चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क |भारत में प्रमुख चिड़ियाघर

 

चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क |

चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क

  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 2 (39) के अनुसार, चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क का अर्थ ऐसे किसी प्रतिष्ठान से होता है, जहाँ जानवरों को आम जनता के लिये प्रदर्शनी हेतु रखा जाता है। साथ ही इन प्रतिष्ठानों का उपयोग लुप्तप्राय जानवरों के संरक्षण हेतु भी होता है।
  • यद्यपि विश्व भर में चिड़ियाघरों की शुरुआत एक मनोरंजन केंद्र के रूप में की गई थी, किंतु बीते कुछ दशकों में ये प्रतिष्ठान वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संबंधी शिक्षा के लिये महत्त्वपूर्ण केंद्रों के रूप में तब्दील हो गए हैं।

भारत में चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क

  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार, देश भर में कुल 145 मान्यता प्राप्त चिड़ियाघर मौजूद हैं।
  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में वर्ष 1854 में स्थापित संगमरमर पैलेस चिड़ियाघर वर्तमान में देश का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।
  • भारत में चिड़ियाघरों को वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अनुरूप प्रबंधित और राष्ट्रीय चिड़ियाघर नीति, 1998 के तहत निर्देशित किया जाता है।
  • भारत सरकार ने देश में चिड़ियाघरों के कामकाज की देखरेख करने और बिना मान्यता वाले चिड़ियाघरों की स्थापना को रोकने के लिये वर्ष 1992 में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की स्थापना की थी।

चिड़िया घर महत्त्व

  • जानवरों के संरक्षण के अलावा, चिड़ियाघर जानवरों की  दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश के कई चिड़ियाघरों में बीमार, घायल और जंगली जानवरों की देखभाल की जाती है।
  • चिड़ियाघर में जानवरों विशेष तौर पर घायल जानवरों के लिये विशेष सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं और इन जानवरों की देखभाल की जाती है।
  • लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित कर देश और विदेश के चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क भविष्य की पीड़ी के लिये काफी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
  • जानवरों के व्यवहार, पोषण आवश्यकताओं और प्रजनन चक्र आदि को समझने के लिये चिड़ियाघर एक अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में कार्य करते हैं।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA)

  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण एक सांविधिक निकाय (Statutory Body) है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में जानवरों के रख-रखाव और स्वास्थ्य देखभाल के लिये न्यूनतम मानकों तथा मानदंडों को लागू करना है।
  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा की जाती है और इसमें कुल 10 सदस्य और एक सदस्य सचिव शामिल होता है।
  • इस प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण में राष्ट्रीय प्रयास को और अधिक मज़बूती प्रदान करना है।

भारत में प्रमुख चिड़ियाघर या ज़ूलॉजिकल पार्क

चिडि़याघर का नाम

स्थिति

राज्य

नंदनकानन चिडि़याघर पार्क

भुवनेश्वर

ओडिशा

असम राज्य ज़ू और बाॅटनिकल गार्डन

गुवाहाटी

असम

एलन वन चिडि़याघर

कानपुर

उत्त्र प्रदेश

अलीपुर चिडि़याघर पार्क

कोलेकाता

पश्चिम बंगाल

आइजोल चिडि़याघर

बाअजोल

मिजोरम

अमिर्थी चिडि़याघर पार्क

वेल्लोर

तमिलनाडु

अरिगनर बन्ना चिडि़याघर पार्क

चैन्नई

तमिलनाडु

भिवानी चिडि़याघर

भिवानी

हरियाणा

बिरसा डीयर पार्क

रांची

झारखंड

काला हिरण प्रजनन केंद्र, पिपली मिनी चिडि़याघर

कुरुक्षेत्र

हरियाणा

चट्ट बिर चिडि़याघर

जिरकपुर

पंजाब

चैन्नई स्नेक पार्क ट्रस्ट

चैन्नई

तमिलनाडु

चिंकारा प्रजनन केंद्र, कियारु

भिवानी

हरियाणा

मगरमच्छ प्रजनन केंद्र

कुरुक्षेत्र

हरियाणा

गोपालपुर चिडि़याघर

गोपालपुर

हिमाचल प्रदेश

गुलाब बाग और चिडि़याघर

उदयपुर

राजस्थान

हिसार डीयर पार्क

हिसार

हरियाणा

इंदिरा गांधी चिडि़याघर पार्क

विशाखापत्तनम

आंध्र प्रदेश

इंदौर चिडि़याघर

इंदौर

मध्य प्रदेश

जयपुर चिडि़याघर

जयपुर

राजस्थान

जवाहरलाल नेहरु बायोलाॅजिकल पार्क

बोकारो स्टील सिटी

 

झाड़ग्राम चिडि़याघर

झाड़ग्राम

पश्चिम बंगाल

जीजामाता उद्यान

मुंबई

महाराष्ट्र

कांकरिया चिडि़याघर

अहमदाबाद

गुजरात

कानपुर चिडि़याघर

कानपुर

उत्तरप्रदेश

कुरुक्षेत्र चिडि़याघर

करनाल

हरियाणा

लखनउ चिडि़याघर

लखनउ

उत्तर प्रदेश

मद्रास मगरमच्छ बैंक ट्रस्ट

चैन्नई

तमिलनाडु

मैत्री बाग

भिलाईनगर

छत्तीसगढ़

मार्बल पैलेस चिडि़याघर

कोलेकाता

पश्चिम बंगाल

मैसूर चिडि़याघर

मैसूर

कर्नाटक

नेशनल चिडि़याघर पार्क

नई दिल्ली

दिल्ली

नेहरु चिडि़याघर पार्क

हैदराबाद

तेलंगाना

पद्मजा नायडू हिमालयन चिडि़याघर पार्क

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल

परासनिक कडावू स्नेक पार्क

 

 

मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र

रेवाड़ी

हरियाणा

फिसेंट प्रजनन केंद्र बेरवाला

पंचकुला

हरियाणा

फिसेंट प्रजनन केंद्र मोरनी

पंचकुला

हरियाणा

प. जीबी पंत चिडि़याघर

नैनिताल

उत्तराखंड

राजीव गांधी चिडि़याघर पार्क

पुणे

महाराष्ट्र

रांची चिडि़याघर पार्क

रांची

झांरखंड

रोहतक

रोहतक

हरियाणा

सक्करबाग चिडि़याघर पार्क

जूनागढ़

गुजरात

संजय गांधी जैविक उद्यान

पटना

बिहार

सरथाना चिडि़याघर

सूरत

गुजरात

सयाजी बाग चिडि़याघर

बडोडरा

गुजरात

सिपाहीजोला वन्यजीव अभयारण्य

त्रिपुरा

त्रिपुरा

श्री वैंकटेस्वरा चिडि़याघर पार्क

तिरुपति

आंध्र प्रदेश

टाटा स्अील चिडि़याघर पार्क

जमशेदपुर

झारखंड

थीम पार्क

जमशेदपुर

झारखंड

तिरुवनंतपुरम

त्रिवेंद्रम

केरल

थ्रिसूर चिडि़याघर पार्क

थ्रिसूर

केरल

वल्चर संरक्षण और प्रजनन केंद्र

पिंजोर

हरियाणा

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.