Shikhar samman madhya pradesh | शिखर सम्मान मध्यप्रदेश | शिखर सम्मान प्राप्तकर्ता

शिखर सम्मान मध्यप्रदेश


 शिखर सम्मान (राज्य स्तरीय)

मध्यप्रदेश में साहित्य और विभिन्न कलाओं के क्षेत्र में सृजन कार्य हो रहा हैं उसके समुचित सम्मान की आवश्यकता है। राज्य शासन ने समग्र योगदान के आधार पर साहित्य, रूपंकर कलाएँ, नृत्य, नाटक, संस्कृत, उर्दू, संगीत, दुर्लभ वाद्य वादन  एवं आदिवासी एवं लोक कला में एक-एक राज्य स्तरीय शिखर सम्मान स्थापित किया है। प्रत्येक सम्मान की राशि प्रारम्भ में  62 हजार थी वर्तमान मे सम्मान राशि 1 लाख रु. है।

शिखर सम्मान केवल मध्यप्रदेश के कलाकारों और साहित्यकारों को देय है।

मध्यप्रदेश के साहित्यकार/कलाकार से अभिप्राय प्रदेश के स्थायी निवासी की वैधानिक अर्हताओं के अलावा उन व्यक्तियों से भी है जिन्होंने प्रदेश में कला की सुदीर्घ साधना की है और जिन्होंने प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बनाया लिया है अथवा यहां बस गए हैं।

संस्कृति विभाग प्रमुखतः प्रदेश में साहित्यकारों, कलाकारों, विशेषज्ञों, संस्थाओं आदि की प्रतिवर्ष विधावार सूचियां बनाता है। लोक और नागर पदर्शनकारी कलाओं के क्षेत्र में प्रतिवर्ष साहित्य, रूपंकर कलाएँ, नृत्य, नाटक, संस्कृत, उर्दू, संगीत, दुर्लभ वाद्य वादन  एवं आदिवासी एवं लोक कला के क्षेत्र में क्रमानुसार वर्ग विशेष के पुरस्कार के लिए एक कलानुशासन को चुना जाता है

मध्य प्रदेश शासन का प्रयास  है कि साहित्य और कलाओं के क्षेत्र में प्रदेश की सृजन प्रतिभा ने जो श्रेष्ठता अर्जित की है उसकी व्यापक पहचान बने और ऐसे कला साहित्य मनीषियों को, जो मध्यप्रदेश की समकालीन संस्कृति को अपने मूल्यवान अवदान से समृद्ध कर रहे हैं, एक कल्याणकारी राज्य, समूचे प्रदेश के नागरिकों की ओर से सम्मानित करे। शिखर सम्मान संबंधित क्षेत्र में सृजनात्मकता, उत्कृष्टता, दीर्धसाधना और वर्तमान में सृजन सक्रियता के निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर दिया जाता है। यह सम्मान कलाकार/साहित्यकार के समग्र रचनात्मक अवदान के लिए देय है न कि उसकी किसी कृति विशेष के लिए । शिखर सम्मान सिर्फ सृजनात्मक उपलब्धियों के लिए है, शोध अथवा अकादमिक कार्य के लिए नही।

शिखर सम्मान प्राप्तकर्ता List of Shikhar Samman Winner 

शिखर सम्मान (साहित्य) प्राप्तकर्ता 

1980 मे स्थापित 

वर्ष  प्राप्तकर्ता 

2016

स्वयं प्रकाश

2017

नरेन्द्र जैन

2018

शशांक

2019    -------


शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएँ) प्राप्तकर्ता 

1980 मे स्थापित 
वर्ष प्राप्तकर्ता 

2016

आर.सी. भावसार

2017

निर्मला वर्मा

2018

सीमा घुरैया

2019    -------


शिखर सम्मान (नृत्य)

2016 मे स्थापित 
वर्ष प्राप्तकर्ता

2016   

विभा दधीच

2017

सुचित्रा हरमलकर

2018

लता सिंह मुंशी

2019

......


शिखर सम्मान (नाटक)

2016 मे स्थापित
वर्ष प्राप्तकर्ता

2016

पापिया दास गुप्ता

2017

लोकेन्द्र त्रिवेणी

2018

कन्हैयालाल कैथवास

2019   

***


शिखर सम्मान (संस्कृत)

2016 मे स्थापित
वर्ष प्राप्तकर्ता
2016 **
2017 **
2018 **
2019    **


शिखर सम्मान (उर्दू)

2016 मे स्थापित
वर्ष प्राप्तकर्ता

2016

मुजफ्फर हनफी

2017

राहत इंदौरी

2018

प्रो. सादिक

2019 

**


शिखर सम्मान (संगीत)

2016 मे स्थापित
वर्ष प्राप्तकर्ता

2016

पं. सिद्धराम कोरवार

2017

पं. किरण देशपाण्डे

2018

पं. विजय घाटे

2019  

**


शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन)

2016 मे स्थापित
वर्ष प्राप्तकर्ता

2016

मैहर वाद्यवृंद

2017

सुविर मिश्र (रूद्रवीणा)

2018

संजय पंत आगले (पखावज)

2019  

**


शिखर सम्मान (आदिवासी एवं लोक कला)

2016 मे स्थापित

वर्ष प्राप्तकर्ता

2016

ललताराम मरावी

2017

श्री लक्ष्मी त्रिपाठी

2018

श्रीमती लाड़ो बाई

2018   **

Also Read...

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.