Bharat ke Pradhan Mantri | भारत के प्रधानमंत्री |भारत के प्रधानमंत्री कार्यकाल

 |भारत के प्रधानमंत्री कार्यकाल

अनुच्छेद 75
  • 1 प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा।
  • 1क मंत्रि-परिषद में प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पन्द्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
  • 1 ख किसी राजनीतिक दल का संसद के किसी सदन का कोई सदस्य, जो दसवीं अनुसूची के पैरा 2 के अधीन उस सदन का सदस्य होने के लिए निरर्हित है, अपनी निरर्हता की तारीख से प्रारंभ होने वाली और उस तारीख तक जिसको ऐसे सदस्य के रूप में उसकी पदावधि समाप्त होगी या जहाँ वह ऐसी अवधि की समाप्ति के पूर्व ससंद के किसी सदन के लिए निर्वाचन लड़ता है, उस तारीख तक जिसको वह निर्वाचित घोषित किया जाता है, इनमें से जो भी पूर्वतर हो, की अवधि के दौरान, खंड (1) के अधीन मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए भी निरर्हित होगा। 
  • (2) मंत्री, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपने पद धारण करेंगे। 
  • (3) मंत्रि-परिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी। 
  • (4) किसी मंत्री द्वारा अपना पद ग्रहण करने से पहले, राष्ट्रपति तीसरी अनुसूची में इस प्रयोजन के लिए दिए गए प्रारूपों के अनुसार उसको पद की और गोपनीयता की शपथ दिलाएगा। 
  • (5) कोई मंत्री, जो निरंतर छह मास की किसी अवधि तक संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं है, उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री नहीं रहेगा। 
  • (6) मंत्रियों के वेतन और भत्ते ऐसे होंगे जो संसद, विधि द्वारा, समय-समय पर अवधारित करे और जब तक संसद इस प्रकार अवधारित नहीं करती है तब तक ऐसे होंगे जो दूसरी अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं।

प्रधानमंत्री 

  • संविधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को उसके कार्यों के संपादन व सलाह देने हेतु एक मंत्रिपरिषद होती है, जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होता है।
  • संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों  की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा।
  • मंत्रिपरिषद का सदस्य बनने के लिए वैधानिक दृष्टि से यह आवश्यक है कि व्यक्ति संसद के किसी सदन का सदस्य हो, यदि व्यक्ति मंत्री बनते समय संसद-सदस्य नहीं है, तो उसे छह महीने के अंदर संसद-सदस्य बनना अनिवार्य है, नहीं तो उसे अपना पद छोड़ना होगा।
  • पद ग्रहण के पूर्व प्रधानमंत्री सहित प्रत्येक मंत्री को राष्ट्रपति के सामने पद और गोपनीयता की शपथ लेनी होती है।
  • सभी मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों को निःशुल्क निवास स्थान तथा अन्य सुविधाएँ प्राप्त होती हैं।
  • मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोक सभा के प्रति उत्तरदायी होती है।
  • यदि लोक सभा किसी एक मंत्री के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करे अथवा उस विभाग से संबंधित विधेयक को रद्द कर दे तो समस्त मंत्रिमंडल को त्यागपत्र देना होता है।
  • मंत्री तीन प्रकार के होते हैं- कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री। कैबिनेट मंत्री विभाग का अध्यक्ष होते हैं। प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल का निर्माण होता हैं
  • प्रधानमंत्री नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष होता है। (पूर्व में योजना अयोग)
  • प्रधानमंत्री में सबसे बड़ा कार्यकाल जवाहर लाल नेहरू का रहा। वे कुल 16 साल 9 महीने और 13 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।
  • देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी बनीं। वे ऐसी पहली महिला व्यक्ति रहीं जो दो अलग-अलग अवधियों में प्रधानमंत्री रहीं।
  • पहली बार जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी तो वह राज्य सभा की सदस्य थीं।
  • चरणसिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो कभी लोकसभा में उपस्थित नहीं हुए।
  • विश्वास मत प्राप्त करने में असफल होने वाले प्रथम प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह हुए।
  • एक कार्यकाल में सबसे कम दिन तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हुए मात्र 13 दिन।
  • कैबिनेट मंत्रियों में सबसे बड़ा कार्यकाल जगजीवन राम का रहा, जो लगभग 32 वर्ष केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रहे।

भारत के प्रधानमंत्री कार्यकाल


प्रधानमंत्री

कार्यकाल

1- जवाहरलाल नेहरू
15.08.1947-27.05.1964

2-लालबहादुर शास्त्री

09.061964-11.01.1966

3. इंदिरा गांधी

24.01.1966-24.03.1977

4- मोरारजी देसाई

24.03.1977-28.07.1979

5- चैधरी चरण सिंह

28.07.1979-14.01.1980

6- इंदिरा गांधी

14.01.1980-31.10.1984

7- राजीव गांधी

31.10.1984-01.12.1989

8. विश्वनाथ प्रताप सिंह

02.12.1989-10.11.1990

9- चंद्रशेखर सिंह

10.11.1990-21.06.1991

10- पी.वी. नरसिम्हाराव

21.06.1991-16.05.1996

11- अटल बिहारी वाजपेयी

16.05.1996-01.06.1996

12-एच.डी. देवगौड़ा

01.06.1996-21.04.1997

13- आई.के. गुजराल

21.04.1997-18.03.1998

14- अटल बिहारी वाजपेयी

19.03.1998-13.10.1999

15- अटल बिहारी वाजपेयी

13.10.1999-21.05.2004

16- डाॅ मनमोहन सिंह

22.05.2004-21.05.2009

17- डाॅ. मनमोहन सिंह

22.05.2009- 26 मई 2014

18- नरेन्द्र मोदी

26 मई 2014 से अब तक

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.