जैव विविधता GK question | Biodiversity GK Question

जैव विविधता GK question


जैव विविधता GK question

Q- वन्यजीव सप्ताह कौन अयोजित करता है ?

वन्य जीव बोर्ड

Q- वन्यजीव सप्ताह कब मनाया जाता है ?

 2 से 8 अक्टूबर तक प्रत्येक वर्ष

Q- भारतीय वन्यजीव बोर्ड की स्थापना कब हुई

1982

Q-मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड का गठन कब किया गया ?

11 अप्रैल 2005 को मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड का गठन किया गया

Q- वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का मुख्यालय कहाँ है ?

  • वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो  केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन भारत सरकार द्वारा स्थापित एक सांविधिक बहु-अनुशासनिक इकाई है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

जैव विविधता से संबन्धित अन्य तथ्य 

  • वन्य जीवों के संरक्षण के लिए संविधान में 42वें संशोधन (1976) अधिनियम के द्वारा दो नए अनुच्छेद 48-I 51 को जोड़कर वन्य जीवों से संबंधित विषय के समवर्ती सूची में शामिल किया गया
  • वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए सर्वप्रथम 1872 में वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट पारित हुआ था।
  • 1927 में भारतीय वन अधिनियम अस्तित्व में आया
  • 1956 में पुन: भारतीय वन अधिनियम पारित किया गया।
  • 1972 में वन्यजीव संरक्षण अधानियम पारित किया गया।
  • भारतीय वन्य जीव संस्थानन की स्थागपना 1982 में की गई। यह संस्थाकन केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्व शासी संस्था न है, जिसे वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र के प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थायन के रूप में मान्यनता दी गई है।
  • ओज़ोन परत के संरक्षण के लिये वियना कन्वेंशन तथा ओज़ोन परत का अपक्षय करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल- ये दोनों ओज़ोन परत की सुरक्षा के लिये अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ हैं।
  • भारत क्रमश: वर्ष 1991 और वर्ष 1992 को वियना कन्वेंशन और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का पक्षकार बना। इसे
  •  जून, 2010 से अब तक वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख ओज़ोन क्षयकारी पदार्थ (ODSs) जैसे- क्लोरोफ्लोरोकार्बंस
  • केंद्र सरकार ने चार राज्यों, यथा- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और सिक्किम में फैले हुए उच्च हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में स्थानीय और वैश्विक स्तर पर महत्त्वपूर्ण जैव विविधता, भूमि और वन संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिये SECURE हिमालय नामक एक छ: वर्षीय परियोजना आरंभ की थी।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण) एक अग्रणी वैश्विक पर्यावरणीय प्राधिकरण है जो वैश्विक पर्यावरण एजेंडा निर्धारित करता है तथा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत सतत् विकास के पर्यावरण-संबंधी आयाम के उचित कार्यान्वयन को बढ़ावा देता है।
  • UNEP का मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है। यह संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम के दो मुख्यालयों में से एक है जो विकासशील देशों में स्थित है (दूसरी UNEP की सहयोगी संस्था UN-HABITAT है, यह भी नैरोबी में स्थित है)। अफ्रीका में स्थित होने के कारण UNEP विकासशील देशों के समक्ष आने वाली पर्यावरण संबंधी मुद्दों की प्राथमिक जानकारी देता है।
  • TRAFFIC जैव-विविधता संरक्षण और सतत् विकास के संदर्भ में जंगली जानवरों और पौधों में व्यापार पर विश्व स्तर पर काम करने वाला प्रमुख गैर-सरकारी संगठन है
  • TRAFFIC का 2020 लक्ष्य जैव-विविधता पर अवैध और अस्थिर वन्यजीव व्यापार के दबाव को कम करना, वन्यजीव संरक्षण एवं मानव कल्याण के लिये स्थायी स्तरों पर व्यापार से प्राप्त लाभों में वृद्धि करना।
  • TRAFFIC की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी, जो वैश्विक विशेषज्ञ, संरक्षण चुनौतियों की पहचान करने के लिये प्रयास करती है तथा जंगली जानवरों और पौधों में व्यापार से जुड़े समर्थन समाधानों के लिये अग्रणी एवं सहायक के रूप में अनोखी भूमिका निभाती है। 

Also Read....

जैविविधता

Biodiversity Online Quiz

Biodiversity Online Quiz 01

Biodiversity Online Quiz 02

Biodiversity Online Quiz 03

Biodiversity Online Quiz 04


No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.