चुम्बकीय पदार्थ | Magnetic Substance l क्यूरी ताप Curie Temperature


चुम्बकीय पदार्थ (Magnetic Substance)


वे पदार्थ जो चुम्बकीय गुण प्रदर्शित करते हैं चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं चुम्बकीय पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं-

1) प्रति चुम्बकीय (Dia-magnetic Substance)


प्रति चुम्बकीय पदार्थ वे पदार्थ हैं, जो चुम्बकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की विपरीत दिशा में चुम्बकित हो जाते हैं।
जैसे-  जस्ता,बिस्मथ, चांदी, हीरा,तांबा,सोना,नमक।

2)अनुचुम्बकीय पदार्थ 

Para magnetic Substance


 वे पदार्थ जो चुंबकीय क्षेत्र में रखे जाने पर थोड़ा सा चुम्बकित हो  जाते हैं अनुचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं।
जैसे - एलुमिनियम, प्लेटिनियम, क्रोमियम, ऑक्सीजन।

Diamagnetic , Para Magnetic and Ferro Magnetic





3) लौह चुम्बकीय पदार्थ (Ferromagnetic Substance)


वे पदार्थ जो चुम्बकीय  क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की दिशा में प्रबल रूप से चुम्बकित हो जाते हैं,लौह चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं ।
जैसे -  लोहा, निकेल, कोबाल्ट, इस्पात।

क्यूरी ताप Curie Temperature


वह ताप जिसके ऊपर पदार्थ अनुचुम्बकीय (Para magnetic)  एवं जिसके नीचे पदार्थ लौह चुम्बकीय (Ferromagnetic) होता है, उस ताप को क्यूरी ताप कहते है।
शुद्ध लोहे का क्यूरी ताप 770 डिग्री  सेल्सियस ,   शुद्ध निखिल का क्यूरी ताप 354 डिग्री  सेल्सियस ,  शुद्ध कोबाल्ट का क्यूरी ताप 1115  डिग्री  सेल्सियस  होता है ।

चुम्बकीय संवेदनशीलता/प्रभाव्यता Magnetic Susceptibility


कोई पदार्थ बाहरी चुम्बकीय क्षेत्र के प्रभाव में कितना चुम्बकित होता है उसे उस पदार्थ की चुम्बकीय संवेदनशीलता कहते हैं, गणितीय रूप में Magnetization M और लगाये गये चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (Applied magnetizing field intensity) H के अनुपात को चुम्बकीय संवेदनशीलता कहते हैं।

इसे χ से प्रदर्शित करते हैं 

                                                                 χ =M/H


भू-चुम्बकत्व Magnetism of Earth


पृथ्वी स्वयं एक चुम्बक की तरह व्यवहार करती है, ऐसा प्रतीत होता है कि पृथ्वी के गर्भ में कोई चुम्बक रखा हो, इस चुम्बक को ही भू चुम्बक कहते हैं।

इस चुम्बक का उत्तरी ध्रुव पृथ्वी के भौगोलिक दक्षिण ध्र्रव पर एवं दक्षिणी ध्रुव भौगोलिक उत्तरी ध्रुव पर होता है

।

Magnetic and Geographic Poles of Earth


Important Fact Related to magnet

  • विश्व का सबसे बड़ा चुम्बक एक तारा है जिसे मैग्नेटर (Magnetar) कहते हैं।
  • चुम्बक  को 100000000 भागों में बांट देने के बाद भी  इसके दोनों  ध्रुवो को अलग नहीं किया जा सकता।
  • चुंबक की चुम्बकीय शक्ति ,चुम्बक के बीच की तुलना में अपने ध्रुवों पर अधिक होती है।
  • चुम्बक का उपयोग इलेक्ट्रिक मोटर, डोर बेल, पंखा, वाशिंग मशीन, टेलीविजन आदि बनाने में किया जाता है।
  • चुम्बक का उत्तरी ध्रुव आमतौर पर लाल रंग में चित्रित किया जाता है।
  • चीन प्राक्रतिक स्थायी चुम्बक का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.