मध्यप्रदेश 2020 की प्रमुख घटनाएँ | MP Major Event 2020 in Hindi

 

2020 में मध्यप्रदेश की प्रमुख घटनाएँ

मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण घटनाक्रम - 2020

मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण घटनाक्रम - 2020



23 मार्च 2020

 

श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद सीधे मंत्रालय पहुँचकर कोरोना संबंधी बैठक ली।

 

24 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 21 दिन के देश व्यापी लॉकडाउन के आव्हान पर प्रदेश के नागरिकों से पूरे सहयोग की अपील की।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना सहायता के रूप में एक माह का वेतन देने की घोषणा की।

 

श्री इकबाल सिंह बैंस प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त।

 

25 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना प्रभावितों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा की,‍जिसमें दो माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान, मजदूरों को एक-एक हजार रूपए की सहायता, विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को दो-दो हजार रूपए की राशि, मध्यान्ह भोजन के लिए विद्यार्थियों को राशि, कोरोना के इलाज के लिए शासकीय एवं अनुबंधित प्रायवेट अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था, ग्राम पंचायतों में पंच परमेश्वर की राशि का उपयोग कोरोना नियंत्रण एवं लोगों की भोजन/ आश्रय व्यवस्था के लिए किए जाने की स्वीकृति, मध्यान्ह भोजन के लिए पीडीएस दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न आदि शामिल।

 

26 मार्च 2020

 

कोरोना संकट से निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 01 लाख 70 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा, देश की 20.5 करोड़ महिलाओं के खातों में 500-500 रूपए प्रतिमाह की राशि, उज्जवला योजना में बीपीएल परिवारों को तीन महीने तक नि:शुल्क गैस सिलेण्डर फिलिंग तथा प्रधानमंत्री अन्न योजना में तीन माह तक 05 किलो अतिरिक्त गेहूं तथा चावल।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए खान-पान, रूकने आदि व्यवस्था के निर्देश।

 

27 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोगों की मदद के लिए राज्य कंट्रोल रूम 104 तथा हेल्पलाइन 181 जारी।

 

देशी, विदेशी शराबें तत्काल प्रभाव से बंद।

 

28 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगामी तीन माह के लिए नि:शुल्क उचित मूल्य राशन प्रत्येक गरीब को दिए जाने के निर्देश दिए।

 

किसान क्रेडिट कार्ड, सम्पत्ति कर आदि जमा करने,सम्पत्ति क्रय-विक्रय के गाइड लाइन तथा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई।

 

29 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना काल में सभी तरह की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों का वेतन न काटा जाए।

 

भवन एवं संनिर्माण मजदूरों के खातों में राशि अंतरित।

 

30 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना में कार्य कर रहे शासकीय सेवकों को जो 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे थे की सेवानिवृत्ति तीन माह के लिए बढ़ाई गई।

 

31 मार्च 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न योजनाओं तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

 

03 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सभी धर्मगुरू एवं सामाजिक संगठनों से कोरोना नियंत्रण में पूरा सहयोग दिए जाने की अपील।

 

मास्क एवं सैनेटाईजर की दरें निर्धारित।

 

04 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद एवं होम्योपैथी दवाएं वितरित करने के निर्देश।

 

06 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोरोना से निपटने के लिए सालभर 30 प्रतिशत वेतन देने की घोषणा। अन्य मंत्रीगणों द्वारा भी ऐसी घोषणा की गई।

 

08 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के लिए टॉप पेरेंट एप तथा डिजीलैप लाँच।

 

09 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोरोना हॉटस्पाट क्षेत्रों को पुर्णत: सील करने के निर्देश।

 

हर जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठकें नियमित करने तथा निर्धारित 14 बिन्दुओं पर समीक्षा के निर्देश।

 

11 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा क्वारेंटाइन लोगों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाईन नंबर 18001330175 जारी।

 

14 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गेहूँ का समर्थन मूल्य 1950 रूपए क्विंटल निर्धारित।

 

कोरोना नियंत्रण के लिए आई.आई.टी.टी. अर्थात आईडेंटेफाई, आयसोलेट, टैस्ट एण्ड ट्रीट की रणनीति पर कार्य की योजना लागू।

