रामानुजन पुरस्कार, 2020 | Ramanujan Prize for Young Mathematicians 2020

 

युवा गणितज्ञों के लिये रामानुजन पुरस्कार, 2020
Ramanujan Prize for Young Mathematicians 2020
Ramanujan Prize for Young Mathematicians 2020


  • युवा गणितज्ञों के लिये रामानुजन पुरस्कार, 2020 (Ramanujan Prize for Young Mathematicians 2020) रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील के इंस्टीट्यूट फॉर प्योर एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स (IMPA) की गणितज्ञ डॉ कैरोलिना अरुजो को दिया गया है।
  • उन्हें बीजगणितीय ज्यामिति में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उनका कार्य क्षेत्र बाईरेशनल ज्यामिति (Birational Geometry) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बीजगणितीय संरचना को वर्गीकृत करना और उसका वर्णन करना है।
  • युवा गणितज्ञों के लिये रामानुजन पुरस्कार विकासशील देशों हेतु वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

रामानुजन पुरस्कार के बारे में जानकारी 

  • यह विकासशील देश के उस शोधकर्त्ता को प्रदान किया जाता हैजिसकी आयु पुरस्कार प्रदान किये जाने वाले वर्ष तक 45 वर्ष से कम होऔर जिसने एक विकासशील देश में उत्कृष्ट शोध किया है।
  • गणितीय विज्ञान की किसी भी शाखा में काम करने वाले शोधकर्त्ता इसके पात्र हैं।
  • इसमें 15,000 अमेरिकी डाॅलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

  • इसे मूल रूप से सैद्धांतिक भौतिकी के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (International Centre for Theoretical Physics- ICTP), नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (International Mathematical Union- IMU) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • एबेल फंड की भागीदारी वर्ष 2012 में समाप्त हो गई थी।

सैद्धांतिक भौतिकी के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (ICTP):

  • इसकी स्थापना वर्ष 1964 में  नोबेल विजेता अब्दुस सलाम द्वारा की गई थी, यह विकासशील देशों के वैज्ञानिकों को निरंतर शिक्षा और कौशल प्रदान कर अपने जनादेश को पूरा करने का प्रयास करता है।

अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU)

  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी वैज्ञानिक संगठन है, जिसका उद्देश्य गणित में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद (International Science Council- ISC) का सदस्य है।

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद 

  • ISC की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी और यह एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जो प्राकृतिक एवं सामाजिक विज्ञान को एक साथ जोड़ता है तथा अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक विज्ञान संगठन है।
  • इसका कार्यालय पेरिस, फ्राँस में है।
  • भारत इसका एक सदस्य देश है।
  • IMU का सचिवालय बर्लिन, जर्मनी में स्थित है।

  • भारत में 22 दिसंबर को श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवसमनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.