वित्त आयोग के अध्यक्ष की सूची| वित्त आयोग का गठन एवं अध्यक्ष

 वित्त आयोग का गठन एवं अध्यक्ष

वित्त आयोग

  • संविधान के अनुच्छेद 280 के अंतर्गत यह प्रावधान किया गया है कि संविधान के प्रारंभ से दो वर्ष के भीतर और उसके बाद प्रत्येक पाँच वर्ष की समाप्ति पर या उससे पहले की अवधि में, जिसे राष्ट्रपति द्वारा आवश्यक समझा जाता है, एक वित्त आयोग का गठन किया जाएगा।
  • इस व्यवस्था को देखते हुए पिछले वित्त आयोग के गठन की तारीख के पाँच वर्षों के भीतर अगले वित्त आयोग का गठन हो जाता है, जो एक अर्द्धन्यायिक एवं सलाहकारी निकाय है।

15वाँ वित्त आयोग

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 नवंबर, 2017 को 15वें वित्त आयोग के गठन को मंज़ूरी प्रदान की थी
  •  27 नवंबर, 2017 को एन.के. सिंह को 15वें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • एन.के. सिंह भारत सरकार के पूर्व सचिव एवं वर्ष 2008-14 तक बिहार से राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
  • 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल वर्ष 2020-25 तक है।

अब तक के  वित्त आयोग के अध्यक्ष और अवधि 



वित्त आयोग 
तथ्य 
पहला 
नियुक्ति वर्ष-1951
अध्यक्ष- के.सी. नियोगी    
अवधि-1952-1957
दूसरा
नियुक्ति वर्ष-1956
अध्यक्ष- के. संथानम 
अवधि-1957-1962
तीसरा  
नियुक्ति वर्ष-1960
अध्यक्ष- ए.के. चंद्रा  

अवधि-1962-1966
चौथा 
नियुक्ति वर्ष-1964
अध्यक्ष- डॉ. पी.वी. राजमन्नार    
अवधि-1966-1969
पाँचवां  
नियुक्ति वर्ष-1968
अध्यक्ष- महावीर त्यागी    
अवधि-1969-1974
छठा  
नियुक्ति वर्ष-1972
अध्यक्ष- पी. ब्रह्मानंद रेड्डी 
अवधि-1974-1979
सातवाँ  
नियुक्ति वर्ष-1977
अध्यक्ष- जे.पी. शेलट 
अवधि-1979-1984
आठवाँ
नियुक्ति वर्ष-1982
अध्यक्ष- वाई.पी. चौहान    
अवधि-1984-1989
नौवाँ   
नियुक्ति वर्ष-1987
अध्यक्ष- एन.के.पी. साल्वे   
अवधि-1989-1995
10वाँ  
नियुक्ति वर्ष-1992
अध्यक्ष- के.सी. पंत  
अवधि-1995-2000
11वाँ   
नियुक्ति वर्ष-1998
अध्यक्ष- प्रो. ए.एम. खुसरो  
अवधि-2000-2005
12वाँ
नियुक्ति वर्ष-2003
अध्यक्ष- डॉ. सी. रंगराजन  
अवधि-2005-2010
13वाँ 
नियुक्ति वर्ष-2007
अध्यक्ष- डॉ. विजय एल. केलकर   
अवधि-2010-2015
14वां 
नियुक्ति वर्ष-2012
अध्यक्ष- डॉ. वाई.वी. रेड्डी  
अवधि-2015-2020
15 वां
नियुक्ति वर्ष-2017
अध्यक्ष- एन.के. सिंह

अवधि-2020-2025

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.