MP GK IN HINDI ONLINER | MP PSC MP GK -01

MP PSC MP GK IN HINDI
 मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान
  • मध्यप्रदेश, मानवाधिकार आयोग गठित करने तथा मानव विकास रिपोर्ट पेश करने वाला प्रथम राज्य है।
  • मध्यप्रदेश का पहला मदर मिल्क बैंक 20 मई 2012 को होशंगाबाद जिला अस्पताल में खोला गया ।
  • प्रदेश का पहला आदिवासी मेडिकल कॉलेज खंडवा  में खोला गया है।
  • भोपाल में पहला इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) स्थापित किया गया है।
  • राज्य संग्रहालय भोपाल में है इसका पूर्व में नाम किंग एडवर्ड म्यूजियम था। इसकी स्थापना 1909 में की गई थी।
  • देश का पहला पुरातत्व पार्क म.प्र. के दमोह जिले के संग्रामपुर में बनाया गया है।
  • भारत का पहला रामायण कला संग्रहालय म.प्र. के ओरछा में स्थापित किया गया है।
  • गुजरी महल संग्रहालय ग्वालियर  में 1922 में स्थापित किया गया।
  • तुलसी संग्रहालय सतना में 1978 में स्थापित किया गया।
  • मध्यप्रदेश की प्रथम झींगा हेचरी बालाघाट जिले में स्थापित की गई है।
  • बालाघाट बैनगंगा नदी के किनारे बसा है।
  • मध्यप्रदेश में स्थायी लोकअदालत की स्थापना इंदौर में की गई है।
  • मध्यप्रदेश का पहला आई.टी. पार्क भोपाल में स्थापित किया गया ।
  • मध्यप्रदेश का पहला पवन ऊर्जा फार्म धार जिले के खेड़ागांव की पहाडि़यों पर स्थापित किया गया।
  • मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग का पहला गर्ल्स फिजीकल ट्रेनिंग कॉलेज शिवपुरी में खोला गया है।
  • मध्यप्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में खोला गया है।
  • देश का पहला सौर चलित टेलीफोन एक्सचेंज प्रदेश के शिवपुरी में स्थापित किया गया।
  • प्रदेश् की सबसे बड़ी गणपति की प्रतिमा इंदौर में है, जो बड़ा गणपति के नाम से प्रसिद्ध है।
  • प्रदेश का सबसे बड़ा शिवलिंग भोजपुर मंदिर में है। जिसका निर्माण परमार राजा राजा भोज ने करवाया था। इसे पूर्व का सोमनाथ भी कहा जाता है।
  • शिवलिंग भोजपुर विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है।
  • मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा वनवृत खण्डवा और सबसे छोटा वनवृत्त होशंगाबाद है।
  • मध्यप्रदेश हिंदी भाषा में गजेटियर प्रकाशित करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • मध्यप्रदेश में अटल ज्योति अभियान की शुरूआत 2 अपै्रल 2013 में की गइ।
  • मध्यप्रदेश के रायसेन के मंडीदीप में भारत का पहला ऑप्टिकल फाइबर कारखाना जापान के सहयोग से स्थापित किया गया।
  • भोपाल की यूनियन काबाईड फैक्ट्री में 3 दिसम्बर 1984 को मिथाइल आइसो साइनेट गैस के रिसने से गंभीर दुर्घटना हुई थी।
  • भोपाल गैस कांड के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए डॉ. बरदूराजन के नेतृत्व में ऑपरेशन फैथ चलाया गया था।
  • भोपाल गैस कांड के बाद देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान 1987 में स्थापित किया गया । जिसका अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है।
  • मध्यप्रदेश के रीवा जिले की गुढ़ तहसील में 750 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित किया जा रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयत्र है।
  • देश का प्रथम आदिवासी शोध संचार केन्द्र झााबुआ में है।
  • अलीराजपुर के  चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में जनजातीय वीडि़़यो केन्द्र स्थापित किया गया है।
  • देश में ग्राम स्वाराज व्यवस्था स्थापित करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है।
  • 73वें संविधान संशोधन के अंतर्गत 1993 में पंचायती राज लागू करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश है।
  • राज्य निर्वाचन आयोग का गठन 19 जनवरी 1994 को किया गया ।
  • पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में देश में मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है।
  • 26 जनवरी 2001 को ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई है।
  • जिला सरकार की अवधारण स्थापित करने वाला मध्यप्रदेश देश में प्रथम राज्य है।
  • मध्यप्रदेश 20  सूत्रीय कार्यक्रम लागू करने वाला प्रथम राज्य है।
  • महिला नीति बनाने वाला मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य है।
  • मध्यप्रदेश में 8 अगस्त 2004 को ग्राम सचिवालय की व्यवस्था प्रारंभ की गई।
  • मध्यप्रदेश में गोकुल ग्राम योजना के अंतर्गत मंडला जिले के बरोची ग्राम को पहला गोकुल ग्राम बनाया गया है ।
  • राज्य का सबसे लंबा सड़क पुल होशंगाबाद जिले के बाबई नामक स्थान पर तवा नदी पर स्थित है।
  • तवा नदी होशंगाबाद नगर के बंाद्राभान नामक स्थान पर नर्मदा नदी से मिल जाती है।
  • राज्य का पहला सैलरिच जैविक खाद संयत्र भोपाल में स्थापित  किया जा रहा है।
  • रिलायंस समूह द्वारा शहडोल जिले के सासन नाम स्थान पर गैस आधारित संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।
  • राज्य की एकमात्र ऋतु वेधशाला इंदौर में है।
  • देश का प्रथम विकलांग पुनर्वास केन्द्र जबलपुर में है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.