 

15 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य में वृद्धि। महुआ 35 रूपए किलो तथा तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए 2500 रूपए प्रति मानक बोरा मूल्य निर्धारित।

 

अन्य राज्यों में रूके मजदूरों के लिए एक-एक हजार रूपए की सहायता अंतरित।

 

प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी प्रारंभ।

 

16 अप्रैल 2020

 

कोविड सहायता कोष के लिए प्रत्येक शासकीय सेवक द्वारा एक-एक दिन का वेतन दिए जाने की घोषणा।

 

18 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोरोना कार्य में लगे निजी चिकित्सका कर्मियों को भी स्वास्थ्य बीमा लाभ दिए जाने की घोषणा।

 

19 अप्रैल 2020

 

राज्य सरकार ने फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि 2200 करोड़ रूपए जमा करवाई, 15 लाख किसानों को मिलेंगे बीमा के 2990 करोड़ रूपए।

 

21 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोरोना योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना लागू।

 

23 अप्रैल 2020

 

कोटा में फंसे मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों को प्रदेश वापस लाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनसे की चर्चा।

 

24 अप्रैल 2020

 

मनरेगा में प्रदेश की 19 हजार 500 ग्राम पंचायतों में 04 लाख 50 हजार मजदूरों को रोजगार दिया गया।

 

25 अप्रैल 2020

 

ऊर्जा कर्मियों को भी मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना का लाभ मिलेगा।

 

26 अप्रैल 2020

 

महिलाओं से मास्क निर्माण करवाने के लिए शासन ने शुरू की जीवन शक्ति योजना, पहले दिन 4200 महिलाओं ने करवाया पंजीयन।

 

29 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मध्यप्रदेश अधिवक्ता सहायता कोष 02 करोड़ रूपए किए जाने का निर्णय।

 

30 अप्रैल 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मध्यान्ह भोजन के रसोईयों के खातों में कुल 42 करोड़ रूपए अंतरित।

 

आदिवासी अंचलों में वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षा।

 

01 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 15 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा के 02 हजार 981 करोड़ रूपए अंतरित किए।

 

02 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 8.85 लाख श्रमिकों के खातों में 88.05 करोड़ रूपए अंतरित।

 

03 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश से बाहर फंसे हुए श्रमिकों को रेल से लाने के लिए योजना तैयार।

 

04 मई 2020

 

मनरेगा में मिला 11 लाख से अधिक श्रमिकों को काम।

 

05 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश में संबल योजना पुन: प्रारंभ, 41.33 करोड़ रूपए हितग्राहियों को अंतरित।

 

श्रम सुधारों के अंतर्गत 04 केन्द्रीय तथा 03 राज्य अधिनियमों में संशोधन।

 

06 मई 2020

 

किसानों को मण्डी और सौदा पत्रक दोनों के माध्यमों से मिलेगी गेहूं बेचने की सुविधा।

 

07 मई 2020

 

राज्य स्तरीय पुलिस हेल्पडेस्क गठित।

 

10 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 1040 लाडली लक्ष्मियों को 12.27 करोड़ रूपए के ई-सर्टिफिकेट जारी।

 

12 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सहरिया, भारिया एवं बैगा जनजाति महिलाओं के खातों में दो-दो हजार रूपए अंतरित।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त 08 हजार 241 हितग्राहियों के खातों में 82.41 करोड़ रूपए अंतरित की गई।

 

15 मई 2020

 

प्रदेश में 03 लाख 39 हजार मजदूर वापस आए। बाहर के मजदूरों को सीमा पर छुड़वाने की व्यवस्था की गई। कुल 10 हजार बसें और 77 ट्रेन चलाई गईं।

 

19 मई 2020

 

वर्ष 2023 तक हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने का लक्ष्य। इस वर्ष 2280 करोड़ रूपए देगी केन्द्र सरकार।

 

22 मई 2020

 

प्रदेश में श्रम सिद्धी अभियान शुरू। हर मजदूर को मिलेगा कार्य।

 

