जैव विविधता से संबंधी परिभाषाएं |Definitions related to biodiversity

 

जैव विविधता से संबंधी परिभाषाएं
जैव विविधता से संबंधी परिभाषाएं
Definitions related to Biodiversity

परितंत्र Ecosystem 

  • किसी भी वास स्थान (पहाड़, वन, मरूस्थल तालाब आदि) में रहने वाले जैव समुदाय पर इन स्थानों के भौतिक वातावरण का अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण के अजैविक घटक जैसे प्रकाश, जल, ताप, खनिज आदि का प्रभाव तो जैव समुदाय पर पड़ता ही है। साथ ही साथ जैव समुदाय भी अजैविक घटकों को प्रभावित करता हैं यही नहीं जैव समुदाय के विभिन्न जीवधारियों के बीच अन्तर्कियाएं होती हैं। इसी प्रकार रचना एवं कार्य की दृष्टि से जैव समुदाय एवं वातावरण एक तंत्र की भांति कार्य करे हैं। इसे ही परितंत्र कहा जाता है।

पर्यावरण Environment 

  • परिआवरण अर्थात् किसी भी जीव या जीव समूह के चारों ओर विद्यमान परिस्थितियां जो कि जीव या जीव समूह को प्रभावित करती हैं।

पारिस्थितिकी Ecology

  • जीवधारियों तथा उनके पर्यावरण के बीच पारम्परिक संबंध होता है। इसके अध्ययन को पारिस्थितिकी कहते हैं।
बायोम Biome
  • किसी पारिस्थितिकी तंत्र में पौधों तथा प्राणियों के सम्मिलत रूप को बायोम कहते हैं।

जैवमंडल Biosphere

  • विश्व के समस्त पारिस्थितिकी तंत्र को मिलाकार जीवमंडल कहा जाता है। पृथ्वी का समस्त भाग जिसमें जीव विद्यमान हैं तथा जैविक एवं अजैविक घटक संयुक्त रूप से जीवमंडल का निर्माण करते हैं। इसे तीन भागों में बांटा गया है- जलमंडल, स्थलमंडल तथा वायुमंडल।

अल्फा जैव विविधता Alpha Biodiversity 

  • किस प्रदान किये गए क्षेत्र में प्रजातियों की कुल संख्या उस क्षेत्र की अल्फा विविधता को प्रदर्शित करती है। इससे स्पष्ट होता है कि क्षेत्र विशेष में जैव विविधता की प्रस्थिति क्या है ? इस अवधारणा के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में जैव विविधता का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता हैं

बीटा विविधता Beta Diversity 

  • इसके अंतर्गत प्रजातियों की संख्या का ज्ञान होने के पश्चात उनकी संरचना की पहचान की जाती है। इस अध्ययन प्रक्रिया से पूर्व ही पर्यावरणीय तथा भौगोलिक कारको की उपस्थिति का भी ज्ञान प्राप्त किया जाता है।

गामा विविधता Gama Diversity 

  • इस अध्ययन प्रक्रिया द्वारा किसी क्षेत्र में प्रातियों के बीच होने वाली अंतःक्रिया का ज्ञान प्राप्त किया जाता है उल्लेखनीय है कि अंतःक्रिया भी पर्यावरणीय या भौगोलिक कारकों पर निर्भर करती है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.