NCERT Kya Hai | एनसीईआरटी क्या है

 NCERT Kya Hai | एनसीईआरटी क्या है 

NCERT Kya Hai


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण National Council of Education Research and Training 

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कार्यान्वित करने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना 1961 में की थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय  (अब शिक्षा मंत्रालय ) ने राज्यों, संघ राज्यों तथा संपूर्ण भारत में शिक्षा विभागों  को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा की समस्याओं, बाधाओं का अध्ययन करके, शिक्षा नीतियों तथा प्रमुख कार्यक्रमों को बनाने और उनका कार्यान्वयन करने में, माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु सहयोग एवं दृढता से इसका पालन करने का कार्य राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण को सौंपा हैं

समय, वातावरण और परिस्थितियों  के अनुसार शिक्षा नीति में नये सिरे से सुधार करने हेतु सुझाव देने का दायित्व भी इसे सौंपा गया

NCERT की इकाई 

एनसीईआरटी ने शिक्षा नीतियों को संपूर्ण रूप से कार्यान्वित करने हेतु निम्नलिखित इकाईयों में विभाजित किया है।

  • पंडित सुंदर लाल शर्मा केन्द्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल
  • क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल
  • राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली
  • केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली
  • क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर
  • पूर्वोत्तर क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, शिलांग
  • क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, मैसूर
  • क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भुवनेश्वर

एनसीईआरटी के कार्य Function of NCERT

1- विषयो, क्षेत्रों की समस्याओं का अध्ययन कर उसे दूर करना।

2. अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण संस्थाओं की देखभाल तथा प्रशिक्षण व्यवस्था।

3. शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान व क्रियात्मक अनुसंधान।

4. पाठ्यक्रम का प्रकाशन जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हो।

5. देश में मान्यता प्राप्त भाषाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था।

6. देश में शिक्षा संबधी नए प्रयोगों की व्यवस्था।

7. समय-समय पर शैक्षिक सेमिनारों का आयोजन।

8. प्रति वर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन करना।

9. प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान करना।

10. चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन करना।

11. प्राथमिक , माध्यमिक शिक्षा, विश्वविद्यालय के शिक्षकों को नए प्रयोग, शिक्षा नवीनता एवं रूचि उत्पन्न करन के लिए सेमिनार का आयोजन ।

12. राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन

13. अध्यापकों, प्रशिक्षकों के व्यवसायिक सम्मेलनों का आयोजन।

एनसीईआरटी  के क्षेत्रीय संस्थान Regional Institutes of NCERT

1. क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय, भोपाल

2.  क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय, अजमेर

3. क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय, मैसूर

4. क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय, भुवनेश्वर

ये महाविद्यालय आवासीय महाविद्यालय हैं इन महाविद्यालयों में मुख्यतः निम्नलिखित प्रकार के कोर्स करवाए जाने का प्रावधान है-

1. बी.एड़ पाठ्यक्रम तैयार करवाना।

2. ललित कला में बी.एड़ करवाना।

3. एकीकृत बी.एड़ करवाना।

4. औद्योगिक क्राफ्ट में दो वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स

 

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किये गयें है राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अध्ययन के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.