पर्यावरण से संबन्धित महत्वपूर्ण दिवस | Important day related to environment

पर्यावरण से संबन्धित महत्वपूर्ण दिवस |
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस World Migratory Bird Day

  • इस वर्ष 9 मई को विश्व भर में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ (World Migratory Bird Day- WMBD) मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ का थीम ‘पक्षी हमारी दुनिया को जोड़ते हैं’ (Birds Connect Our World) है।
  • इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के खतरों (पारिस्थितिक महत्त्व एवं संरक्षण) के बारे में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता से वैश्विक जागरूकता उत्पन्न करना है।

विश्व वानिकी दिवस World Forestry Day

  • यह दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है।
  • पहला विश्व वानिकी दिवस सन् 1971 ई . में मनाया गया था।
  • विश्व वानिकी दिवस इस उद्देश्य से मनाया जाता है कि विश्व के सभी देश अपनी वन-सम्पदा की तरफ ध्यान दें और वनों को संरक्षण प्रदान करे
  • वृक्षारोपण (पेड़-पौधे लगाना) को बढ़ावा देना चाहिए। इसके सम्बन्ध में प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने कहा था कि -"वृक्षों का अर्थ है जल, जल का अर्थ है रोटी और रोटी ही जीवन है।" 

विश्व पशु कल्याण दिवस

  • विश्व पशु कल्याण दिवस प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन असीसी केसेंट फ्रांसिस का जन्मदिवस भी है जो कि जानवरों के महान संरक्षक थे।
  • विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने की शुरुआत 1931 ईस्वी में परिस्थिति विज्ञानशास्त्रियों के सम्मलेन में इटली के शहर फ्लोरेंस में की गयी थी।
  • संयुक्त राष्ट्र ने “पशु कल्याण पर एक सार्वभौम घोषणा” के नियम एवं निर्देशों के अधीन अनेक अभियानों की शुरुआत की।
  • विश्व पशु कल्याण दिवस का मूल उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों, समूह और संगठनों का समर्थन प्राप्त करना और जानवरों के प्रति प्यार प्रकट करना ताकि उनका जीवन सक्षम और बेहतर हो सके। इस कारण से यह दिवस “पशु प्रेमी दिवस” के रूप में जाना जाता है॰ 

अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस International Clean Air Day

  • 7 सितंबर, 2020 को ‘नीले आसमान के लिए प्रथम अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस’ मनाया गया । 
  • संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 19 दिसंबर, 2019 को वर्ष 2020 से हर साल 07 सितंबर को ‘नीले आसमान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस’ मनाने का संकल्प लिया था

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.