MP PSC Mains 3 Marker | MPPSC 2017 Paper 1 Solution

 

लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2017 प्रथम प्रश्न पत्र एवं उत्तर

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2017 खण्ड ब


नोट- मुख्य परीक्षा प्रश्न के अंतर्गत 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न पुछे जाते हैं जिनके उत्तर 1 या 2 पंक्तियों में देना होता है। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक इस प्रकार अति लघुत्तरीय प्रश्न खंड-ब कुल 45 अंक का

(15 अति लघुत्तरीय प्रश्न)

MPPSC 2017 Paper 1 Solution


 1. ह्यूमस को पारिभाषित कीजिए ?

ह्यूमस कार्बनिक या अखनिज पदार्थ हैं, जिसकी उपस्थिति से ही भूमि उर्वर होती है। वस्तुतः वानस्पतिक और जीव-जंतुओं के अवशिष्ट पदार्थों के विघटन से बनता है। हरी खाद, गबोबर, कमोपस्ट आदि।


2. रेशम कृषि को पारिभाषित कीजिए ?

रेशम कृषि में रेशम का उत्पादन किया जाता है , जिसमें मूंगा, दूरी टरसरी, शहतूत, रेशम का उत्पादन किया जाता है।


3 ग्रीनहाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैसों का वर्णन कीजिए ?

  • कार्बन डाइऑक्साइड (Co2) 
  • मीथेन (Methane) : 
  • नाइट्रस ऑक्साइड (Nitrous Oxide)
  • CFC-11:

इनके अलावा ओज़ोन (Ozone) परत को नुकसान पहुँचाने वाली CFC-11 गैसों का स्तर भी वायुमंडल में काफी अधिक बढ़ा है। यह एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है जो ओज़ोन परत के क्षरण के लिये ज़िम्मेदार है। CFC-11 गैसों को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (Montreal Protocol) के तहत विनियमित किया गया है।


4. मृदा का अर्थ बताईये ?

पृथ्वी की ऊपरी सतह पर मोटे, मध्यम और बारिक कार्बनिक और अकार्बनिक मिश्रित कणों को मृदा कहते हैं। जिसमें खनिजों की मात्रा के अनुसार लाल, काली, पीली लैटेराइट इत्यादि की मृदा होती है।


5. इन-दुआर को पारिभाषित कीजिए ?

उत्तराखंड राज्य में देहरादून एवं हरिद्वार क्षेत्र को इन-दुआर कहते हैं।


6. मालाबार तट पर टिप्पणी लिखिए ?

मालाबार केरल राज्य में अवस्थित पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच भारतीय प्रायद्धीप के पश्चिम तट के समांतर एक संकीर्ण तटवर्ती क्षेत्र है।


7. बलराम ताल योजना

यह योजना सतही तथा भूमिगत जल की उपलब्धता को समृद्ध करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। ये तालाबा किसानों द्वारा स्व्यं के खेतों पर बनाये जाते हैं।  जिसमें भू- जल संवर्धन तथा समीप के कुंओं,नलकूपों का चार्ज करने के लिए भी ये अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए हैं।


8. दीप्ति प्रसारण अनुपात क्या है ?

किसी वस्तु पर पड़ने वाले प्रकाश की मात्रा एवं इससे परावर्तित दृश्य प्रकाश की मात्रा के बीच के अनुपात को दीप्ति प्रसारण अनुपात (एल्बिडो) कहते हैं।


9. भारत में भूमि सुधारों का वर्णन कीजिए ?

  • मध्यम वर्ग का उन्मूलन
  • उच्चतम जोत का निर्धारण
  • चकबंदी व्यवस्था
  • सहकारी कृषि पर बल
  • भूमिहीन को भूमि प्रदान करना।

10. वर्षा को पारिभाषित कीजिए ?

वर्षा एक प्रकार का संघनन है। पृथ्वी की सतह से पानी वाष्पित होकर ऊपर उठता है और ठंडा होकर पानी की बूंदों के रूप में पुनः धरती पर गिरता है।


11. केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र को पारिभाषित कीजिए ?

केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र ऐसा क्षेत्र जो शहर का वाणिज्यिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र होता है। वित्तीय क्षेत्र का पर्यायवाची भी कहा जाता है।


12. जेट स्ट्रीम को संक्षेप में पारिभाषित कीजिए ?

मानसून उत्पत्ति संबंधित जेट स्ट्रीम सिद्धांत अपेक्षाकृत नवीन और विश्वसनीय सिद्धांत है, उपरी वायुमंडल (9-18 किमी) से प्रवाहित होने वाली तीव्र वायु प्रणाली को जेट स्ट्रीम कहा जाता है।


13. 2013 में उत्तराखंड में आई आकस्मिक बाढ़ के क्या कारण थे ?

उत्तराखण्ड के चार जिले उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली तथा पिथौरागढ़ में लगातार 3 दिनों से बादल फटने के कारण उत्पन्न हुआ जिसमें नदियों में आकस्मिक बाढ़ से व्यापक भूस्खलन हुआ।


14. गरजती चालीसा से आप क्या समझते हैं ?

दोनो गोलार्द्धों में उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबंधों से उपधु्रवीय निम्न वायुदाब कटिबंधों की ओर चलने वाली स्थायी पवन पछुआ पवन है, जिन्हें दक्षिण गोलार्द्ध में इनकी प्रचंडता के कारण 40-50 डिग्री के बीच इन्हें गरजती चालीसा कहते हैं।


15 एल नीनों एवं ला नीनों को पारिभाषित कीजिए ?

ऊष्ण कटिबंधीय प्रशांत के भू-मध्यीय क्षेत्र के समुद्र के तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आये बदलाव के लिए उत्तरदायी समुद्री घटना एलनीनों है तथा ला नीनो एक प्रतिसागरीय धारा है जिसका आविर्भाव पश्चिमी प्रशांत महासागर में होता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.