July 2019 Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स सारांश माह जुलाई 2019


Current Affairs Summary in hindi


01-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को केन्द्र सरकार द्वारा पुनः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का निर्णय भी किया गया है।

02- भारतीय सेना  के इंन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट लेफ्टििनेंट जनरल शैलेश तिनेकर को दक्षिण सूड़ान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया है। यह दूसरा सबसे बड़ा शांति मिशन है।

03- करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के नए चीफ बने, उन्होंने एडमिरल सुनील लाम्बा का स्थान लिया है। एडमिरल सुनील लाम्बा 31 मई को सेवानिवृत्त हुए।

04- देश के महालेखा नियंत्रक एवं परीक्षक (कैग) राजीव महर्षि को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में बाहरी लेखा-परीक्षक के तौर पर चुना गया है। उनका कार्यकाल 2020 से 2023 तक रहेगा।

05- वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी के विशेषज्ञ मृत्युंजय महापात्र को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

06- बीजेपी नेता और कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष बनाए गए  हैं। बीजेपी नेता ओम बिरला ने लोकसभा चुनावों में कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण मीणा को हराया था।

07- भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला उच्चतम नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ द ज्टेक ईगल प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत में मेक्सिको की एम्बेसडर मेल्बा प्रिया ने पुणे में प्रदान किया।

08- भारतीय लेखिका एनी जैदी को एक लाख डॉलर के नाइन डॉट्स प्राइज किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी प्रविष्टि ब्रेड,सीमेंट, कैक्टसके लि,दिया गया है। नाइन डॉट्स पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुस्तक पुरस्कार है जो विश्व भर के समसामयिक मुद्दों को उठाने वाले नवोन्मेषी विचारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

09- ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को साल 2019 के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जोखा अल्हार्थी को उनकी किताब सेलेस्टियल बॉडीजके लिए ये सम्मान दिया जा रहा है।

10- ब्रिटिश-श्रीलंकाई मानवाधिकार डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर तथा उपन्यासकार गाए गुनारत्ने को हाल ही में स्वानसी यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल डाईलन थॉमस प्राइज 2019 प्रदान किया गया, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास इन आवर मैड एंड फ्युरिअस सिटीके लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

11- कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर बलराम भार्गव को डॉ- ली जोंग वुक मेमोरियल प्राइज फॉर पब्लिक हेल्थ से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया। प्रोफेसर भार्गव भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् के महानिदेशक हैं।

12- भारत के राजनयिक श्याम सरन को जापान के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार से सम्मानित किया जाएगा।  उन्हें यह सम्मान 2019 स्प्रिंग इम्पीरियल डेकोरेशन्स के दौरान प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रदान किया जा रहा है।

13- संयुक्त राष्ट्र आपदा न्यूनीकरण कार्यालय ने भारत के प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सासाकावा अवॉर्ड 2019 प्रदान किया। यह आपदा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

14- 16 वर्षीय ग्रेटा थनर्बग ने एमनेस्टी इंटरनेशनल का एम्बेसडर ऑफ कॉनसाइंसअवॉर्ड 2019 जीता, उन्हें यह सम्मान ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया जा रहा है। ग्रेटा थनर्बग का जन्म 3 जनवरी, 2003 को स्वीडन में हुआ था।

15- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीनसे सम्मानित किया जायेगा। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा 8 जून से शुरू हुई थी। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह श्री मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

16- प्रसिद्ध अग्र्रेजी लेखक अमिताव घोष को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018 प्रदान किया गया, उन्हें यह सम्मान अंग्र्रेजी साहित्य में दिए गये योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें यह सम्मान पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्.ण गाँधी द्वारा प्रदान किया गया। अमिताव घोष ज्ञानपीठ पुरस्कार को जीतने वाले पहले अंग्रेजी लेखक हैं, इससे पहले यह पुरस्कार केवल भारतीय भाषाओं के लेखकों ने ही जीता है।

17- सब-एटॉमिक (एटम से भी छोटे) कणों की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिकीविद मुरे गेल-मैन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

18- फार्मूला वन चैंपियन निकी लौदा का निधन ऑस्ट्रिया के विएना में हुआ। वे तीन बार के फार्मूला वन चैंपियन थे।

19- गिरीश कर्नाड का निधन 10 जून, 2019 को बंगलुरु में हुआ, वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने हिंदी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों में कार्य किया। वे एक नाट्यकार भी थे। उन्होंने तुगलकऔर हयावादनजैसे नाटकों की रचना की है। उन्हें 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 को हुआ था। वे एक अभिनेता, फिल्म निर्देशक, कन्नड़ लेखक व नाट्यकार थे। उन्हें 1972 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 1974 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1992 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

20- मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का अदालत में बेहोश होने के बाद काहिरा के एक अस्पताल में निधन हो गया। मौत का कारण दिल का दौरा था। वह 67 वर्ष के थे।
21- फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ भारतीय वायुसेना की पहली ऑपरेशनल फाइटर पायलट बन गई हैं। फाइटर एयरक्राफ्ट में उन्होंने दिन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इसका मतलब है कि अब फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंत किसी हवाई युद्ध में शामिल हो सकती हैं।

22- भारतीय वायुसेना ने इजराइल ने 100 से अधिक स्पाइस बम खरीदने के लिए 300 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

23- केंद्र सरकार ने 2024 तक देश में सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। 2024 तक 100 प्रतिशत घरों को पाइप के द्वारा पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा।

24- सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने एक नयी एजेंसी रक्षा अन्तरिक्ष अनुसन्धानएजेंसी की स्थापना का निर्णय लिया है। यह नयी एजेंसी अन्तरिक्ष युद्वक हथियार प्रणाली व तकनीक विकसित करने का कार्य करेगी। रक्षा अन्तरिक्ष अनुसन्धानएजेंसी में वैज्ञानिक की एक टीम होगी जो भारतीय थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना के साथ मिलकर कार्य करेगी।

25- मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिण् अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारत ने अगले 42 महीनों में पांच राज्यों में पतित वन परिदृश्यों को बहाल करने के लिए ण्क पायलट परियोजना शुरू की है। पहले चरण में पायलट का संचालन हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड और कर्नाटक में किया जाएगा। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर  के साथ साझेदारी में शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य टिकाऊ भूमि प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं का विकास और अनुकूलन करके वन परिदृश्य बहाली  पर क्षमता को बढ़ाना है और मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए कुछ निगरानी प्रोटोकॉल स्थापित करना है।

26- हाल ही में भारतीय नौसेना के सेवा चयन बोर्ड का उद्घाटन नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने कोलकाता के निकट डायमंड हारबर में किया। इस सेवा चयन बोर्ड से नौसेना में महिला व पुरुषों को शामिल करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।

27- तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स तथा संस्थानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करना है।

28- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने राज्य के री-भोई जिले में अरोमा मिशन लॉच किया है। मिशन लांच किया, इस मिशन की लागत लगभग 18 करोड़ रुपये है।

29- भाजपा के वरिष्ठ नेता पेमा खांडू ने अरूणाचंल के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण की। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने यहां दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में पेमा खांडू को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

30- राजस्थान सरकार ने हाल ही में ई-सिगरेट के उत्पादन, वितरण, बिक्री तथा विज्ञापन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

ई-सिगरेट क्या है ?

ई-सिगरेट व इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम एक प्रकार की डिवाइस होती हैं जो एक विलय को ऊष्मा प्रदान करके एरोसोल का निर्माण करती हैं, इसमें फ्लेवर होते हैं। ई-सिगरेट का एक प्रमुख प्रोटोटाइप है। यह डिवाइस जलती नहीं है और न ही यह तम्बाकू का उपयोग करती हैं। यह डिवाइस विलय को वाष्पीकृत करती है, जिसे उपभोक्ता श्वास के साथ अन्दर लेता है। इसके विलय में निकोटीन, प्रोपाइलिन ग्लाइकोल इत्यादि का उपयोग किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनसुार मारिशस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ब्राजील, मेक्सिको, उरूग्वे, बहरीन, ईरान साउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में इस पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

31- हाल ही में पंजाब में भारतीय सेना द्वारा 27 मई, 2019 से 4 जून, 2019 के बीच खड्ग प्रहार नामक प्रश्क्षिण  अभ्यास का आयोजन किया गया। खड्ग प्रहार का आयोजन पंजाब में सेना की खड्ग कॉर्प्स की विभिन्न इकाइयों द्वारा किया गया।

खड्ग कॉर्प्स

अम्बाला में बेस्ड भारतीय सेना के द्वितीय कॉर्प्स को खड्ग कॉर्प्स के नाम से भी जाना जाता है, इसे 1985 से अम्बाला में रखा गया है। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच कभी युद्व की स्थिति उत्पन्न होती है तो खड्ग कॉर्प्स को आक्रामक करना होगा। भारतीय सेना की 50 प्रतिशत आक्रमण क्षमता खड्ग कॉर्प्स में निहित है। यह विभिन्न युद्वों में काफी कारगर सिद्ध हुआ है। 1971 के बांग्लादेश स्वतंत्रता संग्राम में खड्ग
कॉर्प्स को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है, पाकिस्तान के विभाजन में इसमें काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कारगिल की लड़ाई में भी खड्ग कॉर्प्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