23 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कृषि उत्पादक समूह, एफपीओ को बढ़ावा देने की घोषणा, हर किसान के पास होगा किसान क्रेडिट कार्ड।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरण प्रारंभ।

 

24 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों की फीस की 326 करोड़ रूपए से अधिक की राशि सरकार ने जमा की।

 

26 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा संबल योजना में 3 हजार 300 हितग्राहियों के खातों में 72 करोड़ 66 लाख रूपए अंतरित।

 

27 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ग्राम पंचायतों को पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत 1555 करोड़ रूपए की राशि अंतरित।

 

30 मई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ते की राशि अंतरित।

 

02 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उपभोक्ताओं को रियायती दर पर बिजली दिए जाने की घोषणा।

 

03 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वरोजगार के लिए 1743 स्व-सहायता समूहों को 20 करोड़ से अधिक का ऋण।

 

04 जून 2020

 

श्रमिकों को लेकर अब तक 137 ट्रेन मध्यप्रदेश आयीं।

 

05 जून 2020

 

प्रदेश में एकल नागरिक डाटाबेस बनाया जाएगा।

 

06 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पथ व्यावसायियों के लिए शहरी पथ व्यावसायी योजना तथा पथ विक्रेता पोर्टल का शुभारं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दो कोयला खदानों का शुभारंभ।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 27 हजार 281 विद्यार्थियों की 18 करोड़ 88 लाख फीस जमा की।

 

08 जून 2020

 

गेहूँ उपार्जन में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर।

 

09 जून 2020

 

प्रदेश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना प्रारंभ। मजदूरों को 21 राज्यों में कहीं भी मिल सकेगा उचित मूल्य राशन।

 

12 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उद्योगों को अनेक रियायतें दिए जाने की घोषणा।

 

13 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इस वर्ष महिला स्व-सहायता समूहों को 1400 करोड़ रूपए का ऋण दिए जाने की घोषण।

 

15 जून 2020

 

मध्यप्रदेश ने गेहूँ उपार्जन का ऑल टाइम रिकार्ड बनाया। प्रदेश में 129 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित।

 

प्रदेश में 909 फीवर क्लीनिक के माध्यम से 02 लाख मरीजों को कोरोना उपचार सुविधा।

 

16 जून 2020

 

प्रदेश में रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से 2933 प्रवासी मजदूरों को मिला रोजगार।

 

19 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान अमर शहीद स्व. श्री दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गांव में शहीद की लगेगी प्रतिमा, सड़का नामकरण भी शहीद के नाम पर होगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा चीनी सामान के बहिष्कार की प्रदेशवासियों से अपील।

 

22 जून 2020

 

गरीबों को सस्ती बिजली देगी सरकार, 95 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा 623 करोड़ रूपए का लाभ।

 

कृषि उपज मंडियों को 54 अंतर्राज्यीय नाके बंद होंगे।

 

30 जून 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार गरीबों के लिए बड़ी राहत।

 

01 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किल कोरोना अभियान तथा सार्थक लाइट एप का शुभारंभ।

 

02 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिवस का कार्यकाल पूर्ण।

 

03 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शहरी पथ विक्रेता योजना की ही तरह ग्रामीण पथ विक्रेता योजना शुरू करने की घोषणा।

 

राज्य शासन द्वारा 22 नगर परिषदों का गठन।

 

04 जुलाई 2020

 

अब चंबल एक्सप्रेस वे चंबल प्रोग्रेस वे होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 781 करोड़ रूपए स्वीकृत।

 

2358.75 करोड़ की सांवेर उद्ववहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी।

 

05 जुलाई 2020

 

प्रदेश में फिल्म, टी.वी. सीरियल की शूटिंग के लिए एमपी टूरिज्म द्वारा एडवाईजारी जारी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग दिलवाने का आग्रह किया।

 

08 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर योजना तथा कामगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ।

 

10 जुलाई 2020

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वी.सी. से रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना का लोकार्पण।

 

12 जुलाई 2020

 

मध्यप्रदेश स्ट्रीट वेण्डर योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अव्वल, 15 हजार 500 हितग्राहियों को 15 करोड़ 50 लाख रूपए के ऋण स्वीकृत।

