Delhi sultanate | madhyakalin bharat ka itihas | Medieval Indian History

 madhyakalin bharat ka itihas


मध्यकालीन भारत का इतिहास MADHYA KALIN BHARAT KA ITIHAS

दिल्ली सल्तनत Delhi Sultanate

1206 से लेकर 1526 ई. तक के कुल 320 वर्षों तक दिल्ली पर मुस्लिम सुल्तानों का शासन रहा, इसे दिल्ली सल्तनत का काल कहा जाता है। कुतुबुद्दीन ऐबक, दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान था। दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत पांच पृथक वंशों का शासन रहा, जो इस प्रकार हैं-


  • 1. गुलाम वंश- 1206-1290 ई. (84 वर्ष तक शासन किया)
  • 2. खिलजी वंश -1290-1320 ई. ( 30 वर्ष-सबसे छोटा शासन)
  • 3. तुगलक वंश -1320-1414 ई. (96 वर्ष-सबसे लंबा शासन)
  • 4. सैय्यद वंश -1414-1451 ई. (36 वर्ष )
  • 5. लोदी वंश -1451-1526 ई. (76 वर्ष)

विभिन्न शासकों का शासनकाल Delhi Sultanate ke Sashkon ka Sasahan Kal

गुलाम वंश: गुलाम वंश के 84 वर्षों के शासनकाल में 10 सुल्तान हुए जिनके नाम एवं शासनकाल इस प्रकार हैं-



  • 1.कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210 ई.)
  • 2. आरामशाह (1211 ई.)
  • 3. इल्तुतमिश (1211-1236 ई. )
  • 4. रूकनुद्दीन (1236 ई.)
  • 5.रजिया  (1236-40 ई.)
  • 6.बहरामशाह (1240-42 ई.)
  • 7.मसूदशाह (1242-46 ई.)
  • 8. नासिरूद्दीन महमूद (1246-66 ई.)
  • 9. गयासुद्दीन बलबन (1266-87 ई.)
  • 10. कैकुबाद (1287-90 ई.)

खिलजी वंशः इस वंश के 30 वर्ष के शासनकाल में 4 शासक हुये, जिसके नाम एवं शासनकाल इस प्रकार हैं-


  • 1.जलालुद्दीन फिरोज खिलजी (1290-1296 ई.)
  • 2. अलाउद्दीन खिलजी (1296-1396 ई.)
  • 3. कुतुबुद्दीन मुबारक खां (1316-1320 ई.)
  • 4. खुसराव शाह (अप्रैल-सितंबर, 1320 ई.)

तुगलक वंशः इस वंश के 96 वर्ष के शासनकाल में 8 शासक हुये, जिनके नाम एवं शासनकाल इस प्रकार हैं-


  • 1.गियासुद्दीन तुगलक शाह (1320-1325 ई.)
  • 2. मुहम्मद-बिन-तुगलक (1325-1351 ई.)
  • 3. फिरोज तुगलक (1351-1388 ई.)
  • 4. गियासुद्दीन तुगलक द्वितीय (1388-89 ई.)
  • 5.अबू वक्र (1389 ई.)
  • 6.नसिरूद्दीन मुहम्मद शाह (1390-94 ई.)
  • 7.अलाउद्दीन सिकंदरशाह या (1394 -मात्र हुमायूं छः सप्ताह तक)
  • 8. नसिरूद्दीन महमूदशाह (1394-1414 ई.)

सैय्यद वंशः इस वंश के 36 वर्ष के शासनकाल में 4 शासक हुये, जिनके नाम एवं शासनकाल इस प्रकार हैं-


  • 1.खिज्र खां  (1414-1421 ई.)
  • 2.मुबारक शाह (1421-1434 ई.)
  • 3.मुहम्मद शाह (1434-1445 ई.)
  • 4. अलाउद्दीन आलमशाह (1445-1450 ई.)

लोदी वंशः इस वंश के 76 वर्ष के शासनकाल में 3 शासक हुये, जिनके नाम एवं शासनकाल इस प्रकार हैं-


  • 1.बहलोल लोदी (1451-1489 ई.)
  • 2.सिकंदर लोदी (1489 - 1517 ई.)
  • 3.इब्राहीम लोदी (1517-1526 ई.)

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.