32- जस्टिस धीरुभाई नारनभाई पटेल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली है, उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में राजेन्द्र मेनन का स्थान लिया।

33- संस्कृत भाषा के उत्थान के लि, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनठूी पहल की है । अब प्रदेश सरकार का सूचना विभाग हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत भाषा में भी मीडिया संदेश जारी करेगा।

34- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगलके सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंदी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया।

35- नेपाल के केंद्रीय बैंक ने चीन के ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म अलीपे और वीचैट पे के इस्तेमाल पर रोक लगा  दी है।

36- हाल ही में सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपतिके पद की शपथ ली। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रामफोसा को छठे आम चुनाव के बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुना गया है।

37- अमेरिका के गुआम में पैसिफिक वैनगार्ड नामक नौसैनिक अभ्यास का आरम्भ हुआ। इस नौसैनिक अभ्यास में अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया तथा ऑस्ट्रेलिया हिस्सा ले रहे हैं। इस नौसैनिक अभ्यास में इन चार देशों से 3000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

38- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन विकास संस्थान ने विश्व प्रतिस्पर्धा रैंकिंग 2019 जारी की, भारत इस सूची में 43वें स्थान पर पहुँच गया है। इस वर्ष भारत एक पायदान की बढ़त के साथ 43वें स्थान पर पहुँच गया है, 2018 में भारत इस रैंकिंग में 44वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर है।

39- तिज्जानी मुहम्मद-बन्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है, वे नाइजीरिया से हैं। वे संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के एम्बेसडर हैं। वे सितम्बर, 2019 में इक्वेडोर की मारिया फर्नांडा ,स्पिनोसा की जगह लेगें । 

40- हाल ही में विश्व शांति सूचकांक जारी किया गया, इस सूचकांक में 163 देशों की सूची में भारत 141वें स्थान पर है। भारत पिछले वर्ष के मुकाबले 5 स्थान नीचे फिसला है। इस सूचकांक में पहले स्थान पर आइसलैंड है, आइसलैंड 2008 से ही इस सूचकांक में पहले स्थान पर रहा है।

41- भारत और पुर्तगाल ने मिलकर गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर संग्रहालय  की स्थापना करने का निर्णय लिया है। लोथल सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।

42- बंगलुरु बेस्ड गैर-सरकारी संगठन अक्षय पत्र ने हाल ही में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवॉर्ड  जीता। यह एन जी ओ  देश भर के स्कूलों में लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन प्रदान करता है।

43- भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019-20 की अपनी दूसरी द्विमासिक  मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपा दर को 25 आधार अंको से गिराकर 6.0 से 5.75 कर दिया है। वर्तमान नीतिगत दर इस प्रकार हैं-

रेपो रेट- 5.75 प्रतिशत
रिवर्स रेपो रेट- 5.50 प्रतिशत
बैंक दर- 6.00 प्रतिशत
सीमांत स्थायी सुविधा  - 6-00 प्रतिशत

44- भारत की अपूर्वी चंदेला ने हाल ही में जर्मनी के म्युनिक में आई एस एस एफ विश्व कप राइफल में महिलाओं के 10 मीटर ,यर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अपूर्वी ने चीन की वांग लुयाओ को 251 के स्कोर के साथ हराया।

45- भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आई एस एस एफ  विश्व कप में पुरूषों के दस मीटर एयर पिस्टल में नये विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

46- भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया  है। यह घोषणा युवराज सिंह ने साउथ मुंबई होटल  में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया। युवराज सिंह ने 18 वर्ष के लंबे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा किया।

47- भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, वे अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पाकिस्तान के विरुद्व खेले गये मैच में प्राप्त की। विराट सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

48- फेसबुक ने भारत में पहला इंटरैक्टिव गेम शो कन्फेटी लांच किया। इसकी घोषणा मुंबई में फेसबुक के सोशल एंटरटेनमेंट समिट के दौरान की गयी। यह भारत में फेसबुक कापहला आधिकारिक शो है, यह शो 12 जून, 2019 से शुरू किया गया।

49- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अल्जीरिया और अर्जेंटीना को मलेरिया से मुक्त घोषित किया। इन दो देशों में पिछले कुछ समय पर मलेरिया का कोई नया मामला सामनेनहीं आया है।

50- मध्य प्रदेश में भगवान राम का धाम ओरछा अब यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल हो गया है।

51- केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के सारनाथ में स्थित बौद्व स्थल चौखंडी स्तूपको भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा राष्ट्रीय महत्व को स्मारक घोषित किया गया है। 
चौखंडी स्तूप
यह एक प्राचीन बौद्व स्थल है, इसका निर्माण 5वीं सदी में किया गया था। इसका वर्णन ह्यून त्सांग द्वारा भी किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है। इसका निर्माण गुप्त काल में एक मंदिर के रूप में किया गया था। इस स्थान पर भगवान् बुद्ध की भेंट पंचवर्गीय भिक्षुओं से हुई थी। गुप्तकाल के बाद राजा टोडरमल के पुत्र गोवर्धन ने स्तूप के स्थापत्य में परिवर्तन किया।

52- भारत और चीन ने भारतीय मिर्च  के निर्यात के लिए  एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं।

अगस्त माह महत्वपूर्ण तिथि एवं दिवस

6 अगस्त हिरोशिमा दिवस
11 अगस्त राष्ट्रीय बेटी दिवस
13 अगस्त अंग दान दिवस
15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त फोटेग्राफी दिवस
21 अगस्त विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस
29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस

वर्तमान मे मुख्य पदों पर कौन है 


1- राज्य सभा के सभापति वेंकैया नायडू
2- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला
3- अध्यक्ष नीति आयोग नरेंद्र मोदी
4- राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद
5- लोकसभा में सदन के नेता नरेंद्र मोदी
6- लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी
7- मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
8- चुनाव आयुक्त अशोक लवासाए सुशील चन्द्रा
9- महानिदेशकए आईटीबीपी एस एस देसवाल
10- मुख्य सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी
11- विदेश सचिव विजय केशव गोखले
12- भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि
13- निदेशकए विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र एस- सोमनाथ
14- अध्यक्ष भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण आर एस शर्मा
15- सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला
16- अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नंद कुमार साइ
17- अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सैय्यद घयोरूल हसन रिज़वी
18- अध्यक्ष यूपीएससी अरविंद सक्सेना
19- महानिदेशकए राष्ट्रीय जांच एजेंसी वाई- सी- मोदी
20- अध्यक्ष यूजीसी डी- पी- सिंह
21- अध्यक्ष अंतरिक्ष आयोग और इसरो के- सिवन
22- अध्यक्ष परमाणु ऊर्जा आयोग और सचिव परमाणु ऊर्जा विभाग के- एन- व्यास
23- अध्यक्ष एसएससी असीम खुराना
24- अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जेस्टिस एच-एल दत्तू
25- महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त शैलेश
26- केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड प्रमोद चन्द्रा मोदी
27- अध्यक्ष भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण सुभाष चंद्र खुंटिया
28- अध्यक्ष भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ऑफ इंडिया अजय त्यागी
29- अध्यक्ष भारतीय स्टेट बैंक रजनीश कुमार
30- प्रबंध निदेशकए एलआईसी एम- आर- कुमार
31- संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन
32- गृह सचिव राजीव गौबा
33- राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा
34- अध्यक्ष 15वें वित्त आयोग एन- के- सिंह
35- अध्यक्ष भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग अशोक कुमार गुप्ता
36- अध्यक्ष फिल्म प्रमाणन सेंट्रल बोर्ड प्रसून जोशी
37- अध्यक्ष एसोचैम बालकृष्ण गोयनका
38- अध्यक्ष नैसकॉम ऋषद प्रेमजी
39- थल सेना प्रमुख विपिन रावत
40- महानिदेशकए रॉ अनिल धशमना
41- भारतीय बाल फिल्म सोसायटीए अध्यक्ष मुकेश खन्ना
42- निदेशकए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कमलेश नीलकंठ व्यास
43- अध्यक्ष सीआईआई शोभना केमीनेनी
44- अध्यक्ष फिक्की संदीप सोमानी
45- डी जी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विनीत जोशी
46- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
47- अध्यक्ष प्रसार भारती डॉ- ए- सूर्य प्रकाश
48- 21वां विधि आयोग डॉ- जस्टिस बी- एस- चौहान
49- वित्त सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग
50- अध्यक्ष भारतीय बैंक संघ सुनील मेहता

1 comment:

Powered by Blogger.