विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट- 2020 | World Air Quality Report 2020

 विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट- 2020 

World Air Quality Report 2020 

विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट- 2020  World Air Quality Report 2020



विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट कौन तैयार करता है ? 

  • स्विस संगठन IQAir द्वारा
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट- 2020 भारत के कितने शहर शामिल हैं ?
  • विश्व के शीर्ष 30 सबसे प्रदूषित शहरों में से 22 भारत में हैं। 
विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में कितने देशों को शामिल किया गया था ?
  •  विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट रिपोर्ट को तैयार करने के लिये 106 देशों से PM2.5 डेटा एकत्र किया।


PM2.5 क्या होता है 

  • PM2.5, 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास का एक वायुमंडलीय कण होता हैजो कि मानव बाल के व्यास का लगभग 3% होता है।
  • यह श्वसन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है और हमारे देखने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। साथ ही यह डायबिटीज़ का भी एक कारण होता है।
  • यह इतना छोटा होता है कि इसे केवल इलेक्ट्रॉन को माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है।
  • यह कण निर्माण स्थलकच्ची सड़केंखेत आदि जैसे कुछ स्रोतों से सीधे उत्सर्जित होते हैं।
  • अधिकांश कण वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे रसायनों की जटिल प्रतिक्रियाओं के परिणामस्वरूप बनते हैंजो बिजली संयंत्रोंउद्योगों और ऑटोमोबाइल से निकलने वाले प्रदूषक हैं।


देशों की राजधानियों की रैंकिंग: 


  • दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर के रूप में स्थान दिया गया है, इसके बाद क्रमशः ढाका (बांग्लादेश)उलानबटार, (मंगोलिया)काबुल (अफगानिस्तान) और दोहा (कतर) का स्थान है।


विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में देशों की रैंकिंग: 

  • बांग्लादेश को पाकिस्तान और भारत के बाद सबसे प्रदूषित देश का दर्जा दिया गया है।
  • सबसे कम प्रदूषित देश प्यूर्टो रिको है, उसके बाद क्रमशः न्यू कैलेडोनिया और अमेरिकी वर्जिन आइलैंड हैं।


विश्व के शहरों की रैंकिंग: 

  • चीन का होटन (Hotan) शहर विश्व का सबसे प्रदूषित (110.2 µg/m³) शहर हैउसके बाद उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद ज़िला (106 µg/m³) है।

Also Read....

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.