थानेश्वर एतेहासिक स्थल | Thaneswar Historic Place Haryana


थानेश्वर Thaneswar 

थानेसर या थानेश्वर (स्थानीश्वर) हरियाणा का एक ऐतिहासिक नगर एवं हिन्दुओं का तीर्थ है। यह सरस्वती घग्घर नदी के तट पर स्थित है।

थानेश्वर के संबंध में प्रमुख तथ्य

  • थानेश्वर वर्तमान में अंबाला एवं करनाल के मध्य स्थित है।
  • संस्कृत साहित्य विशेषकर हर्षचरित में थानेश्वर का वृहद उल्लेख मिलता है।
  • यह नगर सरस्वती तथा दृषद्वती नदी के मध्य बसा हुआ था। इसे ब्रम्हावर्त क्षेत्र का केन्द्र बिंदु माना जाता था, आर्यों ने सबसे पहले यहीं निवास किया था।
  • छठी शताब्दी के उतरार्द्ध में थानेश्वर पुष्यभूति वंश के शासकों की राजधानी बना था।
  • वर्धन वंश के प्रथम शक्तिशाली सम्राट प्रभाकरवर्धन ने इस स्थान को अपनी राजधानी बनाया था।
  • पुष्यभूति शासक प्रभाकरवर्धन ने थानेश्वर को मालवा, उत्तर पश्चिमी पंजाब एवं राजपूताना का केन्द्रीय नगर बनाया था।
  • 1014 ई. में थानेश्वर पर महमूद गजनवी ने आक्रमण कर यहाँ स्थित पवित्र चक्रस्वामी मंदिर को नष्ट कर दिया।
  • तृतीय मराठा युद्ध के पश्चात यह ब्रिटिश साम्राज्य के अंतर्गत आ गया था।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.