Madhya Pradesh ka Samanya Parichai | मध्यप्रदेश सामान्य परिचय


Madhya Pradesh ka Samanya Parichai  मध्यप्रदेश सामान्य परिचय
  • राज्य का मुख्य नाम क्या है- मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश की भौगौलिक के कारण देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मध्य प्रदेश को हृदय प्रदेश कहा था । 
  • मध्यप्रदेश का सर्वप्रथम गठन कब हुआ था- 1 नंवबर 1956 ईसवी
  • वर्तमान स्वरूप में मध्यप्रदेश राज्य का गठन कब हुआ- 1 नंवबर, 2000 ई.
  • मध्यप्रदेश की सीमा कितने राज्यों को मिलती है- 5 राज्यों को।
  • मध्यप्रदेश राज्य की उत्तरी सीमा पर कौन-सा राज्य स्थित है- उत्तरप्रदेश
  • मध्यप्रदेश राज्य की दक्षिणी सीमा किस राज्य के साथ मिलती है- महाराष्ट्र
  • मध्यप्रदेश राज्य की पूर्व दिशा में कौन सा राज्य स्थित है- छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश राज्य की पश्चिमी सीमा कौन से राज्य से मिलती है- राजस्थान गुजरात
  • कर्क रेखा मध्यप्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है- 14 जिलों से।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग है- जबलपुर
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग है- नर्मदापुरम
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील है- इंदौर
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी तहसील है- अजयगढ़ (पन्ना)
  • मध्यप्रदेश में कुल कितने जिले हैं- 55 जिले। 
  • मध्य्रप्रदेश में कुल कितने संभाग हैं- 10 संभाग।
  • मध्यप्रदेश में कुल तहसीलों की संख्या है- 385
  • मध्यप्रदेश में कितने विकासखण्ड हैं- 89
  • मध्यप्रदेश में नगरों की संख्या- 376 है।
  • मध्यप्रदेश में नगर निगम की संख्या है- 16
  • मध्यप्रदेश में नगरपालिका की संख्या है- 98
  • मध्यप्रदेश में जनपद पंचायत कितनी हैं- 313
  • मध्यप्रदेश में जिला पंचायत कितनी हैं- 52
  • मध्यप्रदेश में राज्य सभा क्षेत्र कितने हैं- 11
  • मध्यप्रदेश में प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र कितने हैं- 29 (4 एससी एवं 6 एसटी के लिए आरक्षित)
  • प्रदेश का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है- जबलपुर
  • मध्यप्रदेश में न्यूनतम सतही जल किस जिले में पाया जाता है- भिण्ड
  • राज्य की सबसे लंबी नदी कौन-सी है- नर्मदा
  • राज्य के किस नदी बेसिन में सर्वाधिक जल पाया जाता है- नर्मदा बेसिन
  • सर्वाधिक भूमिगत जल उपलब्धता किस जिले में है- होंशगाबाद
  • न्यूनतम भूमिगत जल उपलब्धता मध्यप्रदेश के किस जिले में पाई जाती है- बुरहानपुर
  • सर्वाधिक अर्जित सिंचाई क्षमता म.प्र. के किस जिले में पाई जाती है- होशंगाबाद
  • न्यूनतम अर्जित सिंचाई क्षमता किस जिले में पाई जाती है- बुरहानपुर।
  • सर्वाधिक शुद्ध सिंचित क्षेत्र वाला जिला कौन सा है- ग्वालियर
  • न्यूनतम शुद्ध सिंचित क्षेत्र वाला जिला कौन सा है- भिण्ड।
  • भूमिगत जल के विकास का न्यूनतम स्तर कहाँ है- मण्डला।
  • भूमिगत जल के विकास का अधिकतम स्तर कहाँ है- रतलाम
  • राज्य में सर्वाधिक सिंचाई किस साधन से होती है- कुएँ एवं नलकूप।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश की मुख्य फसलें कौन-सी हैं- सोयाबीन, गेहूँ
  • सर्वाधिक शुद्ध कृषित भूमि किस जिले मे है- उज्जैन 80.2 प्रतिशत
  • न्यूनतम शुद्ध कृषित भूमि किस जिले में पाई जाती है- मण्डला 22.7 प्रतिशत
  • सर्वाधिक कृषि जोत किस जिले में पाई जाती है- हरदा।
  • न्यूनतम कृषि जोत किस जिले में पाई जाती है- कटनी एवं नीमच
  • मध्यप्रदेश में कृषि गहना का प्रतिशत क्या है- 139 प्रतिशत
  • मध्यप्रदेश में वन संसाधन से संबंधित प्रमुख तथ्य-
  • राज्य में किस प्रकार के वन पाये जाते हैं- उष्ण कटिबंधीय मानसूनी
  • राज्य में वनों का कुल कितना क्षेत्रफल है- 94689 वर्ग किमी.।
  • राज्य की कुल भूमि में वनों का हिस्सा कितना है- 30.7 प्रतिशत
  • देश के कुल वन क्षेत्र में मध्यप्रदेश का हिस्सा कितना है- 12.4 प्रतिशत
  • राज्य में प्रति व्यक्ति वन क्षेत्रफल कितना है- 0.16 हेक्टेयर
  • सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले 3 जिले कौन से हैं- बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी (घटते क्रम में)
  • न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाले 3 जिले कौन से हैं- शाजापुर, उज्जैन, रतलाम (बढ़ते क्रम में)
  • मध्यप्रदेश राज्य के वनों में सर्वाधिक पाया जाने वाला वृ़क्ष कौन सा है- सागौन

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.