उत्तरी अमेरिका { North America }

उत्तरी अमेरिका  { North America }

  • उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बडा महाद्वीप है। उसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किमी है। उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश है।
  • उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई0 में कोलम्बस द्वारा की गई थी। अतः इसे नई दुनिया कहा जाता है।
  • 100 डिग्री पश्चिमी देशान्तर रेखा इस महादेश के मध्य से गुजरती हे।
  • उत्तरी अमेरिका का नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पडा।
  • पनामा नहर उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका को जोडती है, जिससे अन्ध तथा प्रशान्त महासागरों के बीच जहाजों का यातायात सुगम हो गया है।
  • उत्तरी अमेरिका का उच्चतम पर्वत शिखर माउंट मैकिन्ले अलास्का में है।
  • उत्तरी अमेरिका महादेश में रेड इण्डियन और नीग्रों नामक प्रमुख जनजातियॉं निवास करती है।
  • उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर न्यूफाउण्डलैण्ड के दक्षिणी पश्चिमी तटीय भाग को ’’ग्रैण्ड बैंक’’ कहते हैं। यह मत्स्य पालन का प्रमुख केन्द्र है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट (मैक्सिको की खाडी) पर चलने वाले चक्रवात हरिकेन और टारनेडों कहलाते हैं।
  • उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रायट प्रमुख कार उद्योग का केन्द्र है।
  • कनाडा का माण्ट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कनाडा विश्व में सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सर्वाधिक मक्का उत्पादित करने वाला देश है।
  • विश्व में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
  • उत्तरी अमेरिका का मैक्सिकों विश्व में सर्वाधिक चॉंदी उत्खनित करने वाला देश है।
  • कनाडा का वुड वुफेलो नेशनल पार्क विश्व का सर्वाधिक बडा पार्क है, जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में ही स्थित हे। यह अलबर्टा प्रान्त में स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका के न्यूयार्क सिटी मंे ग्रांड सेन्ट्रल टर्मिनल विश्व का सबसे बडा स्टेशन है।
  • विश्व की विख्यात मक्का मण्डी संयुक्त राज्य अमेरिका के सेन्ट लुईस नगर में स्थित है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का एस्ट्रोडोम गुम्बज विश्व का सर्वाधिक बडा गुम्बज है।
  • न्यूयार्क में स्थित अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री विश्व का सबसे बडा अजायबघर है।
  • उत्तरी अमेरिका में स्थित सुपीरियर झील विश्व की सबसे बडी ताजे जल की झील है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में नमकीन पानी का झील ग्रेट साल्ट लेक स्थित है।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित है।
  • अमेरिका की सेंट लारेंस नदी झीलों से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा आन्तरिक जलमार्ग बनाती है।
  • न्याग्रा प्रपात ईरी तथा ओन्टेरियों झील के मध्य स्थित है। 
  • उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर लेब्रोडोर ठंडी जलधारा एवं गल्फ स्ट्रीम गर्म जलधारा बहती है।
  • विश्व में गेहूॅं की मंडी के नाम से विख्यात नगर विनिपेग (कनाडा) है।
  • उत्तरी अमेरिका के दो अन्तर पर्वतीय पठार कोलोरेडो पठार एवं मैक्सिको का पठार है।
  • रॉकी पर्वत की प्रमुख श्रेणियॉं है- कास्केड, सियरा नेवादा, कोस्ट रेंज, सियरा माद्रें।
  • फिल्म उद्योग के लिए कैलीफोर्निया का लॉस एजिंल्स नगर विश्व प्रसिद्ध है।
  • उत्तरी अमेरिका की प्रमुख प्रजातियॉं हैं- रेड इण्डियन (मैक्सिको), नीग्रो (प. द्वीप समूह)।
  • संसार का सबसे बडा बन्दरगाह न्यूयॉर्क है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय उद्यान येलोस्टोन पार्क है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एरीजोना तॉबा उत्पादन के लिए प्रसद्धि हैं।
  • सयुक्त राज्य अमेरिका की लोहे की प्रसिद्ध खान मेसाबी खान है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की सोने की प्रसिद्ध खान होमस्टेक खान (दक्षिण डकोटा राज्य)।
  • संसार में सोने की सबसे बडी खान ओण्टेरियो कनाडा में है।
  • कनाडा में वायुयानों को झाीलों और सागरों में जमी बर्फ पर भी उतार दिया जाता है, क्योंकि यहॉं वायुयान को उतारना आसान होता है।
  • ब्लैक हिल, ब्लू हिल तथा ग्रीन हिल नामक पहाडियॉं संयुक्त राज्य अमेरिका मंे स्थित है।
  • हवाई द्वीप समूह (संयुक्त राज्य अमेरिका) की राजधानी होनोलूल, ओआहू द्वीप पर स्थित है।
  • पनामा नहर के दो बन्दरगाह कोलन और पनामा है।
  • जनसंख्या दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बडा नगर मैकिस्को सिटी है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.