अर्थव्यवस्था का परिचय { Economics Introduction},15वें वित्त आयोग का गठन

Economics Introduction},15वें वित्त आयोग का गठन
  • अर्थशास्त्र  मानव की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन करता है।
  • अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है पूंजीवादी, साम्यवादी मिश्रित।
  • पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में सरकार का नियंत्रण करती है तथा उत्पादन एवं आपूर्ति निजी क्षेत्र करते हैं।
  • साम्यवादी अर्थव्यवस्था में नियंत्रण, उत्पादन एवं आपूर्ति तीनों कार्य सरकार करती है।
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था में पूंजीवादी एवं साम्यवादी अर्थव्यवस्था के बीच का मार्ग अपनाया जाता है।
  • मानव की खुशहाली के लिए अर्थशास्त्र का प्रयोग किस प्रकार किया जाये, इस संबंध में सबसे पहला प्रयास स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एडम स्मिथ ने किया था।
  • एडम स्मिथ की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम ‘वेल्थ ऑफ नेशंस‘ है।  जिसे उन्होंने 1776 ई. में लिखा था। ‘शास्त्रीय अर्थशास्त्र‘ एवं पंूजीवाद का उदय इस पुस्तक से हुआ माना जाता है।
  • एडम स्मिथ के विचारों से ही कल्याणकारी अर्थशास्त्र का उदय हुआ।
  • पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को अपनाने वाला विश्व का पहला देश अमेरिका है।
  • राज्य की अर्थव्यवस्था या साम्यवादी अर्थव्यवस्था का उदय 1917 की रूस की बोल्शेविक क्रांति से हुआ। इसके उदय में सबसे प्रमुख भूमिका कार्ल मार्क्स की थी। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘दास कैपिटल‘ में इस बारे में लिखा है।
  • साम्यवादी अर्थव्यवस्था को अपनाने वाला विश्व का पहला देश सोवियत संघ था।
  • पंूजीवादी एवं साम्यवादी अर्थव्यवस्था के मिलन से एक नई अर्थव्यवस्था का उदय हुआ, जिसे ‘ मिश्रित अर्थव्यवस्था‘ कहते हैं। इसके उदय में सबसे प्रमूख भूमिका ब्रिटेन के अर्थशास्त्री जॉन मेनार्ड केंस की थी।
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाने वाला विश्व का पहला देश फ्रांस था। भारत ने भी मिश्रित अर्थव्यवस्था को ही अपनाया है। आज विश्व के अधिकांश देशों में मिश्रित अर्थव्यवस्था ही है।
  • अमेरिका सहित पश्चिमी यूरोप के देश पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के समर्थक थे। इसी प्रकार सोवियत संघ एवं चीन सहित पूर्वी यूरोप के देश साम्यवादी अर्थव्यवस्था के समर्थक थे।
  • वैश्वीकरण की शुरूआत विश्व व्यापार संगठन की स्थापना से हुई।
  • अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रक होते हैं  प्राथमिक क्षेत्रक, द्वितीयक क्षेत्रक एवं सेवा क्षेत्रक
  • प्राथमिक क्षेत्रक में प्राकृतिक संसाधनों को कच्चे रूप में उपयोग करते हैं, जैसे- कृषि, मछली पालना, पशुपालन इत्यादि।
  • द्वितीयक क्षेत्रक में कच्चे माल से उपयोग की चीजें बनाई जाती हैं, जैसे- लोहा, वस्त्र उद्योग, आदि।
  • सेवा क्षेत्रक में विभिन्न प्रकार की सेवाओं का उत्पादन किया जाता है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, बैंकिग, आदि।
  • सकल राष्ट्रीय उत्पाद में अर्थव्यवस्था के योगदान के आधार पर उसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था, औद्योगिक अर्थव्यवस्था, सेवा अर्थव्यवस्था आदि।
  • भारत की अर्थव्यवस्था सेवा अर्थव्यवस्था है, क्योंकि इसके सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सेवा अर्थव्यवस्था का योगदान 50 प्रतिशत से अधिक है।
  • आर्थिक विकास वह प्रक्रिया है, जिसमें कोई देश एक लंबी कालावधि में अपनी वास्तविक प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करता है बशर्ते कि ‘परम निर्धनता रेखा‘ के नीचे रहने वाली जनसंख्या में वृद्धि न हो तथा आय का वितरण और अधिक असमान न हो जाए।
  • ‘अल्प विकसित देश‘ शब्द का प्रयोग उन देशों के लिये किया जाता है, जिनकी प्रति व्यक्ति वास्तविक आय संयुक्त  राज्य अमेरिका, कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, और पश्चिमी यूरोप की प्रति व्यक्ति वास्तविक आये की तुलना में कम है।
  • अर्थव्यव्स्थाओं को प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद के आधार पर बांटा गया है। इस आधार पर तीन प्रकार की अर्थव्यवस्था होती है निम्न आय अर्थव्यवस्था, मध्यम आय अर्थव्यवस्था,  उच्च आय अर्थव्यवस्था

15वें वित्त आयोग का गठन

  • राष्ट्रपति ने 27 नवंबर 2017 को 15वें वित्त आयोग के गठन की घोषणा की।
  • 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह होंगे।
  • श्री अरविंद मेहता आयोग के सचिव होंगे।
  • 15वें वित्त आयोग की सिफारिशें  1 अपै्रल 2020 से 5 वर्ष की अवधि के लिए लागू होंगी।
  • केंद्र और राज्य के मध्य वित्त के बॅटवारे को लेकर वित्त आयोग का गठन  किया जाता है।
  • संविधान के अनुच्छेद 280(1) के अनुसार राष्ट्रपति वित्त आयोग का गठन करता है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाय वी रेड्डी की अध्यक्षता में 14वें वित्त आयोग का गठन 2 जनवरी 2013 को किया गया था।
  • 14वें वित्त आयोग की सिफारिशे वित्त वर्ष 2019-2020 तक वैध हैं।
  • वित्त आयोग केन्द्र और राज्य की वर्तमान वित्त व्यवस्था, घाटे, ऋण स्तरों, नकदी शेष और राजकोषीय अनुशासन को कायम रखने के प्रयासों की समीक्षा करता है।




No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.