 

13 जुलाई 2020

 

प्रदेश के 15 लाख 80 हजार किसानों से 129.34 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित कर मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा माफियाओं के खिलाद्य सघन अभियान चलाए जाने के निर्देश।

 

मध्यप्रदेश साहूकारी संशोधन विधेयक तथा अनुसूचित जनजाति ऋण मुक्ति विधेयक 2020 को कैबिनेट की स्वीकृति।

 

15 जुलाई 2020

 

नाबार्ड द्वारा मध्यप्रदेश के लिए 1425 करोड़ रूपए की नई सिंचाई परियोजना स्वीकृत।

 

प्रदेश में एसिड पीड़ितों को पेंशन के साथ अब 05-05 हजार रूपए की प्रतिमाह आर्थिक सहायता।

 

16 जुलाई 2020

 

नर्मदा कंट्रोल बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश को आवंटित नर्मदा जल का 2024 तक पूरा उपयोग करने के लिए रोडमैप बनाए जाने के निर्देश दिए।

 

20 जुलाई 2020

 

जनसंपर्क विभाग की विज्ञापन व्यवस्था ऑनलाइन हुई।

 

मंत्रिपरिषद द्वारा उद्योग संवर्धन नीति के अंतर्गत 25 करोड़ से अधिक पूँजी निवेश की निर्माण इकाईयों को मेगा स्तर की इकाई मान्य किए जाने की स्वीकृति।

 

23 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के ऐसे लगभग 37 लाख गरीबों को जिनके पास खाद्य सुरक्षा पात्रता पर्ची नहीं है, उन्हें पर्ची जारी किए जाने व उचित मूल्य राशन दिए जाने के निर्देश।

 

घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे तथा कृषि के लिए 10 घंटे बिजली के निर्देश।

 

26 जुलाई 2020

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रूक जाना योजना लागू।

 

मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप प्रदाय योजना पुन: प्रारंभ।

 

28 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में देश की पहली वर्चुअल कैबिनेट बैठक हुई।

 

भारत माला परियोजना के अंतर्गत चंबल प्रोगेस वे के निर्माण को स्वीकृति।

 

30 जुलाई 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा नई शिक्षा नीति के संबंध में बैठक ली गई, छठवीं कक्षा से प्रारंभ होगा व्यावसायिक शिक्षा, पाठ्यक्रम में योग एवं नैतिक शिक्षा को विशेष महत्व।

 

01 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किल कोरोना अभियान - 2 प्रारंभ। अभियान की थीम संकल्प की चेन जोड़ो, संक्रमण की चेन तोड़ो।

 

06 अगस्त 2020

 

मध्यप्रदेश में भामा शाह योजना पुन: प्रारंभ होगी।

 

07 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमैप तैयार करने संबंधी वेबिनार का शुभारंभ।

 

08 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा ईज ऑफ लाईफ सरकार का ध्येय, सिंगल सिटीजन डाटाबेस शीघ्र बनाया जाएगा।

 

10 अगस्त 2020

 

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर वेबिनार।

 

11 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चार दिवसीय वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित किया। 01 सितम्बर से प्रारंभ हो जाएगा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप पर कार्य।

 

15 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 37 फीट ऊँची भारत माता की कॉस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वाधीनता दिवस समारोह में नि:शुल्क खाद्यान्न महाअभियान, मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप, प्रदेश में सी.एम. राईज स्कूल बनाए जाने, स्व-सहायता समूहों को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण, एक जिला एक उत्पाद योजना, शासकीय कार्यक्रम के बेटियों के पूजन के साथ प्रारंभ, 15 अगस्त से आदिवासी एवं गरीबों को दिए गए अवैध ऋण शून्य होने, भोपाल में 50 बिस्तरीय पुलिस अस्पताल, प्रदेश में 2023 तक एक करोड़ नल कनेक्शन, सभी नागरिक सुविधाएं ऑनलाइन प्रदाय, नर्मदा एक्सप्रेस वे निर्माण, स्टार्ट यूअर बिजनेस इन 30 डेज योजना, सिंगल सिटीजन डाटाबेस, ग्रामीण जनता को आवासीय भूखण्ड पर मालिकाना हक दिए जाने आदि की घोषणा की।

