MP ke itihaas mein delhi saltanat |मध्यप्रदेश के इतिहास में दिल्ली सल्तनत |Delhi Sultanate in the history of Madhya Pradesh


Delhi Sultanate in the history of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के इतिहास में दिल्ली सल्तनत 

Delhi Sultanate in the history of Madhya Pradesh


 गुलाम वंश-
  • 1206 . में कुतुबुद्दीन ऐबक ने स्थापना की। यह गौरी का गुलाम था जिसने भारत में इस्लामिक राज्य की स्थापना की।
  • ऐबक ने बुंदेलखड़ के राजा परमर्दिदेव को हराकर कलिंजर, महोबा, खजुराहों पर अधिकार कर लिया।
  • इल्तुतमिश ने माण्डू, मालवा, ग्वालियर और उज्जैन को जीता।
  • इसने भेलसा (विदिशा) और ग्वालियर में मुस्लिम गवर्नर नियुक्त किये।

 खिलजी वंश
  •  खिलजी वंश (1290-1320 .) जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने इस वंश की स्थापना की। उसने ग्वालियर में गुंबदाकार विश्रामगृह बनवाया।
  • उसने मांडू को लूटा और सूबेदार आइन-उल-मुल्क को मालवा आक्रमण हेतु भेजा जिसमें राजा महलदेव और उसका पुत्र मारे गये।
  • इसने कालिंजर (महोबा), भेलसा (विदिशा), चंदेरी, धार को भी लूटा।

तुगलक वंश
  • तुगलक वंश (1320-1414 .)- संस्थापक  ग्यासुद्दीन तुगलक था। इसके सूबेदार ने दमोह में एक महल बनवाया था।
  • ग्यासुद्दीन के बाद जूना खाँ (मुहम्मद बिन तुगलक) शासन बना। इसका उल्लेख बटियागढ़ लेख में मिलता है। (दमोह) मो. बिन तुगलक ने प्राणियों के लिए एक बावड़ी, गो-मढ, बगीचा बनवाया।
  • फिरोजशाह तुगलक के राज्य का उल्लेख दुलनीपुर अभिलेख (सागर) में है।
  • फिरोज की माँ बीबी मैला राजपूत सरदार रणमत की बेटी थी।
  • नसीरूद्दीन महमूदशाह के समय मालवा का सूबेदार दिलावर खाँ  गौरी ने स्वतंत्र होकर चंदेरी पर अधिकार कर लिया।

लोदीवंश
  • लोदीवंश- संस्थापक बहलोल लोदी था जिसने ग्वालियर पर आक्रमण किया। लौटते समय बीमार पड़ने से मुत्यु हो  गई।
  • सिकंदर लोदी स्वर्णकार हिन्दू माँ की संतान था। इसने ग्वालियर भूभाग से राजस्व वसूला था।
  • इब्राहिम लोदी ने ग्वालियर के शासक विक्रमाजीत को हराकर पुनः ग्वालियर पर अधिकार लिया।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.