Home/कौन क्या है/सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की सूची | वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश | List of Chief Justice of Supreme Court
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की सूची | वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश | List of Chief Justice of Supreme Court
भारत की न्यायिक व्यवस्था इकहरी और एकीकृत है, जिसके सर्वोच्च शिखर पर भारत का उच्चतम न्यायालय है। उच्चतम न्यायालय दिल्ली में स्थित है।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अवकाश ग्रहण करने की आयु सीमा 65 वर्ष है।
मुख्य न्यायाधीश और उनका कार्यकाल
मुख्य न्यायाधीश
कार्यकाल
एच जे कनिया
26/01/1950 -06/11/1951
एम पी शास्त्री
07/11/1951 - 03/01/1954
मेहरचंद महाजन
04/01/1954 - 22/12/1954
बी के मुखरीजा
23/12/1954 - 31/01/1956
एस आर दास
01/02/1956 - 30/09/1959
बी पी सिन्हा
01/10/1959 - 31/01/1964
पी बी गजेंद्रगडकर
01/02/1964 - 15/03/1966
ए के सरकार
16/03/1966 - 29/06/1966
के एस राव
30/06/1966 - 11/04/1967
के एन वान्चू
12/04/1967 - 24/02/1968
एम हिदायतुल्ला
25/02/1968 - 16/12/1970
जे सी शाह
17/12/1970 - 21/01/1971
एस एम सिकरी
22/01/1971 - 25/04/1973
ए एन रे
26/04/1973 - 27/01/1977
मिर्जा हमीदुल्ला बेग
28/01/1977 - 21/02/1978
वाई वी चंद्रचूड़
22/02/1978 - 11/08/1985
पी एन भगवती
12/07/1985 - 20/12/1986
आर एस पाठक
21/12/1986 - 18/06/1989
ई एस वेंकटरमैय्या
19/06/1989 - 17/12/1989
एस मुखर्जी
18/12/1989 - 25/09/1990
रंगनाथ मिश्र
25/09/1990 - 24/11/1991
के एन सिंह
25/11/1991 - 12/12/1991
एम एच कनिया
13/12/1991 - 17/11/1992
एल एम शर्मा
18/11/1992 - 11/02/1993
एम एन वेंकटचेलैय्या
12/02/1993 - 24/10/1994
ए एम अहमदी
25/10/1994 - 24/03/1997
जे एस वर्मा
25/03/1997 - 17/01/1998
एम एम पुंछी
18/01/1998 - 09/10/1998
ए एस आनंद
10/10/1998 - 11/01/2001
एस पी भरुचा
11/01/2001 - 06/05/2002
बी एन कृपाल
06/05/2002 - 08/11/2002
जी बी पटनायक
08/11/2002 - 19/12/2002
वी एन खरे
19/12/2002 - 02/05/2004
राजेन्द्र बाबू
02/05/2004 - 01/06/2004
आर सी लहोटी
01/06/2004 - 01/11/2005
वाई के सभरवाल
01/11/2005 - 13/01/2007
के जी बालकृष्णन
13/01/2007 - 11/05/2010
एस एच कापड़िया
12/05/2010 - 28/09/2012
अल्तमास कबीर
29/09/2012 - 18/07/2013
पी सतशिवम
19/07/2013 - 26/04/2014
राजेन्द्र मल लोढ़ा
26/04/2014 - 27/09/2014
एच एल दत्तु
28/09/2014 - 02/12/2015
टी एस ठाकुर
03/12/2015 - 03/01/2017
जगदीश सिंह खेहर
04/01/2017 - 27/08/2017
दीपक मिश्रा
28/08/2017 - 02/10/2018
रंजन गोगोई
03/10/2018 - 17/11/2019
शरद अरविंद बोबडे
18/11/2019 - कार्यरत
न्यायाधीशों की नियुक्तियाँ
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। यदि राष्ट्रपति आवश्यक समझता है तो मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिये सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की सलाह ली जाती है।
अन्य न्यायाधीशों को राष्ट्रपति द्वारा मुख्य न्यायाधीश एवं सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के ऐसे अन्य न्यायाधीशों के साथ परामर्श के बाद नियुक्त किया जाता है, यदि वह आवश्यक समझता है। मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त किसी अन्य न्यायाधीश की नियुक्ति के मामले में मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श करना अनिवार्य है।
Post a Comment