 

16 अगस्त 2020

 

चंबल प्रोग्रेस वे का नाम अटल प्रोगेस वे होगा।

 

17 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं से बातचीत की। योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल।

 

मनरेगा योजना में अभी तक 79 लाख 80 हजार श्रमिकों को रोजगार दिलाया गया।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासकीय सेवाओं में मध्यप्रदेश के विद्यार्थी ही लिए जाएंगे।

 

19 अगस्त 2020

 

01 सितम्बर से हर गरीब को मिलेगा एक रूपए किलो गेहूं, चावल, नमक। नवम्बर तक 05 किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन। प्रदेश के 37 लाख गरीब होंगे लाभान्वित।

 

20 अगस्त 2020

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर। इंदौर लगातार चौथी बार देश का स्वच्छतम शहर। भोपाल बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल कैपिटल घोषित।

 

21 अगस्त 2020

 

शाजापुर के श्री योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा ग्वालियर के श्री सत्येन्द्र सिंह को तेनजिंग नोंरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड।

 

मुख्यमंत्री ने केन्द्र की कृ‍षि अधोसंरचना कोष स्थापना के निर्णय की सराहना की।

 

प्रदेश में 362 आयुष वेलनेस सेंटर तथा 45 नवीन आयुष गांव की स्थापना होगी।

 

22 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बाढ़ आपदा नियंत्रण के निर्देश, आपदा नियंत्रण केन्द्र 24 घंटे संचालित करें।

 

26 अगस्त 2020

 

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी अब मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन होगी।

 

28 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इंदौर में 237 करोड़ रूपए की लागत के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण।

 

29 अगस्त 2020

 

मध्यप्रदेश में मलखम्ब के लिए खुलेगी खेल अकादमी।

 

30 अगस्त 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रातभर जागकर की बाढ़ नियंत्रण कार्यों की मॉनीटरिंग।

 

जेईईमेन और नीट 2020 के‍लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक आने जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी।

 

01 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा होम क्वारेंटाइन को प्रभावित बनाने के लिए हर जिले में कमाण्ड एंड कंट्रोल रूम बनाए जाने के निर्देश दिए।

 

गुणवत्ताविहीन चावल प्रकरण में गुणवत्ता नियंत्रकों की सेवाएं समाप्त। जिला प्रबंधक निलंबित। मिलर्स के खिलाफ एफ.आई.आर.।

 

05 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की राशि जारी। वित्तीय वर्ष में दिए गए कुल 03 हजार 984 करोड़।

 

ईज आफ डूईंग बिजनेस में मध्यप्रदेश भारत में चौथे स्थान पर।

 

06 सितम्बर 2020

 

प्रदेश के 01 लाख 40 हजार स्ट्रीटे वण्डर्स को 10-10 हजार रूपए का ब्याजमुक्त ऋण स्वीकृत।

 

07 सितम्बर 2020

 

खदानों में 75 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के मूल निवासियों को।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना में 68 हजार हितग्राहियों को 102 करोड़ रूपए अंतरित।

 

बाढ़ नुकसान के मुआवजे के साथ ही पीड़ितों को 50-50 किलो मुफ्त अनाज।

 

12 सितम्बर 2020

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को एक लाख 75 हजार आवासों में गृह प्रवेश पर बधाई दी।

 

मुरैना में खोला जाएगा मेडिकल कॉलेज।

 

16 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में किया अन्न उत्सव का शुभारंभ।

 

18 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 22 लाख किसानों को फसल बीमा के 04 हजार 686 करोड़ रूपए अंतरित किए।

 

19 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वनाधिकार पट्टे वितरित।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कृषि कानूनों की सराहना की गई। किसानों की समृद्धि का आधार बनेंगे नए कानून।

 

21 सितम्बर 2020

 

राज्य विधानसभा में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति ऋण मुक्ति विधेयक तथा मध्यप्रदेश साहूकार संशोधन विधेयक 2020 पारित।

 

