मानव विकास सूचकांक सामान्य ज्ञान | HDI GK in Hindi

 

मानव विकास सूचकांक  सामान्य ज्ञान
Human Development Index
मानव विकास सूचकांक सामान्य ज्ञान


मानव विकास सूचकांक की अवधारणा किसने दी थी ?

  • मानव विकास सूचकांक की अवधारणा का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल हक द्वारा किया गया।

पहला मानव विकास सूचकांक कब जारी किया गया था ?

  • पहला मानव विकास सूचकांक वर्ष 1990 में जारी किया गया।

मानव विकास सूचकांक कौन जारी करता है ?

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी किया जाता है।

मानव विकास सूचकांक में किन सकेतकों का उपयोग किया जाता है ?

  • सूचकांक की गणना 3 प्रमुख संकेतकों- जीवन प्रत्याशा, स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष, शिक्षा के औसत वर्ष और प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय के अंतर्गत की जाती है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme- UNDP)

  • UNDP संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक विकास का एक नेटवर्क है।
  • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में अवस्थित है
  • UNDP गरीबी उन्मूलन, असमानता को कम करने हेतु लगभग 70 देशों में कार्य करता है।
  • इसके अलावा देश के विकास को बढ़ावा देने के लिये नीतियों, नेतृत्व कौशल, साझेदारी क्षमताओं तथा संस्थागत क्षमताओं को विकसित करने और लचीलापन बनाने में मदद करता है।

मानव विकास सूचकांक में भारत की स्थिति 

  • सूचकांक के अनुसार, 189 देशों की सूची में भारत 129वें स्थान पर है।
  • भारत की स्थिति में एक स्थान का सुधार हुआ है, ग़ौरतलब है कि वर्ष 2018 में भारत 130वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका 71वें स्थान पर और चीन 85वें स्थान पर हैं।
  • वहीं भूटान 134वेंबांग्लादेश 135वेंम्याँमार 145वेंनेपाल 147वेंपाकिस्तान 152वें और अफगानिस्तान 170वें स्थान पर हैं।
  • दक्षिण एशिया वर्ष 1990 से 2018 के बीच विश्व में सबसे तेज़ गति से विकास करने वाला क्षेत्र है।

मानव विकास सूचकांक में शीर्ष स्थान कौन से देश   हैं ?

  • इस सूचकांक की वरीयता सूची में नार्वे, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और जर्मनी शीर्ष स्थानों पर हैं।

मानव विकास सूचकांक में निचले  स्थान कौन से देश  हैं ?

  • सूचकांक में सबसे निचले पायदान पर क्रमशः नाइजर, दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, चाड और बुरुंडी हैं।


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.