Human Races of India | भारत की मानव प्रजातियां


भारत की मानव प्रजातियां

भारतीयों की छह प्रजातियों हैं-
  1. नीग्रिटो
  2. प्रोटो ऑस्टेªलॉयड
  3. पश्चिमी चौडे़ सिर वाले
  4.  मंगोलायड
  5. नॉर्डिक एवं
  6. भूमध्यसागरीय

भारतीय प्रजातियों के बारे में सबसे मान्य वर्गीकरण गुहा का है-    
नीग्रिटो- ये भारत के आदिम निवासी हैं। अंडमान -निकोबार द्वीप समूह उनका निवास स्थान है। नडार एवं पुलियन इसी  प्रजाति के हैं।
प्रोटो-ऑस्टेªलॉयड- इसके अंतर्गत मध्य एवं दक्षिण भारत के जनजातीय लोग आते हैं।
पश्चिमी चौड़े सिर वाले-  इस प्रजाति के अंतर्गत भारत में पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा तथा महाराष्ट्र, तमिलनाडु एवं कर्नाटक  के कुछ क्षेत्रों के लोग आते हैं।
मंगोलॉयड- इस प्रजाति के लोग हिमालय सीमा क्षेत्र तथा पूर्वोत्तर भारत में निवास करते हैं।
नार्डिक- इस प्रजाति के लोग भारतीय आर्य भी कहलाते हैं और भारत आने वाले ये अंतिम लोग थे। भारत में नार्डिक प्रजाति के लोग जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान तथा ऊपरी गंगा घाटी में रहते  हैं।
भूमध्यसागरीय- इस प्रजाति के लोग तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक में रहते हैं। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग भी इसी प्रजाति में आते हैं।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.