22 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण के लिए बैंकों और समितियों को 800 करोड़ रूपए जारी।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ हुआ गरीब कल्याण सप्ताह- 'सबको साख सबका विकास।'

 

प्रदेश में लागू होगी किसान सम्मान निधि योजना। वर्ष में दो किश्तों में मिलेंगे दो-दो हजार रूपए।

 

राज्य मंत्रिपरिषद ने लिया निर्णय- आवासीय नजूल भूमि के स्थाई पट्टेदारों को अब मिल सकेगा भूमि स्वामी का हक।

 

23 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा संबल योजना में 80 करोड़ की राशि अंतरित।

 

24 सितम्बर 2020

 

स्ट्रीट वेण्डर योजना में ब्याज मुक्त ऋण के साथ परिचय पत्र भी मिलेंगे।

 

25 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 16 हजार 208 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिए 40 करोड़ 52 लाख रूपए अंतरित।

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण।

 

26 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 01 लाख 72 हजार किसानों को फसल बीमा की तथा 01 लाख 75 हजार किसानों को कल्याण निधि जारी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 1587 करोड़ की नर्मदा उद्ववहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन किया।

 

28 सितम्बर 2020

 

अनुसूचित जाति वर्ग की 47 हजार से अधिक कन्याओं को मिली प्रोत्साहन राशि।

 

29 सितम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केन्द्रीय रसायन मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश का यूरिया आवंटन 18 लाख से बढ़ाकर 22 लाख मीट्रिक टन करने की मांग की। प्रधानमंत्री श्री मोदी से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से प्रदेश के लिए 3646.41 करोड़ रूपए राशि की मांग की।

 

02 अक्टूबर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा माफियाओं एवं चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

 

06 अक्टूबर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अवैध रेत खनन एवं परिवहन सख्ती से रोके जाने तथा वैध ठेकेदारों को परेशान नहीं किए जाने के निर्देश।

 

07 अक्टूबर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रीवा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम पडिया पहुँचकर दी शहरी धीरेन्द्र त्रिपाठी को श्रद्धांजलि। एक करोड़ की राशि के साथ ही राज्य सरकार द्वारा शहीद परिवार को पूर्ण सहयोग ग्राम में शहीद को प्रतिमा, मार्ग का नामकरण, परिजन को सरकारी नौकरी।

 

08 अक्टूबर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में 13 हजार ग्रामीण सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण।

 

14 अक्टूबर 2020

 

ऑक्सीजन संयंत्र के लिए निवेश प्रोत्साहन सहायता दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 107 नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया।

 

15 अक्टूबर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उज्जैन में विषैले पदार्थ सेवन कांड में मोतों की एस.आई.टी. जाँच की घोषणा। नशीला पदार्थ बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करें।

 

21 अक्टूबर 2020

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण संबंधी किये गये प्रयासों के लिए मध्यप्रदेश की सराहना की।

 

24 अक्टूबर 2020

 

प्रदेश के ‍बिगड़े वन क्षेत्रों के पुनर्स्थापन के लिए निजी निवेशकों को दिया जाएगा जिम्मा।

 

29 अक्टूबर 2020

 

नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए बेहतर समन्वय के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित।

 

02 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 05 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 100 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की।

 

04 नवम्बर 2020

 

प्रदेश में सिंचाई के लिए बिजली प्रदाय का 'फ्लेक्सी प्लान' लागू होगा।

 

मध्यप्रदेश में नहीं बिकेंगे चीनी पटाखे, दण्डात्मक कार्रवाई होगी। प्रदेश में लव जिहाद के विरूद्ध बनेगा कानून।

 

मिलाटवखोरी को बनाया जाएगा 'संज्ञेय अपराध'

 

शासकीय कर्मचारियों को दस हजार रूपये का त्यौहार अग्रिम और एरियर्स भुगतान।

 

06 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्णया लिया कि बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामधेनु गो-अभ्यारण्य सालारिया को भारत का आदर्श गो-सेवा केन्द्र बनाया जायेगा।

 

07 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 'योग फॉर इम्यूनिटी' वेबिनार का शुभारंभ।

 

08 नवम्बर 2020

 

