MPPSC Mains Solved Paper in Hindi | Paper 2 -Part B

 MPPSC Mains Solved Paper in Hindi

MAINS 2018 SOLUTION IN HINDI


इस प्रश्न में ए से ओ तक कुल 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हें जिनके उत्तर 1 या दो पंक्तियों में देना है। आंतरिक विकल्प नहीं है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का है

लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा 2018 प्रथम प्रश्न पत्र एवं उत्तर

सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र 2018 खण्ड ब

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

नोट- मुख्य परीक्षा प्रश्न के अंतर्गत 15 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न पुछे जाते हैं जिनके उत्तर 1 या 2 पंक्तियों में देना होता है। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक इस प्रकार अति लघुत्तरीय प्रश्न खंड-ब कुल 45 अंक का होता है। इस प्रश्न में आंतरिक विकल्प नहीं होते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा द्वितीय  प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के प्रश्न उत्तर को सुविधा की दृष्टि से अलग-अलग आर्टिकल में बांटा गया है इस आर्टिकल में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न प्रश्न पत्र खण्ड ब के अति लघु उत्तरीय प्रश्न एवं उनके उत्तर दिये गये हैं।


प्रश्न-1 सामाजिक विधान क्या है ?

उत्तर- सरकार द्वारा बनाया गया ऐसा विधान या एक्ट जो किसी सामाजिक बुराई को समाप्त करता हो या सामाजिक स्थिति को सुधारने व उत्थान करने हेतु बनाया गया हो।


प्रश्न-2 पुनःस्थापन और पुनर्वासन नीति 2007 क्या है ?

उत्तर- ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विस्थापन को कम करने और पुनर्वास प्रक्रिया के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तथा समाज के कमजोर वर्गों विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावित परिवारों को टिकाऊ आय प्रदान करने के लिए तथा बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए इस नीति का निर्माण किया गया।


प्रश्न-3 श्रम विभाजन क्या है ?

उत्तर- जब किसी कार्य को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर हर भाग को करने के लिए अलग-अलग श्रमिक निर्धारित किए जाते हैं तो श्रम विभाजन कहलाता है।


प्रश्न-4 कौशल विभाजन कार्यक्रम क्या है ?

उत्तर- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा कुशल कामगार तैयार करने एवं युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इसके अंतर्गत 2022 तक 40 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करना है।


प्रश्न-5 चिकित्सा की आयुष पद्धति क्या है।

उत्तर-

A-आयुर्वेदिक

Y-योग और प्राकृतिक चिकित्सा

U-यूनानी

S-सिद्ध

H-होम्यापैथी

इन सभी को सम्मिलत रूप से आयुष चिकित्सा कहते हैं।


प्रश्न-6 वृद्धावस्था से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर- 60 वर्ष से अधिक या 60 वर्ष तक की आयु पूरी कर चुके लोगों की अवस्था को वृद्धावस्था कहते हैं।


प्रश्न-7 बायोटेक्नोलाॅजी का आशय क्या है ?

उत्तर- जैव प्रोद्योगिकी तकनीकी का वह विषय है जो अभियांत्रिकी और तकनीकी के डाटा और तरीकों को जीवन तंत्रों से संबंधित अध्ययन एवं समस्या समाधान के लिए उपयोग करता है।


प्रश्न-8 मानव अधिकार सूचकांक क्या है ?

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के द्वारा जारी मानवाधिकार सिफारिशों तक पहुंच प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य इन सिफारिशों के कार्यान्वयन में हित धारकों के काम को सुविधाजनक बनाने में सहायता करना है।


प्रश्न-9 भ्रष्टाचार की संधानम कमेटी?

उत्तर- भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 1962 में के. संथानम की अध्यक्षता में के संथानम समिति का गठन किया गया । इसने 1964 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस समिति ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के गठन की सिफारिश की।


प्रश्न-10 कुपोषण के कारण क्या हैं ?

उत्तर-

  • गरीबी
  • लैंगिक भेदभाव
  • स्तनपान का अभाव
  • कम उम्र में माॅ बनना
  • जीवन शैली का सही न होना
  • पोषण का ज्ञान न होना
  • जागरूकता की कमी

प्रश्न-11 बाल-दुर्व्यवहार से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- बाल दुर्व्यवहार किसी बच्चे की शारीरिक भावनात्मक लैंगिक और मानसिक शोषण या उपेक्षा करने को कहते हैं।


प्रश्न-12 ई-समावेशन परियोजना क्या है ?

उत्तर- सूचना एवं संचार मंत्रालय द्वारा हर घर में एक व्यक्ति को ई-साक्षर बनाने के लिए ई-समावेशन परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत ग्रामीण एसी एवं एसटी महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


प्रश्न-13 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ?

उत्तर- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत 1997 की गई जो  वर्तमान एन.आर.एच.एम. के अंतर्गत चलाया जा रहा है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्य-

  • शिशु मृत्युदर, मातृ मृत्यु दर में कमी लाना।
  • नवजात शिशु की देखभाल
  • सबके लिए टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराना।

प्रश्न-14 एक समान प्राथमिक शिक्षा का अभिप्राय ?

उत्तर-  एक समान प्राथमिक शिक्षा के अतर्गत सार्वभौमिक पहुॅच और प्रतिधारण लैंगिक अंतर और सामाजिक श्रेणी के अंतर को समाप्त करना एवं बच्चे के सीखने के सतर में वृद्धि को शामिल किया जाता है।


प्रश्न-15 निर्भया कोष पर टिप्पणी?

उत्तर- वित्त मंत्रालय द्वारा 2013 में एक समर्पित निधि की स्थापना की गई, जिसे निर्भया कोष के नाम से जाना जाता है। इसका उद्देश्य देश में महिलाओं के बचाव एवं सुरक्षा को बढ़ाने की पहल का कार्यान्वयन करना है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.