देवराय प्रथम | ऐतिहासिक व्यक्तित्व | Devrai Pratham Historical personality


Devrai Pratham Historical personality


देवराय प्रथम

देवराय प्रथम (1406-1422 ई.) विजयनगर साम्राज्य के संगम वंश के शासक हरिहर द्वितीय का पुत्र था। 1406 ई. में हरिहर द्वितीय की मृत्यु के पश्चात देवराय प्रथम उत्तराधिकारी हुआ।

देवराय प्रथम से संबंधित प्रमुख तथ्य

  • अपने राज्यरोहण के तुरंत बाद देवराय प्रथम को फिरोजशाह बम्हनी के आक्रमण का सामना करना पड़ा, बहमनी शासक के हाथों के रूप में दस लाख का हर्जाना देना पड़ा। उसे सुल्तान फिरोजशाह के साथ अपनी लड़की की शादी करनी पड़ी और दहेज के रूप में दोआब क्षेत्र में स्थित बांकापुर भी सुल्तान को देना पड़ा, ताकि भविष्य में युद्ध की गुंजाइश न रहे।
  • दक्षिण भारत में इस प्रकार का पहला राजनीतिक विवाह नहीं था, इसके पहले खेरला का राजा शांति स्थापित करने के लिए फिरोज बहमनी के साथ अपनी लड़की का विवाह कर चुका था।
  • देवराय प्रथम ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की, उसने तुंगभ्रदा पर हरिदा बांध बनवाकर अपनी राजधानी विजयनगर पर नहरें बनवाईं।
  • देवराय प्रथम ने ही 10 हजार मुस्लिमों को सेना में प्रथम भर्ती किया था।
  • देवराय प्रथम के शासनकाल में ही इटैलियन यात्री निकोलो डी कॉण्टी ने 1430 ई. में विजयनगर की यात्रा की थी। उसने नगर में मनाए जाने वाले दीपावली, नवरात्र, आदि जैसे उत्सवों का भी वर्णन किया था।
  • देवराय प्रथम विद्वानों का भी महान् संरक्षक था, उसके दरबार में हरविलास और अन्य ग्रंथों के रचनाकर प्रसिद्ध तेलगु कवि श्रीनाथ सुशोभित करते थे।
  • देवराय प्रथम के विषय में कहा गया हे कि समा्रट अपने राज्यप्रसाद के  मुक्ता सभागारमें प्रसिद्ध व्यक्तियों  को सम्मानित किया करता था।
  • उसके समय में विजयनगर दक्षिण भारत में विद्या का केन्द्र बन गया था।
  • 1422 ई. में देवराय प्रथम की मृत्यु हो गई।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.