इंदौर जिले में अतिक्रमण रिमूवल की बड़ी कार्यवाही। कम्प्यूटर बाबा सहित सात व्यक्तियों का भेजा गया जेल।

 

09 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान स्व. विजय सहरिया के परिजनों से मिलने उनके निवास पहुंचे। मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी, 6 माह तक गुजारा राशि, संबल योजना से 04 लाख रूपये और पक्का मकान देने के निर्देश।

 

11 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा संभागों के लिए रवाना की चलित प्रयोगशालाएं।

 

मध्यप्रदेश के इतिहास में 2789.55 लाख यूनिट बिजली सप्लाई का नया रिकार्ड कायम।

 

12 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप 2023 जारी। नीति आयोग ने की मध्यप्रदेश की पहल की प्रशंसा।

 

13 नवम्बर 2020

 

विक्रम अवार्डी दस खिलाड़ियों को खेल विभाग ने उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया।

 

चिकित्सा महाविद्यालयों में 970 नर्सिंग सीट्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी।

 

15 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 15 नवम्बर को हर वर्ष मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस।

 

18 नवम्बर 2020

 

मध्यप्रदेश में गौ-केबिनेट के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय।

 

19 नवम्बर 2020

 

प्रदेश में 32 लघु वनोपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित। 18 लघु वनोपजों का पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित।

 

मिलावट से मुक्ति अभियान।

 

20 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोरोना की स्थिति की समीक्षा। प्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन।

 

22 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गौ-अभ्यारण्य सालरिया में गोपाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। गौवंश संरक्षण के लिए गो-वंश अधिनियम बनाया जाएगा। गौ-सेवा में संलग्न संस्थाओं और संत समाज से चर्चा कर गौ-पालन की नई नीति बनेगी।

 

23 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किसानों को सब्जियों के सही दा‍म मिले, थोक व खुदरा मूल्य में अधिक अंतर न हो। समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने के संबंध में रिपोर्ट तैयार करें।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल क्रेडिट कैम्प में महिलाओं को 150क रोड़ रूपए की ऋण राशि अंतरित की।

 

25 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश के सभी वनग्राम राजस्व ग्राम बनाए जाएंगे। शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की स्मृति में जबलपुर में स्मारक बनाया जायेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उमरिया‍जिले के किरनताल में औचक निरीक्षण कर सुलझाईं आदिवासियों की समस्याएं। सभी पात्र आदिवासी बंधुओं को मिलेंगे काबिज भूमि के पट्टे।

 

26 नवम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक में लिया निर्णय कि अब 1.50 रूपए के स्थान पर 50 पैसे होगा मंडी शुल्क। 14 नवंबर 2020 से आगामी 03 माह के लिए लागू होगी यह छूट।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली पर्यटन कैबिनेट की बैठक। पर्यटन के लिए लीज पर ली गई शासकीय भूमि पर होगी बैंक से ऋण लाने की पात्रता।

 

27 नवम्बर 2020

 

कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का 'मोस्ट इम्प्रूव्ड' राज्य। मुख्यमंत्री श्री चौहान को इंडिया टुडे समूह की ओर से दिया गया अवार्ड। प्रदेश के 'सकल मूल्य वर्धित' में कृषि क्षेत्र को 45 प्रतिशत योगदान।

 

01 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप, कोविड-19 की वर्तमान स्थिति एवं टीकाकरण संबंधी विस्तृत चर्चा की।

 

03 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर श्रद्धांजपि और सर्वधर्म प्रार्थना सभी में शामि हुए। उन्होंने कहा कि कल्याणी बहनों की पेंशन फिर प्रारंभ होगी, स्मारक भी बनेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नसरूल्लागंज सीहोर में 05 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ रूपए की राशि अंतरित।

 

04 दिसम्बर 2020

 

प्रदेश में सड़कों का 'असैट मैनेजमेंट सिस्टम' लागू होगा।

 

05 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश का लॉजिस्टिक हब।

 

मध्यप्रदेश सरकार 'म.प्र. स्वातंत्र्य अधिनियम 2020' लाएगी।

 

प्रदेश में 'आयुष्मान कार्ड' बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

