं किए जा सकते। यह व्यवस्था सबसे अधिक प्रचलित है। यह प्रणाली स्थानीय स्वायत्तता के सिद्धान्त को कायम रखती है तथा अविभक्त निष्ठा को प्रोत्साहित करती है।

 

2. एकीकृत कार्मिक प्रणाली: 

  • इस प्रणाली में राज्य सरकार नगरपालिका कार्मिकों की नियुक्तिप्रशासन तथा नियंत्रण करती है। दूसरे शब्दों मेंसभी नगर निकायों के लिए राज्य स्तरीय सेवाएँ (कैडर) सृजित की जाती हैं। इनमें कार्मिकों का विभिन्न स्थानीय निकायों में स्थानांतरण होता रहता है। यह व्यवस्था आंध्र प्रदेशतमिलनाडुउत्तर प्रदेशराजस्थानमध्य प्रदेश आदि में लागू है । 

 

3. समेकित कार्मिक प्रणाली

इस प्रणाली में राज्य सरकार के कार्मिक तथा स्थानीय निकायों के कार्मिक एक ही सेवा का गठन करते है। दूसरे शब्दों मेंनगरपालिका कार्मिक राज्य सेवाओं के सदस्य होते है। इनका स्थानांतरण केवल स्थानीय निकायों में ही नहीं बल्कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भी हो सकता है । यह व्यवस्था ओडिशाबिहारकर्नाटकपंजाब हरियाणा तथा अन्य राज्यों में लागू है। नगरपालिका कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के अनेक संस्थान कार्यरत हैजैसे:

 

  • (i) अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान (All India Institute of local self Government, Mumbai): इसकी स्थापना 1927 में हुई थी और यह एक निजी पंजीकृत सोसायटी है।

 

  • (ii) नगरीय एवं पर्यावरणीय अध्ययन केन्द्र (Cen tre for Urban and Environmental stud ies, New Delhi): इसकी स्थापना 1967 में नगर पालिका कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए गठित नूरूद्दीन अहमद समिति (1963-65 ) की अनुशंसाओं पर की गई थी।

 

  • (iii) क्षेत्रीयनगरीय एवं पर्यावरणीय अध्ययन केन्द्र (Regional Centers for Urban and En vironmental studies, Kolkata, Lucknow, Hyderabad and Mumbai): इसकी स्थापना 1968 में नगरपालिका कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए गठित नूरूद्दीन अहमद समिति (1963-65) की अनुशंसाओं पर की गई थी।

 

  • (iv) नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ अर्बन अफेयर्स, 1976 में स्थापित

 

  • (v) ह्यूमन सेटलमेन्ट मैनेजमेन्ट इंस्टीट्यूट, 1985 में स्थापित । 

 

विषय सूची 

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.