06 दिसम्बर 2020

 

ग्वालियर और ओरछा यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज सूची में शामिल।

 

10 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान नए संसद भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिवहन विभाग में मोबाइल गवर्नेंस लागू करने के निर्देश दिए।

 

11 दिसम्बर 2020

 

प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई। विशेष अभियान चलाकर जड़ों पर प्रहार करें।

 

फॉर्चून राइस लिमिटेड कंपनी को लेना होगा अनुबंध मूल्य पर धान। नए कृषि कानून अंतर्गत प्रशासन को किसानों के हित में बड़ा फैसला। 24 घंटें में मिला किसानों को न्याय।

 

14 दिसम्बर 2020

 

प्रदेश की 50 नई सिंचाई योजनाओं का हुआ वर्चूअल लोकार्पण।

 

15 दिसम्बर 2020

 

लोक सेवा गारंटी में अब तक 532 सेवाएँ अधिसूचित।

 

18 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन में महासम्मेलन में 35.50 लाख किसानों को फसल नुकसानी की 1600 करोड़ रूपए की राशि अंतरित।

 

20 दिसम्बर 2020

 

निवेश बढ़ाने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत में अग्रणी। 'इन्वेस्ट इंडिया' के सर्वे में मध्यप्रदेश को मिले 97 प्रतिशत अंक।

 

21 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रस्तावित वृक्षारोपण प्रोत्साहन अधिनियम 2020 संबंधी बैठक ली। निजी भूमि पर लगाए गए नए वृक्षों को बिना अनुमति काट सकेंगे। निजी भूमियों पर सभी प्रजाति के पेड़ों के रोपण की खुली छूट रहेगी।

 

22 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश में सही मायनों में होना चाहिए 'ईज ऑफ डूईंग बिजनेस'। 30 दिन में मिल जाएं सारी अनुमतियां।

 

23 दिसम्बर 2020

 

शौर्य स्मारक चौराहे के पास स्थापित होगी अटल जी की प्रतिमा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया स्थल निरीक्षण।

 

25 दिसम्बर 2020

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 करोड़ किसानों को सम्मान निधि के कुल 18 हजार करोड़ रूपए अंतरित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होशंगाबाद के बाबई से किसानों को संबोधित किया।

 

26 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान का किसानों के हित में फैसला। किसान और फसल क्रय करने वाले व्यापारी के मध्य अनुबंध प्रपत्र को एसडीएम कार्यालय में सुरक्षित रखा जायेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक सम्पन्न। मध्यप्रदेश धार्मिक स्वंतत्र्या विधेयक 2020 को मंत्रिपरिषद का अनुमोदन।

 

28 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिखर खेल अलंकरण समारोह 2019 में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये विक्रम, एकलव्य, विश्वामिश्र और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किये।

 

29 दिसम्बर 2020

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल नगर में 115 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्र्या अध्यादेश 2020 सहित 12 अध्यादेशों का अनुमोदन।

 

जनहित में राज्य सरकार के बड़े फैसले - तय समय-सीमा में लोक सेवाएं अपने आप ही आवेदक को मिल जायेंगी, मिलावट करने पर अब आजीवन कारावास, प्रलोभन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर कड़ी सजा का प्रावधान

 

30 दिसम्बर 2020

 

सिल्वर अवार्ड से सम्मानित 'खरगोन जिले को मिला डिजिटल गवर्नेंस में उत्कृष्टता' के लिए प्लेटिनम पुरस्कार राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने ऑनलाइन कार्यक्रम में वितरित किये डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2020

 

एक करोड़ की लागत से होगा आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्द्धन केन्द्र का विस्तार

 

पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने किया भूमिपूजन।

 

पशुपालन मंत्री श्री पटेल द्वारा ग्राम रतौना में 15 करोड़ रूपये के पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया।

 

31 दिसम्बर 2020

 

डॉ. राजकुमार आचार्य को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा का कुलपति नियुक्त किया गया।

 

मध्य प्रदेश समसामयिकी जनवरी 2021 के लिए  यहाँ क्लिक करें 

1 comment:

Powered by Blogger.